ASRB Recruitment 2025 : एग्रीकल्चर में हैं पोस्ट ग्रेजुएट, तो यहां मिलेगी सरकारी नौकरी

Manya Jain | May 01, 2025, 14:40 IST
Share
 asrb recruitment
asrb recruitment

ASRB ने NET, ARS, SMS T-6 व STO T-6 पदों के लिए संयुक्त परीक्षा 2025 का ऐलान किया है। आवेदन 22 अप्रैल से 21 मई 2025 तक ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। यह भर्ती ICAR के तहत देशभर के संस्थानों में होगी।

कृषि वैज्ञानिक चयन बोर्ड (ASRB) ने वर्ष 2025 के लिए राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET), कृषि अनुसंधान सेवा (ARS), विषय विशेषज्ञ (SMS) T-6, और वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी (STO) T-6 पदों के लिए संयुक्त परीक्षा का ऐलान किया है। यह भर्ती भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के तहत देशभर के संस्थानों में की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 22 अप्रैल 2025 से 21 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों की जानकारी

इस भर्ती के तहत कुल 582 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। NET परीक्षा केवल पात्रता के लिए है, जबकि ARS, SMS और STO पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। ARS में सबसे अधिक रिक्तियां हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति ICAR के विभिन्न संस्थानों में होगी।

ये भी पढ़ें...BPSC Vacancy 2025 : बिहार में निकली इंजीनियरों के लिए बंपर भर्ती, जानें अप्लाई प्रोसेस

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए, जो 30 सितंबर 2025 तक पूरी हो जानी चाहिए।

  • NET के लिए न्यूनतम आयु 21 साल है।
  • ARS के लिए आयु सीमा 21 से 32 साल है।
  • SMS व STO के लिए 21 से 35 साल है।

चयन प्रक्रिया

NET परीक्षा केवल कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) होगी जिसमें 150 प्रश्न होंगे। यह परीक्षा व्याख्याता या सहायक प्रोफेसर के लिए पात्रता प्रदान करती है।

ARS, SMS और STO पदों के लिए चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी।

  • प्रारंभिक परीक्षा (CBT): 150 अंकों की होगी, केवल स्क्रीनिंग के लिए।
  • मुख्य परीक्षा: 300 अंकों की वर्णनात्मक परीक्षा होगी, जिसमें उत्तीर्ण होने पर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  • इंटरव्यू : 45 अंकों का होगा।
अंतिम मेरिट सूची मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर बनेगी।

ये भी पढ़ें...MPSC Recruitment 2025 : लोक सेवा आयोग में 3 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, करें आवेदन

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-10 में सैलरी मिलेगा।

  • ARS: 57 हजार 700 – 1 लाख 82 हजार 400 रुपए
  • SMS/STO: 56 हजार 100 – 1 लाख 77 हजार 500 रुपए
इसके साथ DA, HRA और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें...Sarkari Naukri : यूनियन बैंक में निकली सैकड़ों पदों पर भर्ती, भूल कर भी न छोड़े ये मौका

आवेदन शुल्क

  • केवल NET के लिए: 1000 रुपए
  • केवल ARS/SMS/STO या उनका कोई संयोजन: 1000 रुपए
  • NET + ARS/SMS/STO (किसी भी संयोजन) के लिए: 2000 रुपए
  • केवल NET के लिए: 1000 रुपए
  • केवल ARS/SMS/STO या उनका कोई संयोजन: 1000 रुपए
  • NET + ARS/SMS/STO (किसी भी संयोजन) के लिए: 2000 रुपए
  • केवल NET के लिए: 500 रुपए
  • केवल ARS/SMS/STO या उनका कोई संयोजन: 800 रुपए
  • NET + ARS/SMS/STO (किसी भी संयोजन) के लिए: 1300 रुपए
  • केवल NET के लिए: 500 रुपए
  • केवल ARS/SMS/STO या उनका कोई संयोजन: 800 रुपए
  • NET + ARS/SMS/STO (किसी भी संयोजन) के लिए: 1300 रुपए
  • केवल NET के लिए: 250 रुपए
  • केवल ARS/SMS/STO या उनका कोई संयोजन: निःशुल्क
  • NET + ARS/SMS/STO (किसी भी संयोजन) के लिए: 250 रुपए
  • केवल NET के लिए: 250 रुपए
  • केवल ARS/SMS/STO या उनका कोई संयोजन: निःशुल्क
  • NET + ARS/SMS/STO (किसी भी संयोजन) के लिए: 250 रुपए

आवेदन प्रक्रिया

  • ASRB की आधिकारिक वेबसाइट www.asrb.org.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म भरने के बाद आवश्यक डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • Bharatkosh पोर्टल के माध्यम से शुल्क भुगतान करना होगा।
  • आवेदन शुल्क श्रेणी और परीक्षा कॉम्बिनेशन पर निर्भर करता है।
  • उम्मीदवार आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

thesootr links

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

JOBS 2025 | govt jobs 2025 | सरकारी नौकरी | नई सरकारी नौकरी | सरकारी नौकरी का मौका

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी नौकरी का मौका
  • sarkari naukri
  • नई सरकारी नौकरी
  • JOBS 2025
  • govt jobs 2025
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस

By Sanjay Dhiman

मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल

By Ramanand Tiwari

पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए

By Sanjay Gupta

इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार

By Sanjay Dhiman

mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट

By Sanjay Gupta

IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट