10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, CSIR CSIO Vacancy में करें आवेदन
Manya Jain | Jan 09, 2026, 17:47 IST
csir mp job
CSIR CSIO चंडीगढ़ में एमटीएस (MTS) के पदों पर भर्ती निकली है। 10वीं पास उम्मीदवार 9 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानें कैसे करें आवेदन
चंडीगढ़ में सरकारी नौकरी का शानदार मौका आया है। CSIR–केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन (CSIR-CSIO) ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (Latest Sarkari Naukri) के पदों के लिए भर्ती निकाली है। यह भर्ती ग्रुप 'C' के नॉन-टेक्निकल पदों पर है। CSIR-CSIO एक प्रमुख राष्ट्रीय प्रयोगशाला है। ये वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के तहत काम करती है। सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए सरकारी नौकरी को शानदार मौका है।
जरूरी डेट्स
| कार्यक्रम (Event) | तिथि (Date) |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 09 जनवरी 2026 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 09 फरवरी 2026 |
| आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 09 फरवरी 2026 |
वैकेंसी और क्वालिफिकेशन
- पद का नाम:मल्टी-टास्किंग स्टाफ (govt jobs 2026)
- कुल रिक्तियां:07 (अनारक्षित-04,ओबीसी-02,ईडब्ल्यूएस-01)
- शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification):उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से10वीं कक्षा (10th Pass)उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
1. आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम आयु:18 साल
- अधिकतम आयु:25 साल
- छूट:सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों (OBC/SC/ST/PwBD) को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
2. आवेदन शुल्क
| श्रेणी (Category) | शुल्क (Fee) |
| General / OBC / EWS | 500 रुपए |
| SC / ST / PwBD / ESM / Women | कोई शुल्क नहीं (Nil) |
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- स्क्रीनिंग (Screening):प्राप्त आवेदनों की छंटनी की जाएगी।
- ट्रेड टेस्ट (Trade Test):अभ्यर्थियों के व्यावहारिक ज्ञान को जांचने के लिए ट्रेड टेस्ट आयोजित होगा।
- लिखित परीक्षा (Written Examination):अंतिम मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- CSIR-CSIO की आधिकारिक वेबसाइटcsio.res.inपर जाएं।
- "Recruitment" सेक्शन में विज्ञापन संख्या 'Regular-04/2025' पर क्लिक करें।
- अपनी बुनियादी जानकारी दर्ज करके पंजीकरण (Registration) पूरा करें।
- आवेदन पत्र में सभी आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज (Scanned Documents) अपलोड करें।
- यदि लागू हो,तो ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- भविष्य के लिए सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA