805 पदों पर सीधी भर्ती, C-DAC Vacancy 2026 में करें आवेदन

C-DAC भर्ती 2026: प्रोजेक्ट इंजीनियर और तकनीशियन के 805 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। कोई आवेदन शुल्क नहीं। 20 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई करें।

author-image
Manya Jain
New Update
cdac-recruitment-2026-project-engineer-805-posts
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका आया है। सी-डैक ने नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें कुल 805 खाली पदों को भरा जाएगा। प्रोजेक्ट इंजीनियर और तकनीशियन के पद शामिल हैं। यह भर्ती नोएडा, बेंगलुरु और पुणे के लिए है। हैदराबाद केंद्र में भी नियुक्तियां (Latest Sarkari Naukri) की जाएंगी। इच्छुक युवा ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। सी-डैक की आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध है।

पदों की जानकारी

इस भर्ती प्रक्रिया की सबसे खास बात यह है कि इसके लिए उम्मीदवारों से कोई भी आवेदन शुल्क (Application Fee) नहीं लिया जा रहा है।

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 01 फरवरी 2026

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 01 फरवरी 2026

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 20 फरवरी 2026

  • साक्षात्कार (Interview) की तिथि: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों (govt jobs 2026) को ईमेल द्वारा सूचित किया जाएगा।

पदों की जानकारी

केंद्र/स्थान (Location)कुल रिक्तियां (Total Openings)
नोएडा (Noida)283
बेंगलुरु (Bengaluru)93
हैदराबाद (Hyderabad)105
चेन्नई (Chennai)97
तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram)73
पुणे (Pune)65
अन्य केंद्र (Delhi, Mumbai, Kolkata, etc.)89
कुल पद (Total Posts)805

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

उम्मीदवारों के पास संबंधित स्ट्रीम (कंप्यूटर साइंस, आईटी, एआई, डेटा साइंस, साइबर सुरक्षा, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि) में निम्नलिखित में से कोई एक डिग्री होनी चाहिए।

  1. BE/B.Tech (न्यूनतम 60% अंकों के साथ)।

  2. ME/M.Tech या समकक्ष डिग्री।

  3. M.Sc / MCA (संबंधित विषय में 60% अंकों के साथ)।

  4. संबंधित विषय में PhD

आयु सीमा (Age Limit)

इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 56 सालनिर्धारित की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC/Ex-servicemen/PH) को आयु सीमा में नियमानुसार छूट (नई सरकारी नौकरी) प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया: कैसे होगा सिलेक्शन? 

  • प्रारंभिक स्क्रीनिंग: उम्मीदवारों के शैक्षणिक रिकॉर्ड और अनुभव के आधार पर उन्हें शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा/इंटरव्यू: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा या सीधे साक्षात्कार के लिए बुलाया जा सकता है।

  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: अंतिम चयन से पहले सभी मूल डाक्यूमेंट्स का सत्यापन किया जाएगा।

जरूरी डाक्यूमेंट्स 

आवेदन करते समय उम्मीदवारों के पास अपना अपडेटेड Resume (PDF प्रारूप, 500 KB से कम) और एक पासपोर्ट साइज फोटो (JPG प्रारूप, 400 KB से कम) तैयार होना चाहिए।

आवेदन कैसे करें? 

  1. C-DAC की आधिकारिक वेबसाइट https://cdac.in/ पर जाएं।

  2. 'Careers' सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और प्राप्त OTP के माध्यम से लॉग-इन करें।

  4. आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।

  5. अपना बायोडाटा (Resume) और फोटो अपलोड करें।

  6. फॉर्म को 'Submit' करें और भविष्य के संदर्भ के लिए Application Number नोट कर लें।

ये भी पढ़ें...

बिना परीक्षा सरकारी नौकरी, NCS पोर्टल के जरिए ऐसे पाएं अपने सपनों की जॉब

IIITM Gwalior Notification आउट, असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती

पढ़ाई से लेकर कमाई तक, बजट 2026-27 में युवाओं के लिए क्या है खास

प्राइमरी स्कूल सरकारी टीचर भर्ती, 390 पदों पर करें अप्लाई

सरकारी नौकरी sarkari naukri नई सरकारी नौकरी Latest Sarkari Naukri jobs 2026 govt jobs 2026
Advertisment