नॉर्दर्न कोलफील्ड्स भर्ती: 1607 पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा सीधे मिलेगी नौकरी
Manya Jain | May 31, 2026, 23:45 IST
NCL Recruitment 2026
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने ग्रेजुएट, डिप्लोमा, आईटीआई और पैरामेडिकल छात्रों के लिए 1607 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सरकारी नौकरी: कोल इंडिया की सहायक कंपनी एनसीएल (NCL) ने अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती (govt jobs 2026) के माध्यम से विभिन्न ट्रेड और स्ट्रीम में कुल एक हजार 607 खाली पदों को भरा जाएगा।ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू होकर 15 जून 2026 तक चलेगी। यह भर्ती केवल मध्यप्रदेश (MP) और उत्तर प्रदेश (UP) के मान्यता प्राप्त संस्थानों से पास छात्रों के लिए है। चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, उम्मीदवारों को सीधे मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
एनसीएल ने इस बार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता के अनुसार 1607 पदों को चार मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया है।
इसके तहत इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, माइनिंग, सिविल और कंप्यूटर साइंस जैसे इंजीनियरिंग विषयों के अलावा बी.कॉम, बीए, एलएलबी और बीसीए पास युवा आवेदन कर सकते हैं।
माइनिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स, एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग और मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट में डिप्लोमा रखने वाले छात्रों के लिए यह बेहतरीन मौका है।
आईटीआई पास छात्रों के लिए सबसे ज्यादा पद निकाले गए हैं। इसमें फिटर (349 पद), इलेक्ट्रिशियन (244 पद), वेल्डर (110 पद), टर्नर (44 पद), मशीनिस्ट (43 पद) और कोपा (32 पद) शामिल हैं।
फिजियोथेरेपी, नर्सिंग (GNM/B.Sc Nursing), आयुर्वेद, ईसीजी, फार्मेसी और एक्स-रे टेक्नोलॉजी में डिग्री या डिप्लोमा धारक युवा इसमें शामिल हो सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदकों को निम्नलिखित सभी शर्तों को पूरा करना होगा:
यह इस भर्ती की सबसे महत्वपूर्ण शर्त है। उम्मीदवार ने अपनी डिग्री, डिप्लोमा या आईटीआई का प्रमाण पत्र केवल उत्तर प्रदेश (UP) या मध्यप्रदेश (MP) राज्य में स्थित मान्यता प्राप्त संस्थानों से ही प्राप्त किया हो। अन्य राज्यों के छात्र इसके लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।
आवेदक ने अपनी शैक्षणिक योग्यता जून 2022 से पहले पास न की हो। यानी जून 2022 या उसके बाद पास आउट होने वाले फ्रेशर्स ही इस फॉर्म को भरने के योग्य हैं।
एनसीएल अप्रेंटिस भर्ती (NCL Selection Process) में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा। चयन की पूरी प्रक्रिया सीधे आपकी योग्यता परीक्षा के अंकों पर आधारित होगी।
आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है और इसे दो अलग-अलग सरकारी पोर्टल्स के माध्यम से पूरा किया जाना है:
Apply Online (Trade/ITI – NAPS): Click here
Official Notification PDF: Click here
ये भी पढ़ें...
MP बिजली विभाग में भर्ती: 222 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 25 जून लास्ट डेट
CG Shikshak Bharti: स्वामी आत्मानंद स्कूल में 227 पदों पर भर्ती, करें आवेदन
रेलवे में 1644 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा सीधे चयन, जल्दी करें अप्लाई
MPPHSCL Bharti: मध्यप्रदेश लोक स्वास्थ्य निगम में भर्ती, ऐसे करें आवेदन
पदों की जानकारी और सैलरी
1. ग्रेजुएट अप्रेंटिस (Graduate Apprentice) - कुल 239 पद
- मासिक स्टाइपेंड: 12 हजार 300 रुपए प्रति माह।
2. डिप्लोमा अप्रेंटिस (Diploma Apprentice) - कुल 322 पद
- मासिक स्टाइपेंड: 10 हजार 900 रुपए प्रति माह।
3. ट्रेड अप्रेंटिस (ITI Trade Apprentice) - कुल 829 पद
- मासिक स्टाइपेंड: 9 हजार 600 रुपए से ₹10 हजार 560 रुपए प्रति माह (ट्रेड के अनुसार)।
4. पैरामेडिकल अप्रेंटिस (Paramedical Trainees) - कुल 217 पद
- मासिक स्टाइपेंड: डिग्री धारकों को ₹13 हजार 700 रुपए और डिप्लोमा धारकों को 12 हजार 700 रुपए प्रति माह मिलेंगे।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. संस्थान की लोकेशन (Institute Location Rule)
2. पासिंग ईयर (Passing Year Rule)
3. आयु सीमा (Age Limit - As on 01/06/2026)
- उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 26 साल होनी चाहिए। (यानी जन्म 01-06-2000 से 01-06-2008 के बीच हुआ हो)।
- सरकारी नियमानुसार एससी/एसटी (SC/ST) को 5 वर्ष और ओबीसी (OBC-NCL) को 3 साल की ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
भूलकर भी न करें ये गलतियां, रिजेक्ट हो जाएगा फॉर्म हायर क्वालिफिकेशन: यदि आपके पास विज्ञापित पद से कोई उच्च डिग्री है (जैसे आईटीआई पद के लिए बीटेक डिग्री), तो आप आवेदन नहीं कर सकते। अनुभव की सीमा: जिन उम्मीदवारों के पास पहले से 1 साल या उससे अधिक का कार्य अनुभव है, या जो पहले कहीं से अप्रेंटिसशिप कर चुके हैं, वे इसके लिए पूरी तरह अपात्र हैं। दूरी शिक्षा: पत्राचार, पार्ट-टाइम या डिस्टेंस लर्निंग मोड से डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त करने वाले छात्र फॉर्म नहीं भर सकते। केवल रेगुलर कोर्स ही मान्य हैं।
चयन प्रक्रिया: बिना परीक्षा सीधे अंकों के आधार पर मिलेगी नौकरी
मेरिट लिस्ट की तैयारी (Merit List)
- ग्रेजुएट और डिप्लोमा पद: आपके द्वारा ग्रेजुएशन या डिप्लोमा परीक्षा में प्राप्त कुल प्रतिशत के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी।
- आईटीआई ट्रेड पद: इस श्रेणी में उम्मीदवारों के 10वीं कक्षा के अंक और आईटीआई (ITI) के अंकों के औसत को मिलाकर फाइनल मेरिट बनाई जाएगी।
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल: मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट होने वाले अभ्यर्थियों को ओरिजिनल सर्टिफिकेट की जांच (Document Scrutiny) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद खान नियम 1955 (Mines Rules 1955) के तहत एक अनिवार्य मेडिकल फिटनेस टेस्ट पास करना होगा।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
- पोर्टल पर पंजीकरण: ग्रेजुएट और डिप्लोमा उम्मीदवारों को सबसे पहले NATS पोर्टल (nats.education.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। वहीं आईटीआई पास छात्रों को NAPS पोर्टल (www.apprenticeshipindia.gov.in) पर अपना प्रोफाइल 100% पूरा करना होगा।
- एनसीएल पद का चयन: सफल रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक नामांकन आईडी (Enrolment ID) मिलेगी। इसके बाद आपको पोर्टल के 'Apprenticeship Opportunities' सेक्शन में जाकर नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) सर्च करना होगा।
- जानकारी और डॉक्यूमेंट: अपने पसंदीदा ट्रेड या विषय के सामने दिए गए लिंक पर क्लिक करें। अपने 10वीं, आईटीआई या डिग्री के सही अंक दर्ज करें। अपनी फोटो और काले पेन से किए गए सिग्नेचर को स्कैन करके अपलोड करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
- नोट: इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क (Application Fee) नहीं रखा गया है, यह पूरी तरह निशुल्क है।
Apply Online (Trade/ITI – NAPS): Click here
Official Notification PDF: Click here
ये भी पढ़ें...
MP बिजली विभाग में भर्ती: 222 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 25 जून लास्ट डेट
CG Shikshak Bharti: स्वामी आत्मानंद स्कूल में 227 पदों पर भर्ती, करें आवेदन
रेलवे में 1644 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा सीधे चयन, जल्दी करें अप्लाई
MPPHSCL Bharti: मध्यप्रदेश लोक स्वास्थ्य निगम में भर्ती, ऐसे करें आवेदन
भोपाल मेट्रो का 7 दिन का खर्च निकालने में लग रहे 100 दिन, यात्रियों की कमी से बिगड़ा कमाई का गणित
By Sandeep Kumar
12 लाख में पटवारी बनाने की डील! ज्वाइनिंग लेटर थमाया, कलेक्ट्रेट में वेरिफिकेशन भी कराया, युवाओं से 50 लाख की ठगी
By Amresh Kushwaha
28 साल पुराने शिक्षाकर्मी भर्ती मामले में बड़ा खुलासा,22 आरोपियों ने की 320 पदों की भर्ती में गड़बड़ी,
By Arun Tiwari
नर्मदा नदी में मिले वोटर कार्ड की प्रारंभिक रिपोर्ट इंदौर कलेक्टर ने चुनाव आयोग को भेजी
By Sanjay Gupta
छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल: 102 रेंज अफसरों के हुए तबादले, बिलासपुर से बस्तर तक हिली प्रशासनिक कुर्सी
By VINAY VERMA
राजस्थान में DAP-यूरिया के साथ दूसरा सामान खरीदने की मजबूरी खत्म, 9 हजार दुकानों की जांच, 250 से ज्यादा पर कार्रवाई
By Raghvendra Singh Rathore
सोशल मीडिया ज़रूरी लेकिन ज़मीनी मेहनत का विकल्प नहीं, स्मृति बोलीं हर बूथ पर पहुंच हर व्यक्ति से संवाद
By Arun Tiwari