MP CCI Vacancy: भारतीय कपास निगम में सीधी भर्ती, तुरंत करें आवेदन

Manya Jain | Sept 27, 2026, 23:35 IST
Share
cci madhya pradesh vacancy interview date
cci madhya pradesh vacancy interview date
cci madhya pradesh vacancy interview date

भारतीय कपास निगम लिमिटेड (CCI) ने मध्य प्रदेश में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार इंदौर समेत विभिन्न केंद्रों पर आयोजित वॉक-इन-इंटरव्यू के जरिए सीधे आवेदन कर सकते हैं। इंटरव्यू अक्टूबर 2026 में होंगे।

भारतीय कपास निगम लिमिटेड (CCI) ने मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों के लिए नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत मध्य प्रदेश में कुल 6 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से कोई भी परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होगी और उम्मीदवारों का चयन सीधे वॉक-In-इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

मध्य प्रदेश के योग्य उम्मीदवारों को तय पते पर अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ सीधे पहुंचना होगा।

कौन-कौन से पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती विज्ञापन के तहत मध्य प्रदेश में कुल छह पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अलग-अलग पदों का विवरण नीचे दिया गया है:

  • फील्ड असिस्टेंट
  • ऑफिस असिस्टेंट (अकाउंट्स)
  • ऑफिस असिस्टेंट (जनरल)
  • सेमी-स्किल्ड और अनस्किल्ड स्टाफ

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और आयु सीमा

विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है:

  • फील्ड असिस्टेंट: कृषि विषय में 50% अंकों के साथ बीएससी (B.Sc in Agriculture) की डिग्री होना जरूरी है।
  • ऑफिस असिस्टेंट (अकाउंट्स): 50% अंकों के साथ बीकॉम (B.Com) की डिग्री होनी चाहिए।
  • जनरल ऑफिस असिस्टेंट और अन्य स्टाफ: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।
  • आयु सीमा: आवेदक की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 35 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

इंटरव्यू और तारीखें

इस भर्ती में आवेदन करने का तरीका बहुत ही सरल है। इसके लिए आपको ऑनलाइन फॉर्म भरने की कोई आवश्यकता नहीं है।

  • आपको सीधे इंटरव्यू के दिन तय पते पर अपना बायोडाटा (आवेदन फॉर्म) और दस्तावेजों का सेट लेकर पहुंचना होगा।
  • सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले इंटरव्यू स्थल पर पहुंच जाएं।
  • सेमी-स्किल्ड और अनस्किल्ड स्टाफ: इंटरव्यू 13 अक्टूबर 2026 को होगा।
  • फील्ड असिस्टेंट: इंटरव्यू 15 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:00 बजे से होगा।
  • ऑफिस असिस्टेंट: के पदों के लिए इंटरव्यू 16 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।

इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट

इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने साथ ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और उनकी फोटोकॉपी का एक सेट जरूर रखना होगा:

  • जन्म तिथि का प्रमाण (10वीं की मार्कशीट) साथ रखें।
  • ग्रेजुएशन की सभी मार्कशीट और आधार कार्ड जरूर लेकर जाएं।
  • इंदौर और आसपास के उम्मीदवार: कपास भवन, 27-ए रेस कोर्स रोड, इंदौर के पते पर पहुंचें।
  • खरगोन, धार और खंडवा के स्थानीय केंद्रों पर भी इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे, जिसकी विस्तृत जानकारी आधिकारिक विज्ञप्ति में दी गई है।
फील्ड असिस्टेंट, ऑफिस असिस्टेंट (A/C) & ऑफिस असिस्टेंट (Gen.)

सेमी-स्किल्ड/अनस्किल्ड स्टाफ़

Official Website

ये भी पढ़ें...

जबलपुर वन अनुसंधान संस्थान में भर्ती, इंटरव्यू से मिलेगी सरकारी नौकरी, जानें सैलरी

IIITM ग्वालियर में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, 21 अक्टूबर 2026 तक करें आवेदन

एमपी बिजली विभाग में नौकरी का मौका, इतनी मिलेगी सैलरी, 20 अक्टूबर तक आवेदन

एमपी में दस हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं से लेकर PHD होल्डर तक, करें आवेदन



Tags:
  • एमपी
  • मध्य प्रदेश
  • सरकारी नौकरी
  • कपास
  • नई भर्ती
  • CCI
2028 चुनाव से पहले MP भाजपा की तैयारी: भोपाल में नया मुख्यालय, 23 जिलों में बनेंगे पार्टी कार्यालय

By Ramanand Tiwari

2028 चुनाव से पहले MP भाजपा की तैयारी: भोपाल में नया मुख्यालय, 23 जिलों में बनेंगे पार्टी कार्यालय
मोदी मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़ा मध्यप्रदेश राज्यसभा उपचुनाव, दिल्ली से आएगा उम्मीदवार, प्रदेश के दिग्गजों की उम्मीदें कमजोर!

By Ramanand Tiwari

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़ा मध्यप्रदेश राज्यसभा उपचुनाव, दिल्ली से आएगा उम्मीदवार, प्रदेश के दिग्गजों की उम्मीदें कमजोर!
MP के नगरीय निकायों में किसी ने पत्नी के नाम की खरीदी, तो किसी ने लिया घटिया सामान, पुराने मामलों में क्या हुई कार्रवाई?

By Sumit Kumar

MP के नगरीय निकायों में किसी ने पत्नी के नाम की खरीदी, तो किसी ने लिया घटिया सामान, पुराने मामलों में क्या हुई कार्रवाई?
नवा रायपुर में लगेगी छत्तीसगढ़ की पहली इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, 3,500 लोगों को मिलेगा रोजगार

By The Sootr

नवा रायपुर में लगेगी छत्तीसगढ़ की पहली इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, 3,500 लोगों को मिलेगा रोजगार
भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर विवाद, 66 गांवों के किसानों की जमीन के इस्तेमाल पर उठे सवाल

By Ramanand Tiwari

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर विवाद, 66 गांवों के किसानों की जमीन के इस्तेमाल पर उठे सवाल
छत्तीसगढ़ में सरकारी सेवाएं हुईं आसान, सेवा सेतु पर मिल रहीं 38 विभागों की 939 सुविधाएं

By The Sootr

छत्तीसगढ़ में सरकारी सेवाएं हुईं आसान, सेवा सेतु पर मिल रहीं 38 विभागों की 939 सुविधाएं
आवारा सांड के हमले में जान गंवाने पर प्रशासन पर लगा 61.35 लाख का जुर्माना, एडीजे कोर्ट ने दिए निर्देश

By Mukesh Sharma

आवारा सांड के हमले में जान गंवाने पर प्रशासन पर लगा 61.35 लाख का जुर्माना, एडीजे कोर्ट ने दिए निर्देश