Sarkari Naukri : यूनियन बैंक में निकली सैकड़ों पदों पर भर्ती, भूल कर भी न छोड़े ये मौका

Manya Jain | Apr 30, 2025, 22:56 IST
Share
 bank job 2025
bank job 2025

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने देशभर के युवाओं के लिए शानदार अवसर प्रदान करते हुए असिस्टेंट मैनेजर के 500 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने देशभर के युवाओं के लिए शानदार अवसर प्रदान करते हुए असिस्टेंट मैनेजर के 500 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। यह नोटिफिकेशन 30 अप्रैल 2025 को जारी की गई है और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया इसी दिन से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 20 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर विज़िट करना होगा।

पदों की जानकारी

इस भर्ती के तहत दो प्रकार के पद भरे जाएंगे— असिस्टेंट मैनेजर (क्रेडिट) और असिस्टेंट मैनेजर (आईटी)। दोनों पदों के लिए कुल 250-250 रिक्तियां घोषित की गई हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 22 साल और अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए। जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…UKSSSC Recruitment 2025 : बैचलर डिग्री होल्डर के लिए सरकारी नौकरी, सैलरी 1 लाख तक

योग्यता

असिस्टेंट मैनेजर (क्रेडिट) पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

साथ ही CA, CMA, CS या MBA/PGDM (कम से कम 60% अंकों के साथ) में डिग्री भी आवश्यक है।

वहीं असिस्टेंट मैनेजर (आईटी) पद के लिए B.E, B.Tech, MCA, M.Sc या M.Tech जैसी डिग्रियां जरूरी हैं और संबंधित क्षेत्र में कम से कम एक साल का कार्य अनुभव भी अनिवार्य है।

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1 हजार 180 रुपए शुल्क देना होगा, जबकि अनुसूचित जाति, जनजाति और दिव्यांग वर्ग के लिए यह शुल्क 177 निर्धारित किया गया है।

फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…MPSC Recruitment 2025 : लोक सेवा आयोग में 3 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, करें आवेदन

चयन प्रक्रिया

सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग, इंग्लिश लैंग्वेज और प्रोफेशनल नॉलेज से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी, जिसमें 150 प्रश्न होंगे और परीक्षा की कुल अवधि 150 मिनट तय की गई है।

लिखित परीक्षा के बाद योग्य उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच के बाद किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…BPSC Vacancy 2025 : बिहार में निकली इंजीनियरों के लिए बंपर भर्ती, जानें अप्लाई प्रोसेस

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले unionbankofindia.co.in पर जाएं।
  • नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और पात्रता जांचें।
  • “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

thesootr links

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

sarkari naukri | JOBS 2025 | govt jobs 2025 | नई सरकारी नौकरी | बैंक में नौकरी | सरकारी बैंक में नौकरी

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • बैंक में नौकरी
  • sarkari naukri
  • नई सरकारी नौकरी
  • सरकारी बैंक में नौकरी
  • JOBS 2025
  • govt jobs 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती