पढ़ाई से लेकर कमाई तक, बजट 2026-27 में युवाओं के लिए क्या है खास

Manya Jain | Feb 01, 2026, 13:41 IST
Share
Union budget 2026 education health sector updates
Union budget 2026 education health sector updates

बजट 2026 में सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य पर रिकॉर्ड पैसा खर्च करने का ऐलान किया है। मेडिकल क्षेत्र में युवाओं के लिए नौकरियों के नए मौके खुलेंगे।

वित्त मंत्री ने केंद्रीय बजट 2026-27 (Union Budget 2026) पेश करते हुए भारत के भविष्य की नींव यानी शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया है। सरकार ने इस बार शिक्षा क्षेत्र (Education Sector) के लिए अब तक की सबसे बड़ी राशि आवंटित की है। इस साल के बजट में विदेश में पढ़ाई करने वालों के लिए बड़ी राहत दी है। साथ ही हेल्थ प्रोफेशनल्स (Health Professionals) के लिए नौकरियों का पिटारा खोला गया है।

शिक्षा बजट 2026

वित्त मंत्री के अनुसार, केंद्रीय बजट 2026 में शिक्षा क्षेत्र पर होने वाला कुल खर्च 1 लाख 39 हजार 289 करोड़ (1.39 लाख करोड़ रुपए) अनुमानित है। अगर इसकी तुलना पिछले सालों से की जाए, तो यह एक ऐतिहासिक उछाल है।

  • 2025 का बजट: 1.28 लाख करोड़ रुपए।
  • 2026 का बजट: 1.39 लाख करोड़ रुपए।

विदेश में पढ़ाई करने वालों के लिए राहत

भारतीय छात्रों के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए सरकार ने TCS (Tax Collected at Source) की दरों में भारी कटौती की है।

विदेश शिक्षा टैक्स में बदलाव अब विदेश में पढ़ाई के लिए भेजे जाने वाले पैसे पर TCS को 5% से घटाकर 2% कर दिया गया है। इससे उन हजारों मध्यमवर्गीय परिवारों को वित्तीय राहत मिलेगी जिनके बच्चे विदेशी विश्वविद्यालयों में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

स्वास्थ्य क्षेत्र में रोजगार के मौके

स्वास्थ्य प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए बजट 2026 में हेल्थ प्रोफेशनल्स (job) के लिए नौकरियों का पिटारा खोला गया है:

  1. 1 लाख नई नौकरियां: अगले 5 वर्षों में 1 लाख अलायड हेल्थ प्रोफेशनल्स की नियुक्ति की जाएगी।
  2. ट्रेनिंग प्रोग्राम: 1.5 लाख केयर गिवर्स (Care Givers) को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार प्रशिक्षित किया जाएगा।
  3. मानसिक स्वास्थ्य: बेंगलुरु के बाद अब NIMHANS-2 की स्थापना की जाएगी, जो मानसिक स्वास्थ्य और न्यूरो साइंसेस के क्षेत्र में माइलस्टोन साबित होगा।

IIM और टूरिज्म: 10 हजार गाइड होंगे तैयार

पर्यटन क्षेत्र (Tourism Sector) को बढ़ावा देने के लिए सरकार भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIMs) की मदद लेगी। 20 हजारों प्रतिष्ठित स्थलों (Iconic Sites) के लिए 10 हजार टूरिस्ट गाइड्स तैयार किए जाएंगे।

  • शॉर्ट टर्म कोर्स: आईआईएम में विशेष हाइब्रिड मोड पर कोर्स शुरू होंगे।
  • अपस्किलिंग: इन गाइडों को आधुनिक तकनीक और संचार कौशल में निपुण बनाया जाएगा।

यूनिवर्सिटी टाउनशिप और एस्ट्रोफिजिक्स

1. पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप (5 University Townships)

सरकार राज्यों के सहयोग से इंडस्ट्रियल और लॉजिस्टिक कॉरिडोर के पास 5 विशेष यूनिवर्सिटी टाउनशिप विकसित करेगी। यहां कॉलेज, रिसर्च इंस्टीट्यूट, स्किल सेंटर और रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स एक ही स्थान पर होंगे।

2. अंतरिक्ष विज्ञान को बढ़ावा

एस्ट्रोफिजिक्स और एस्ट्रोनॉमी के क्षेत्र में रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए चार टेलिस्कोप सुविधाओं को अपग्रेड किया जाएगा।

  • नेशनल लार्ज सोलार टेलिस्कोप।
  • नेशनल लार्ज इंफ्रारेड टेलिस्कोप।
  • हिमालयन चंद्रा टेलिस्कोप।
  • कॉस्मोस टू प्लेनिटेरियन।
ये भी पढ़ें...

एआई करेगा किसानों की मदद, आय को बढ़ाने के लिए बजट में हुए बड़े ऐलान

महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं के लिए बजट में क्या खास दिया?

Budget 2026: इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, कैंसर की दवाइयां होंगी सस्ती

बजट 2026: स्कूलों और कॉलेजों में खुलेंगी कंटेंट क्रिएटर लैब्स, 10 लाख नौकरियों का ऐलान

Tags:
  • job
  • union budget
  • union budget 2026
  • बजट 2026-27
  • Budget 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा