CPCB Recruitment 2025: केंद्र सरकार के साथ काम करने का मौका, जानें आवेदन प्रक्रिया
Manya Jain | Apr 14, 2025, 18:05 IST
central goverment job
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने ग्रुप A, B, और C पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक अभ्यर्थी 20 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। आज हम आपको इस भर्ती की सभी जानकारी देंगे।
भारत सरकार के केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। CPCB ने ग्रुप A, B और C के विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट https://cpcb.nic.in/ https://cpcb.nic.in/ पर जाकर आवेदन करना होगा। यह सरकारी नौकरी का मौका आपको स्थिर करियर और अच्छी सैलरी देने वाला है।
सीपीसीबी की यह भर्ती विभिन्न पदों के लिए है, जिनमें वैज्ञानिक 'बी', सहायक विधि अधिकारी, वरिष्ठ तकनीकी पर्यवेक्षक, वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक, तकनीकी पर्यवेक्षक, सहायक, लेखा सहायक, कनिष्ठ अनुवादक, वरिष्ठ ड्राफ्ट्समैन, कनिष्ठ तकनीशियन, वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक, अपर डिवीजन क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्टेनोग्राफर, कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक, लोअर डिवीजन क्लर्क, फील्ड अटेंडेंट और मल्टी-टास्किंग स्टाफ जैसे पद शामिल हैं।
सीपीसीबी की इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों को विभिन्न शैक्षिक योग्यताएं रखनी होंगी। इसमें 10वीं, 12वीं, इंजीनियरिंग, कानून, तकनीकी डिग्री, मास्टर डिग्री आदि की शैक्षिक योग्यताएं मांगी गई हैं। इसके अलावा कुछ पदों पर अनुभव और टाइपिंग स्पीड की आवश्यकता भी हो सकती है।
ये भी पढ़ें...PSPCL Recruitment 2025 : पावर कॉर्पोरेशन में निकली भर्ती, 10 वीं पास करें अप्लाई
आयु सीमा की बात करें तो, जूनियर टेक्नीशियन, अपर डिवीजन क्लर्क, स्टेनोग्राफर, लोअर डिवीजन क्लर्क जैसे पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के माध्यम से किया जाएगा। यह सुनिश्चित करेगा कि चयनित उम्मीदवार सभी मानक और जरूरतों को पूरा करते हैं।
ये भी पढ़ें...NEIGRIHMS Recruitment 2025 : नेशनल इंस्टीट्यूशन में कई पदों पर वैकेंसी, करें आवेदन
सैलरी पैकेज की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को उनकी पद के अनुसार 18,000 रुपए से लेकर 1,77,500 रुपए तक सैलरी मिल सकती है।
सीपीसीबी भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क की भी जानकारी दी गई है। अगर परीक्षा दो घंटे की है, तो 1000 रुपए आवेदन शुल्क लिया जाएगा। वहीं, एक घंटे की परीक्षा के लिए 500 रुपए शुल्क देना होगा। विशेष वर्गों जैसे एससी, एसटी, महिला, एक्स सर्विसमैन आदि के लिए शुल्क में छूट दी गई है।
ये भी पढ़ें...DHFA Recruitment : हरियाणा के सरकारी विभाग में निकली भर्ती, ये कर सकते हैं अप्लाई
युवाओं को मिली सरकारी नौकरी | new goverment jobs | नई सरकारी नौकरी | JOBS 2025 | central goverment | govt jobs 2025
पदों की जानकारी
योग्यताएं
ये भी पढ़ें...PSPCL Recruitment 2025 : पावर कॉर्पोरेशन में निकली भर्ती, 10 वीं पास करें अप्लाई
आयुसीमा
चयन प्रक्रिया
ये भी पढ़ें...NEIGRIHMS Recruitment 2025 : नेशनल इंस्टीट्यूशन में कई पदों पर वैकेंसी, करें आवेदन
सैलरी
आवेदन शुल्क
ये भी पढ़ें...DHFA Recruitment : हरियाणा के सरकारी विभाग में निकली भर्ती, ये कर सकते हैं अप्लाई
आवेदन प्रक्रिया
- उम्मीदवारों को सबसे पहले सीपीसीबी की आधिकारिक वेबसाइटcpcb.nic.inपर जाना होगा।
- वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती के लिंक पर क्लिक करें और फिर आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें। फॉर्म में सभी व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण सही से दर्ज करें।
- आवेदन पत्र के साथ उम्मीदवारों को अपनी फोटो, हस्ताक्षर, और शैक्षिक प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे।
- आवेदन शुल्क की राशि ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से अदा करें। परीक्षा शुल्क दो घंटे की परीक्षा के लिए 1000 रुपए और एक घंटे की परीक्षा के लिए 500 रुपए निर्धारित है।
- आवेदन को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले सभी विवरणों को एक बार फिर से जांच लें। फिर, सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन सबमिट करने के बाद, एक कंफर्मेशन पेज मिलेगा। इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
युवाओं को मिली सरकारी नौकरी | new goverment jobs | नई सरकारी नौकरी | JOBS 2025 | central goverment | govt jobs 2025
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari