Dubai Jobs 2025 : दुबई में करना है शानदार सैलरी वाली नौकरी, तो जल्दी करें आवेदन
Manya Jain | May 02, 2025, 21:49 IST
DUBAI JOB
अगर आप विदेश में काम करने का सपना देख रहे हैं और एक शानदार जॉब के तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है। दुबई की एक प्रमुख कंपनी ने हाउस मैनेजर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
अगर आप विदेश में काम करने का सपना देख रहे हैं और एक शानदार जॉब के तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है! दुबई की एक प्रमुख कंपनी ने हाउस मैनेजर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस जॉब में आपको न केवल एक शानदार सैलरी मिलेगा, बल्कि यह आपके करियर के लिए भी एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है।
दुबई की प्रसिद्ध भर्ती एजेंसी रॉयल मेसन ने हाउस मैनेजर के पदों पर आवेदन मांगे हैं। इस पद के लिए उम्मीदवारों से उच्च स्तर की योग्यता और अनुभव की अपेक्षाएं हैं। अगर आप पहले से ही लग्जरी होम मैनेजमेंट का अनुभव रखते हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है। इस जॉब के माध्यम से आपको वीआईपी परिवारों के घर की गतिविधियां संभालने का जिम्मा सौंपा जाएगा।
ये भी पढ़ें...FSNL Recruitment 2025: डिप्लोमा होल्डर्स के लिए भर्ती, बिना एप्लीकेशन फीस करें आवेदन
रॉयल मेसन एजेंसी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है कि हाउस मैनेजर के पद पर चयनित उम्मीदवार को हर महीने 30 हजार AED (लगभग 7 लाख रुपए) सैलरी मिलेगी। इसके अलावा, उम्मीदवार की सालाना सैलरी लगभग 84 लाख रुपए तक हो सकती है। यह सैलरी पैकेज न केवल आकर्षक है, बल्कि यह बीटेक जैसे प्रोफेशनल डिग्री धारकों की सालों की कमाई से भी कहीं अधिक हो सकता है।
ये भी पढ़ें...IOCL Recruitment : इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन में 1 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, करें आवेदन
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को दुबई और अबू धाबी के वीआईपी परिवारों के साथ काम करने का मौका मिलेगा। उन्हें न केवल घर की दैनिक गतिविधियों का संचालन करना होगा, बल्कि घर के स्टाफ की निगरानी, बजट और मेंटेनेंस का काम भी सौंपा जाएगा। इसके साथ ही, घर की सेवाओं को उच्चतम स्तर पर बनाए रखने की जिम्मेदारी भी उम्मीदवार की होगी। यह एक तरह से आपको प्रीमियम सेवाओं का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा।
रॉयल मेसन एजेंसी के अनुसार, इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास पहले से लग्जरी होम मैनेजमेंट का अनुभव होना चाहिए। इसके साथ ही, उन्हें अच्छे इंटरपर्सनल स्किल्स और सर्विस एक्सीलेंस का पैशन होना चाहिए। अगर आपके पास यह सभी गुण हैं, तो आप इस अवसर का पूरा लाभ उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें...BOBCAPS Recruitment : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली मैनेजर के पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन
जो उम्मीदवार इस जॉब के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें अपना सीवी और कवर लेटर recruitment@royal-maison.com पर भेजना होगा। आवेदन करते समय, अपने अनुभव को विस्तृत रूप से लिखें ताकि चयन प्रक्रिया में आपकी स्थिति मजबूत हो।
thesootr links
JOBS 2025 | नौकरी | जॉब ऑफर | जॉब अलर्ट
💼जॉब के लिए आवेदन
ये भी पढ़ें...FSNL Recruitment 2025: डिप्लोमा होल्डर्स के लिए भर्ती, बिना एप्लीकेशन फीस करें आवेदन
💰 शानदार सैलरी पैकेज
ये भी पढ़ें...IOCL Recruitment : इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन में 1 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, करें आवेदन
🏠 वीआईपी परिवारों के लिए काम
👨💼 कौन कर सकता है आवेदन?
ये भी पढ़ें...BOBCAPS Recruitment : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली मैनेजर के पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन
📧 आवेदन कैसे करें?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
JOBS 2025 | नौकरी | जॉब ऑफर | जॉब अलर्ट
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari