10वीं पास युवाओं को DLSA Vacancy दे रही शानदार नौकरी, करें अप्लाई

Manya Jain | Feb 27, 2026, 16:39 IST
Share
dlsa samastipur plv recruitment 2026
dlsa samastipur plv recruitment 2026

समस्तीपुर में पैरा लीगल वॉलंटियर के 125 पदों पर भर्ती निकली है। अगर आप 10वीं पास हैं, तो 9 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसमें आपको हर काम के दिन 750 का स्टाइपेंड मिलेगा।

समस्तीपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने सरकारी भर्ती निकाली है। यहां पैरा लीगल वॉलंटियर के कुल 125 पद खाली हैं। अगर आप दसवीं पास हैं, तो आवेदन (govt jobs 2026) कर सकते हैं। आपको हर कार्य दिवस के 750 रुपये मिलेंगे। स्टाइपेंड नाल्सा के नियमों के अनुसार होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 09 मार्च 2026 है। शाम 5:30 बजे तक आप फॉर्म जमा कर सकते हैं। सरकारी विभाग (Latest Sarkari Naukri) में जुड़ने का यह बहुत अच्छा मौका है।

पदों की जानकारी

  1. समस्तीपुर सदर: 50 पद
  2. रोसड़ा (Rosera): 25 पद
  3. दलसिंहसराय (Dalsingsarai): 25 पद
  4. पटोरी (Patori): 25 पद

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  • शिक्षा: उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं पास) होना अनिवार्य है।
  • निवास: आवेदक अनिवार्य रूप से समस्तीपुर जिले का निवासी होना चाहिए।
  • कौन आवेदन कर सकता है: सेवानिवृत्त शिक्षक, सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, डॉक्टर, छात्र, गैर-सरकारी संगठन (NGO) के सदस्य, स्वयं सहायता समूह (SHG) के सदस्य और समाज सेवा में रुचि रखने वाले अन्य नागरिक।
  • नोट: पेशेवर अधिवक्ता (Advocates) इन पदों के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।
जिम्मेदारियां पैरा लीगल वॉलंटियर का मुख्य कार्य अपने क्षेत्र में कानूनी जागरूकता शिविरों का आयोजन करना, पीड़ितों को विधिक सहायता दिलाना और DLSA द्वारा सौंपे गए विधिक कार्यों का एक्सेक्यूशनकरना है।

आवेदन प्रक्रिया: कैसे करें आवेदन?

पता: सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, समस्तीपुर।
  1. फॉर्म डाउनलोड करें: आधिकारिक वेबसाइट ecourt.gov.in/samastipur से निर्धारित आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
  2. दस्तावेज़ संलग्न करें: आवेदन पत्र के साथ अपनी शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की फोटोकॉपी और चरित्र के संबंध में स्व-घोषणा पत्र (Affidavit) संलग्न करें।
  3. फोटो और हस्ताक्षर: आवेदन पत्र पर अपना स्व-अभिप्रमाणित पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं।
  4. आवेदन भेजें: भरे हुए फॉर्म को एक लिफाफे में डालें और उस पर "पैरा लीगल वॉलंटियर के चयन हेतु आवेदन" लिखें। इसे पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट द्वारा या हाथों-हाथ नीचे दिए गए पते पर भेजें:
अंतिम तिथि: आपका आवेदन 09 मार्च 2026 शाम 5:30 बजे तक कार्यालय पहुंच जाना चाहिए।

चयन प्रक्रिया

PLV का चयन इंटरव्यू (Interview) के आधार पर किया जाएगा। प्राप्त आवेदनों की छंटनी के बाद योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। चयन का आधार उम्मीदवार की समाज सेवा के प्रति रुचि और स्थानीय क्षेत्र की जानकारी होगी। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों का पैनल एक साल के लिए वैध रहेगा।

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले जिला न्यायालय की वेबसाइट ecourt.gov.in/samastipur से आधिकारिक आवेदन पत्र (प्रारूप) डाउनलोड करें या DLSA कार्यालय से प्राप्त करें।
  • आवेदन फॉर्म को साफ-साफ हिन्दी या अंग्रेजी में भरें। अपना WhatsApp/मोबाइल नंबर जरूर लिखें ताकि इंटरव्यू की सूचना आपको मिल सके।
  • फॉर्म के साथ 10वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड की फोटोकॉपी और एक शपथ पत्र (कि आप पर कोई केस नहीं है) की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियां लगाएं।
  • फॉर्म पर अपनी फोटो चिपकाएं और साथ में एक स्व-पता लिखा लिफाफा (डाक टिकट लगा हुआ) संलग्न करें, ताकि विभाग आपको कॉल लेटर भेज सके।
  • भरे हुए फॉर्म को 09 मार्च 2026 (शाम 5:30 बजे) तक "सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, समस्तीपुर" के पते पर स्पीड पोस्ट या हाथों-हाथ जमा कर दें।
Official Notification PDFClick Here
District Websitehttps://samastipur.nic.in/
ये भी पढ़ें...

GSSSB Vacacny 2026: 203 पदों पर निकली भर्ती, 16 मार्च तक आवेदन

HPCL Vacancy 2026: इंजीनियर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के 731 पदों पर भर्ती

एमपी बिजली विभाग भर्ती: 979 पदों पर सरकारी नौकरी, बिना परीक्षा चयन

BPSC Civil Judge Vacancy: बिहार में न्यायिक सेवा में निकली जज भर्ती



Tags:
  • सरकारी भर्ती
  • sarkari naukri
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच