बिना लिखित परीक्षा सरकारी नौकरी: ESIC कोलकाता में निकली सीधी भर्ती
Manya Jain | May 17, 2026, 19:34 IST
mp gwalior esic bharti 2026 pg doctors
ESIC मेडिकल कॉलेज कोलकाता ने सीनियर रेजिडेंट के 128 पदों पर भर्ती (ESIC Senior Resident Recruitment 2026) निकाली है। योग्य उम्मीदवार मई के अंतिम सप्ताह में वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने जोका, कोलकाता स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत क्लिनिकल, नॉन-क्लिनिकल और सुपर स्पेशलिटी विभागों में सीनियर रेजिडेंट के कुल 128 पद भरे जाएंगे।
यह नियुक्तियां शुरुआत में 1 साल के अनुबंध पर होंगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर 3 साल तक बढ़ाया जा सकता है। चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
उम्मीदवारों का चयन सीधे वॉक-इन-इंटरव्यू (Walk-in-Interview) से होगा। इंटरव्यू का आयोजन 28 मई से 30 मई 2026 के बीच कोलकाता स्थित कैंपस में किया जाएगा।
कुल 128 रिक्तियों में से 17 पद नॉन-क्लिनिकल (Non-Clinical) विभागों के लिए हैं और 111 पद क्लिनिकल (Clinical) व सुपर स्पेशलिटी विभागों के लिए तय किए गए हैं।
आधिकारिक नियमों के अनुसार उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा का निर्धारण साक्षात्कार की तिथि के आधार पर किया जाएगा। आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC/PWD) और भूतपूर्व सैनिकों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चूंकि यह एक वॉक-इन-इंटरव्यू (Walk-in-Interview) भर्ती है, इसलिए कोई ऑनलाइन आवेदन फॉर्म नहीं भरना है। उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि पर सीधे इंटरव्यू के पते पर पहुंचना होगा।
संबंधित विभागों की तारीख पर सुबह 09:30 बजे से 10:30 बजे के बीच पहुंचना अनिवार्य है। सुबह 10:30 बजे के बाद आने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन (Document Verification) नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़ें...
पावर ग्रिड से UPSSSC तक, इस हफ्ते सरकारी नौकरी की बहार, देखिए हफ्ते की टॉप जॉब्स
12वीं पास हैं? BPSSC Vacancy 2026 में 122 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
UPESSC Vacancy 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों पर भर्ती, 39 हजार तक मिलेगी सैलरी
Gujarat High Court Vacancy: गुजरात हाईकोर्ट में सिविल जज की वैकेंसी, LLB पास करें अप्लाई
यह नियुक्तियां शुरुआत में 1 साल के अनुबंध पर होंगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर 3 साल तक बढ़ाया जा सकता है। चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
उम्मीदवारों का चयन सीधे वॉक-इन-इंटरव्यू (Walk-in-Interview) से होगा। इंटरव्यू का आयोजन 28 मई से 30 मई 2026 के बीच कोलकाता स्थित कैंपस में किया जाएगा।
पदों की जानकारी
1. नॉन-क्लिनिकल पद (17 पद) - इंटरव्यू तिथि: 30 मई 2026
- एनाटॉमी (Anatomy): 03 पद
- फिजियोलॉजी (Physiology): 03 पद
- बायोकैमिस्ट्री (Biochemistry): 03 पद
- फॉरेंसिक मेडिसिन (FMT): 03 पद
- माइक्रोबायोलॉजी (Microbiology): 03 पद
- कम्युनिटी मेडिसिन व फार्माकोलॉजी: 02 पद
2. क्लिनिकल व सुपर स्पेशलिटी पद (111 पद) - इंटरव्यू तिथि: 28 और 29 मई 2026
- नियमित क्लिनिकल (29 मई): जनरल मेडिसिन (07), जनरल सर्जरी (06), आईसीयू (10), पीडियाट्रिक्स (05), एनेस्थीसिया (09), ऑर्थोपेडिक्स (04), रेडियोलॉजी (05), एनआईसीयू (04), पीआईसीयू (06) और अन्य विभाग।
- सुपर स्पेशलिटी (28 मई): कार्डियोलॉजी (04), पीडियाट्रिक सर्जरी (05), बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी (05), मेडिकल ऑन्कोलॉजी (03), नेफ्रोलॉजी (03), हेमेटोलॉजी (02), गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट (02) आदि।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विशेषता (Specialty) में MD/MS/DNB की डिग्री होनी चाहिए।
- डेंटल विभाग के लिए संबंधित विषय में MDS की डिग्री अनिवार्य है।
- उम्मीदवार का राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC), एमसीआई या स्टेट मेडिकल काउंसिल में पंजीकृत होना आवश्यक है।
- जिन उम्मीदवारों के पास मेडिकल एनाटॉमी, बायोकैमिस्ट्री या फिजियोलॉजी में एम.एससी (M.Sc) के साथ पीएच.डी (Ph.D) की डिग्री है, वे भी नॉन-क्लिनिकल पदों के लिए पात्र हैं।
- जो उम्मीदवार पहले ही किसी सरकारी संस्थान में 3 साल की सीनियर रेजिडेंसी पूरी कर चुके हैं, वे इसके लिए पात्र नहीं हैं।
2. आयु सीमा और छूट (Age Limit)
सैलरी
- समेकित वेतन (Consolidated Remuneration): 1 लाख 48 हजार 669/- प्रति माह।
- इसके साथ ही नियमानुसार परिवहन भत्ता (Transport Allowance) और उस पर महंगाई भत्ता (DA) भी देय होगा।
- नॉन-मेडिकल उम्मीदवारों के वेतन से नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस (NPA) की कटौती की जाएगी।
नियम और शर्तें
- सुरक्षा निधि (Security Deposit): जॉइनिंग के समय ₹32,000/- का डिमांड ड्राफ्ट जमा करना होगा, जो कार्यकाल पूरा होने पर ही वापस मिलेगा।
- निजी प्रैक्टिस (Private Practice): अनुबंध के दौरान किसी भी प्रकार की निजी प्रैक्टिस पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
- नोटिस अवधि (Notice Period): इस्तीफा देने या सेवा समाप्त करने के लिए दोनों पक्षों की ओर से 1 महीने का नोटिस देना अनिवार्य होगा।
आवेदन शुल्क
- SC / ST / PWD / महिला और भूतपूर्व सैनिक: कोई शुल्क नहीं (NIL)
- अन्य सभी श्रेणियां (General/OBC/EWS): ₹500/- का डिमांड ड्राफ्ट (Demand Draft) जो "ESI Fund Account No.1" के पक्ष में कोलकाता में देय होना चाहिए।
आवेदन कैसे करें और इंटरव्यू का पता
रिपोर्टिंग का समय (Reporting Time)
साक्षात्कार का स्थान (Venue)
अकादमिक ब्लॉक, दूसरी मंजिल, ईएसआई-पीजीआईएमएसआर और ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, जोका, डायमंड हार्बर रोड, कोलकाता – 700104
पावर ग्रिड से UPSSSC तक, इस हफ्ते सरकारी नौकरी की बहार, देखिए हफ्ते की टॉप जॉब्स
12वीं पास हैं? BPSSC Vacancy 2026 में 122 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
UPESSC Vacancy 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों पर भर्ती, 39 हजार तक मिलेगी सैलरी
Gujarat High Court Vacancy: गुजरात हाईकोर्ट में सिविल जज की वैकेंसी, LLB पास करें अप्लाई
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari