बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन ने कई पदों पर निकाली भर्ती, इस लिंक से करें अप्लाई

Dolly patil | Aug 15, 2024, 13:24 IST
Share
 drecruit
drecruit

सीमा सड़क संगठन ने 450 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इसी के साथ जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहता है, वो इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकता है।

बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (Border Road Organization) यानी सीमा सड़क संगठन ने हाल ही में अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली है। आपको बता दें कि ये मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के अंतर्गत आता है। इन वैकेंसी के लिए आवेदन 10 अगस्त से शुरू कर दिए गए हैं। हालांकि अभी आवेदन करने की लास्ट डेट सामने नहीं आई है।

किन पदों पर कितनी भर्ती

  • ड्राफ्ट्समैन – 16 पद
  • सुपरवाइजर – 2 पद
  • टर्नर – 10 पद
  • मैकेनिस्ट – 1 पद
  • ड्राइवर मैकेनिस्ट ट्रांसपोर्ट – 417 पद
  • ड्राइवर रोड रोलर – 2 पद
  • ऑपरेटर एक्सकैवेटिंग मशीनरी – 18 पद
  • कुल – 466 पद

योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से 10वीं या 12वीं पास कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। जैसे ड्राफ्ट्समैन पद के लिए दसवीं पास कैंडिडेट जिनके पास संबंधित फील्ड में डिप्लोमा हो, वे आवेदन के पात्र हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए एज लिमिट 18 से 27 साल है।

कैसे होगा चयन

इन पदों पर सेलेक्शन कई राउंड की परीक्षा पास करने के बाद होगा। आपको बता दें कि सबसे पहले लिखित परीक्षा ली जाएगी। इसके बाद पीएसटी/पीईटी टेस्ट होगा। पद के हिसाब से ट्रेड टेस्ट या स्किल टेस्ट भी लिया जा सकता है। अखिरी में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन लिया जाएगा। जानकारी ते मुताबिक एक चरण पास करने वाला कैंडिडेट ही अगले चरण में जाएगा और सभी चरण पास करने के बाद ही सिलेक्शन फाइनल किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन

बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन के इन पदों पर केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। इसके लिए कैंडिडेट्स को सीमा सड़क संगठन की आधिकारिक वेबसाइटbro.gov.in. पर जान होगा। यहां से आप आवेदन कर सकते हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन
  • Border Road Organization
  • Border Road Organization Recruitment
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा