CRPF में स्पोर्ट्स कोटा वैकेंसी, 521 पदों पर भर्ती, 11 नवंबर 2026 तक आवेदन

Manya Jain | Sept 24, 2026, 17:50 IST
Share
crpf sports quota recruitment 521 posts
crpf sports quota recruitment 521 posts

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने खेल कोटे के तहत 521 पदों पर भर्ती निकाली है। पुरुष और महिला खिलाड़ी 11 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि ट्रायल और प्रमाण पत्रों के आधार पर चयन होगा।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने खिलाड़ियों के लिए बंपर भर्ती निकाली है। इस नई भर्ती अभियान के तहत कुल 521 पद भरे जाएंगे।

हेड कांस्टेबल और जीडी कांस्टेबल के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 नवंबर 2026 तय की गई है।

इस चयन प्रक्रिया में कोई भी लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी।

पदों की जानकारी

इस भर्ती में हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल दोनों श्रेणियों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं। हेड कांस्टेबल जीडी के लिए 182 पद और कांस्टेबल जीडी के लिए 339 पद हैं।

हेड कांस्टेबल पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। वहीं कांस्टेबल पद के लिए दसवीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही खिलाड़ी के पास तय खेल उपलब्धियों का प्रमाण पत्र होना चाहिए।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

विभिन्न खेल विधाओं में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ी इस भर्ती के पात्र हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, राष्ट्रीय खेलों या यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में मेडल जीतने वाले आवेदन कर सकते हैं।

खिलाड़ियों की ये खेल उपलब्धियां 30 सितंबर 2024 से 30 सितंबर 2026 के बीच की होनी चाहिए। खेल प्रमाणपत्रों की सही जांच के बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी होगी।

आयु सीमा और सैलरी

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की सामान्य आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के नियमों के अनुसार आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।

हेड कांस्टेबल की सैलरी पे लेवल चार के तहत 25 हजार 500 से 81 हजार रुपए है। कांस्टेबल की सैलरी पे लेवल तीन के तहत 21 हजार 700 से 69 हजार रुपए तक तय की गई है।

बिना लिखित परीक्षा चयन?

इस आरपीएफ कांस्टेबलभर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन प्रक्रिया के दौरान सबसे पहले दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

इसके बाद फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, खेल ट्रायल और मेडिकल परीक्षा का आयोजन होगा। स्पोर्ट्स ट्रायल में खिलाड़ी की असल खेल क्षमता को परखा जाएगा। अंत में खेल प्रमाण पत्रों के आधार पर फाइनल मेरिट बनेगी।

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले CRPF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Recruitment सेक्शन में जाकर संबंधित Sports Quota भर्ती लिंक खोलें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • व्यक्तिगत, शैक्षणिक और खेल संबंधी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • मांगे गए दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट/कॉपी सुरक्षित रखें।
ये भी पढ़ें...

असम राइफल्स में 354 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका, 28 अक्टूबर तक आवेदन

बेंगलुरु की कंपनी का अनोखा ऐलान, एमपी सहित 4 राज्यों के पुरुषों को नहीं देंगे नौकरी

एमपी भोज यूनिवर्सिटी में भर्ती, 40 प्रोफेसर पदों के लिए 12 अक्टूबर तक आवेदन

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी: MPSEDC भर्ती 2026 के 212 पदों पर मौका

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • आरपीएफ कांस्टेबल
  • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल
  • नई भर्ती
विश्वेंद्र सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा - मेरा नाम लेकर वीडियो जारी करने वालों से कोई वास्ता नहीं

By Mukesh Sharma

विश्वेंद्र सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा - मेरा नाम लेकर वीडियो जारी करने वालों से कोई वास्ता नहीं
एक साल में दो बार MPPSC कैसे? जानें मोहन सरकार की प्लानिंग और परीक्षा शेड्यूल की पूरी कहानी

By Sourabh Bhatnagar

एक साल में दो बार MPPSC कैसे? जानें मोहन सरकार की प्लानिंग और परीक्षा शेड्यूल की पूरी कहानी
सरगुजा में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप: लिफ्ट देने के बहाने स्कूटी पर बैठाकर सुनसान जगह ले गए दरिंदे

By Umeshwari Baghel

सरगुजा में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप: लिफ्ट देने के बहाने स्कूटी पर बैठाकर सुनसान जगह ले गए दरिंदे
एमपी में 10 से ज्यादा जिलों के कलेक्टर बदलने की तैयारी, कमिश्नर भी बदलेंगे; अटक सकती है IPS लिस्ट

By Sourabh Bhatnagar

एमपी में 10 से ज्यादा जिलों के कलेक्टर बदलने की तैयारी, कमिश्नर भी बदलेंगे; अटक सकती है IPS लिस्ट
निजी कॉलेजों के 31 कोर्स की फीस अब AFRC तय करेगा, मंजूरी बिना काउंसलिंग-एडमिशन पर सरकार ने लगाई रोक

By VINAY VERMA

निजी कॉलेजों के 31 कोर्स की फीस अब AFRC तय करेगा, मंजूरी बिना काउंसलिंग-एडमिशन पर सरकार ने लगाई रोक
जंगल सफारी से आगे बढ़ेगा एमपी टूरिज्म: बांधवगढ़ से कान्हा तक बदलेगी तस्वीर, 520 करोड़ से बनेंगे लग्जरी रिजॉर्ट

By Arohi Raj

जंगल सफारी से आगे बढ़ेगा एमपी टूरिज्म: बांधवगढ़ से कान्हा तक बदलेगी तस्वीर, 520 करोड़ से बनेंगे लग्जरी रिजॉर्ट
बैरवा बोले-हारते ही कांग्रेस लगाने लगती है आरोप, कभी वोट चोरी तो कभी EVM,हार के बाद शुरू हो जाते हैं बहाने

By Jyoti Mahender Bhardwaj

बैरवा बोले-हारते ही कांग्रेस लगाने लगती है आरोप, कभी वोट चोरी तो कभी EVM,हार के बाद शुरू हो जाते हैं बहाने