प्राइमरी स्कूल सरकारी टीचर भर्ती, 390 पदों पर करें अप्लाई

Manya Jain | Jan 31, 2026, 19:33 IST
Share
goa government primary teacher vacancy 2026
goa government primary teacher vacancy 2026

गोवा में टीचर बनने का सुनहरा मौका है। शिक्षा निदेशालय ने प्राइमरी स्कूल शिक्षकों के 390 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक युवा इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका आया है। गोवा कर्मचारी चयन आयोग ने नई भर्ती निकाली है। सरकारी प्राइमरी स्कूल में 390 पद खाली हैं। यह भर्ती शिक्षा निदेशालय के तहत की जाएगी। मराठी और कोंकणी माध्यम के लिए शिक्षक चाहिए। इच्छुक युवा इस शानदार मौके का लाभ उठाएं।

शिक्षक भर्ती कीआधिकारिक नोटिफिकेशन विभाग की वेबसाइट पर जारी हो गई है। टीचिंग में करियर बनाने का यह सुनहरा समय है। आप अपनी एलिजिबिलिटी चेककर तुरंत आवेदन फॉर्म भरें। 20 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें।

पदों की जानकारी

  • मराठी माध्यम (Marathi Medium): 352 पद
  • कोंकणी माध्यम (Konkani Medium): 38 पद

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

GSSC Primary School Teacher 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यताएं (Educational Qualification) पूरी करनी होंगी।

  1. शैक्षणिक: 12वीं कक्षा में कम से कम 50% अंक और 2 वर्षीय D.El.Ed/D.Ed या 4 वर्षीय B.El.Ed।
  2. TET अनिवार्य: गोवा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास होना अनिवार्य है।
  3. अनुभव: मान्यता प्राप्त प्राथमिक विद्यालयों में न्यूनतम 2 वर्ष का शिक्षण अनुभव।
  4. भाषा ज्ञान: मराठी माध्यम के लिए मराठी और कोंकणी माध्यम के लिए कोंकणी का ज्ञान होना आवश्यक है।

आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु 45 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC/PwD) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

चरण 1: कंप्यूटर आधारित टेस्ट-I (CBT-I)

यह एक स्क्रीनिंग टेस्ट है जिसमें 60 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें अंग्रेजी, गणित, रीजनिंग और भाषा (मराठी/कोंकणी) से संबंधित प्रश्न होंगे। कोंकणी भाषा (Latest Sarkari Naukri) के टेस्ट में न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

चरण 2: कंप्यूटर आधारित टेस्ट-II (CBT-II)

CBT-I में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 80 अंकों की मुख्य परीक्षा देनी होगी। इसमें संबंधित भाषा और शिक्षा शिक्षण शास्त्र (Pedagogy) पर विशेष जोर दिया जाएगा।

चरण 3: कक्षा प्रदर्शन (Class Demonstration)

अंतिम चरण में 10 अंकों का क्लास डेमो होगा, जहां उम्मीदवार के शिक्षण कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा। फाइनल मेरिट CBT-II और क्लास डेमो के अंकों के आधार पर बनेगी।

आवेदन शुल्क और तारीखें

श्रेणी (Category)शुल्क (Fee)
सामान्य/अनारक्षित (UR) 400 रुपए
OBC/EWS 200 रुपए
SC/ST/PwD 100 रुपए
  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 30 जनवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 20 फरवरी 2026
  • वेतनमान (Salary): पे लेवल - 6 (CCS संशोधित वेतन नियम 2016 के अनुसार)

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gssc.goa.gov.in पर जाएं।
  2. 'Advertisement No. 1 of Year 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना पंजीकरण (Registration) करें और लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करें।
  4. आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव का विवरण भरें।
  5. जरूरी दस्तावेज जैसे TET सर्टिफिकेट, निवास प्रमाण पत्र (15 साल का गोवा निवास अनिवार्य) और फोटो अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट ले लें।
Official Notification PDFClick Here
Apply OnlineClick Here
Official WebsiteClick Here
ये भी पढ़ें...

BEd पास के लिए सरकारी नौकरी, 21 फरवरी तक करें अप्लाई, जानें कैसे

बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर बनें, 418 पदों पर भर्ती, जानें सिलेक्शन प्रोसेस

BSNL में निकली शानदार भर्ती, 50 हजार तक सैलरी, जानें सिलेक्शन प्रोसेस

Jharkhand PCS 2026: 103 पदों पर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • शिक्षक भर्ती
  • प्राइमरी स्कूल
  • sarkari naukri
  • Latest Sarkari Naukri
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा