AEES Recruitment 2026: सरकारी स्कूलों में 254 पदों पर भर्ती, 12वीं पास से पोस्ट ग्रेजुएट तक को मौका, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी

Manya Jain | Sootr Creatives | Oct 30, 2026, 17:49 IST
Share
Teacher Jobs 2026: PGT, TGT और प्राइमरी टीचर के 254 पद, 2 नवंबर से आवेदन
Teacher Jobs 2026: PGT, TGT और प्राइमरी टीचर के 254 पद, 2 नवंबर से आवेदन

सरकारी स्कूल में टीचर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। परमाणु ऊर्जा शिक्षा सोसायटी (AEES) ने 254 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, पीजीटी, टीजीटी, प्राइमरी टीचर, लाइब्रेरियन और बालवाटिका टीचर के पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

हालांकि, पद के हिसाब से बीएड, सीटीईटी, टीचिंग डिप्लोमा या अनुभव भी जरूरी हो सकता है। ऑनलाइन आवेदन 2 नवंबर 2026 से शुरू होंगे और 22 नवंबर तक चलेंगे। नौकरी मिलने पर पद के अनुसार 35 हजार 400 से दो लाख नौ हजार 200 तक का सैलरी मिलेगी।

किस पद पर कितनी वैकेंसी?

AEES ने अलग-अलग पदों के लिए पदों की संख्या जारी की है।

पद का नामपदों की संख्या
प्रिंसिपल4
वाइस प्रिंसिपल1
पीजीटी27
टीजीटी102
लाइब्रेरियन13
प्राइमरी टीचर89
प्राइमरी म्यूजिक टीचर10
बालवाटिका टीचर8
कुल पद254
इन पदों में सामान्य वर्ग के लिए 112, ओबीसी के लिए 68, एससी के लिए 33, एसटी के लिए 16 और ईडब्ल्यूएस के लिए 25 पद निर्धारित हैं।

इसके अलावा दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 12 पद क्षैतिज आरक्षण के तहत शामिल हैं। ये पद कुल 254 रिक्तियों का ही हिस्सा हैं।

MP RVSKVV Recruitment 2026: कृषि विश्वविद्यालय में 28 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू, जानें योग्यता और सैलरी | MP RVSKVV Recruitment 2026: Recruitment for 28 posts in Agricultural University, applications start today, know eligibility and salary
एमपी के सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में 28 पदों पर भर्ती, 62 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई, आज से आवेदन शुरू
29 Oct 2026 ,
By Manya Jain
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय (RVSKVV) में भर्ती निकली है। विश्वविद्यालय ने कुल 28 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इनमें चीफ साइंटिस्ट, सीनियर साइंटिस्ट और साइंटिस्ट के पद शामिल हैं।

2 नवंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 2 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। उम्मीदवार 22 नवंबर 2026 की रात 11 बजकर 50 मिनट तक फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी 22 नवंबर ही है।

उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट aees.gov.in या भर्ती पोर्टल https://aees.onlineregistrationforms.com की मदद ली जा सकती है।

12वीं पास उम्मीदवारों के लिए भी मौका

इस भर्ती में 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए भी शिक्षक बनने का मौका है, लेकिन इसके साथ दूसरी जरूरी योग्यताएं भी होनी चाहिए।

  • प्राइमरी टीचर के लिए 12वीं में कम से कम 50 फीसदी अंक के साथ डीएलएड, बीएलएड या विशेष शिक्षा में निर्धारित डिप्लोमा और सीटीईटी पेपर-1 पास होना जरूरी है।
  • बालवाटिका टीचर के लिए 12वीं में अंग्रेजी विषय, कम से कम 50 फीसदी अंक और नर्सरी या प्री-स्कूल एजुकेशन में निर्धारित डिप्लोमा या बीएड (नर्सरी) होना चाहिए।
  • वहीं, प्राइमरी म्यूजिक टीचर के लिए 12वीं में 50 फीसदी अंक के साथ संगीत में निर्धारित ग्रेजुएशन की डिग्री जरूरी है।
  • पीजीटी पद के लिए संबंधित विषय में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और निर्धारित बीएड या शिक्षक शिक्षा की योग्यता चाहिए।
  • टीजीटी के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या निर्धारित इंटीग्रेटेड डिग्री और शिक्षक प्रशिक्षण जरूरी है। कई टीजीटी पदों पर सीटीईटी पेपर-2 भी मांगा गया है।
  • कुछ पदों में ग्रेजुएशन के दौरान खास विषयों का होना भी जरूरी है।
  • इसके अलावा, लाइब्रेरियन पद के लिए लाइब्रेरी साइंस या लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन और कंप्यूटर की जानकारी होनी चाहिए।
  • इस पद के लिए अधिकतम उम्र 35 साल रखी गई है।

प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के लिए अनुभव जरूरी

इस भर्ती में प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पद भी शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री, बीएड या तय शिक्षक शिक्षा योग्यता और पढ़ाने या प्रशासनिक काम का अनुभव होना जरूरी है।

प्रिंसिपल पद के लिए कंप्यूटर की जानकारी भी होनी चाहिए। कितने साल का अनुभव चाहिए और इससे जुड़े बाकी नियम क्या हैं, इसकी पूरी जानकारी आधिकारिक भर्ती विज्ञापन में देख सकते हैं।

किस पद के लिए कितनी आयु सीमा?

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा भी अलग है।

पदआयु सीमा
प्रिंसिपल35 से 50 साल
वाइस प्रिंसिपल35 से 45 साल
पीजीटीअधिकतम 40 साल
टीजीटीअधिकतम 35 साल
लाइब्रेरियनअधिकतम 35 साल
प्राइमरी टीचरअधिकतम 30 साल
प्राइमरी म्यूजिक टीचरअधिकतम 30 साल
बालवाटिका टीचरअधिकतम 30 साल
आरक्षित वर्ग के पात्र उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। एससी और एसटी उम्मीदवारों को पांच साल, जबकि ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर उम्मीदवारों को तीन साल की छूट मिलेगी।

कुछ शिक्षक पदों पर महिला उम्मीदवारों को 10 साल तक की छूट भी दी गई है। हालांकि, यह छूट प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पदों पर लागू नहीं होगी।

ICMR NITHR जबलपुर भर्ती 2026: 12वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए 25 पदों पर वॉक-इन इंटरव्यू, 67 हजार तक सैलरी | ICMR NITHR Jabalpur Recruitment 2026: Walk-in Interview for 25 Posts from 12th Pass to Graduate, Salary up to 67 Thousand
ICMR NITHR Recruitment 2026: जबलपुर में 25 पदों पर भर्ती, 12वीं पास से ग्रेजुएट तक को मौका, सैलरी 67 हजार तक
30 Oct 2026 ,
By Manya Jain
मध्यप्रदेश में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जबलपुर के राष्ट्रीय जनजातीय स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान (ICMR-NITHR) में भर्ती निकली है। संस्थान में कुल 25 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें प्रोजेक्ट नर्स, लैब टेक्नीशियन और रिसर्च साइंटिस्ट जैसे पद शामिल हैं। इस भर्ती में अलग-अलग योग्यता वाले युवा हिस्सा ले सकते हैं। इनमें 12वीं पास, ग्रेजुएट, नर्सिंग और मेडिकल पढ़े उम्मीदवार शामिल हैं।

कितनी मिलेगी सैलरी?

AEES Teacher Vacancy 2026 में सैलरी पद के हिसाब से मिलेगी। प्रिंसिपल को 78 हजार 800 रुपए से दो लाख 9 हजार 200 रुपए, वाइस प्रिंसिपल को 56 हजार 100 से एक लाख 77 हजार 500 रुपए और पीजीटी टीचर को 47 हजार 600 रुपए से एक लाख 51 हजार तक सैलरी मिलेगी।

वहीं, टीजीटी टीचर और लाइब्रेरियन की सैलरी 44 हजार 900 रुपए से एक लाख 42 हजार 400 रुपए तक रहेगी। प्राइमरी टीचर, म्यूजिक टीचर और बालवाटिका टीचर के लिए 35 हजार 400 रुपए से एक लाख 12 हजार 400 रुपए तक का वेतनमान तय है। हालांकि, हर महीने हाथ में कितनी सैलरी आएगी, यह भत्तों और कटौतियों पर निर्भर करेगा।

आवेदन करने के लिए कितनी फीस लगेगी?

AEES ने उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क और प्रोसेसिंग शुल्क अलग-अलग तय किया है। सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और शुल्क छूट के पात्र नहीं होने वाले उम्मीदवारों को कुल एक हजार रुपए देना होगा।

इसमें 750 रुपए आवेदन शुल्क और 250 रुपए प्रोसेसिंग शुल्क शामिल है। महिला, एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

हालांकि, उन्हें 250 रुपए प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा। बैंक की ओर से लागू जीएसटी अतिरिक्त देना पड़ सकता है।

शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से किया जा सकेगा।

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के जरिए किया जाएगा। प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पदों के लिए सीबीटी के बाद इंटरव्यू भी होगा। फाइनल मेरिट में दोनों के अंकों को 50-50 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा।

वहीं, पीजीटी, टीजीटी, प्राइमरी टीचर, लाइब्रेरियन और बालवाटिका टीचर जैसे पदों के लिए सीबीटी के बाद स्किल टेस्ट होगा, जिसमें उम्मीदवारों की पढ़ाने की क्षमता परखी जाएगी।

यह टेस्ट सिर्फ पास करना जरूरी होगा और फाइनल मेरिट सीबीटी में मिले अंकों के आधार पर बनेगी। इसके अलावा उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच और मेडिकल फिटनेस टेस्ट भी होगा।

परीक्षा में कितने सवाल पूछे जाएंगे?

प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल की सीबीटी परीक्षा में कुल 150 सवाल होंगे।

हर सवाल एक अंक का होगा। कुल परीक्षा 150 अंकों की होगी।

इसके लिए ढाई घंटे का समय दिया जाएगा।

वहीं, पीजीटी, टीजीटी, लाइब्रेरियन, प्राइमरी टीचर और बालवाटिका टीचर की परीक्षा में 120 सवाल पूछे जाएंगे।

इस परीक्षा के लिए दो घंटे का समय मिलेगा।

इसमें संबंधित विषय के सवालों के साथ सामान्य अंग्रेजी, हिंदी, रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर, गणितीय क्षमता और शिक्षण पद्धति से जुड़े सवाल होंगे।

खास बात यह है कि इस भर्ती परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

परीक्षा और एडमिट कार्ड की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को AEES के भर्ती पोर्टल पर जाना होगा।
  • यहां भर्ती विज्ञापन 01/2026 को ध्यान से पढ़ना होगा।
  • इसके बाद मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की मदद से रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद संबंधित पद और विषय का चुनाव करना होगा।
  • इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और श्रेणी से जुड़ी जानकारी भरनी होगी।
  • मांगे गए दस्तावेज और फोटो निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
  • फॉर्म पूरी तरह जमा होने पर कन्फर्मेशन पेज बनेगा।
  • उम्मीदवारों को इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रखना होगा।
सरकारी नौकरी का बंपर मौका: कर्नाटक में 5431 पदों पर भर्ती, 12वीं पास और ग्रेजुएट करें आवेदन | Bumper Opportunity for Government Jobs: Recruitment for 5431 Posts in Karnataka, 12th Pass and Graduates Can Apply
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 5431 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास और ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन
30 Oct 2026 ,
By Manya Jain
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने अलग-अलग सरकारी विभागों में पांच हजार 431 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें फर्स्ट डिवीजन असिस्टेंट (FDA), सेकंड डिवीजन असिस्टेंट (SDA), अकाउंट्स असिस्टेंट, वार्डन और हॉस्टल सुपरवाइजर समेत कई पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवार तक आवेदन कर सकते हैं।

Tags:
  • AEES Teaching Recruitment 2026
  • PGT TGT Recruitment
  • Primary Teacher Jobs
  • शिक्षक भर्ती 2026
  • सरकारी शिक्षक भर्ती
  • परमाणु ऊर्जा शिक्षा सोसायटी भर्ती
  • एईईएस भर्ती 2026
  • सरकारी स्कूलों में भर्ती
  • लाइब्रेरियन भर्ती 2026
  • सरकारी नौकरी
छत्तीसगढ़ के वन कर्मचारियों के लिए खरीदी जा रही 29 हजार की लाठी, बाजार से दोगुनी कीमत पर उठे सवाल

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ के वन कर्मचारियों के लिए खरीदी जा रही 29 हजार की लाठी, बाजार से दोगुनी कीमत पर उठे सवाल
गहलोत ने इंदिरा गांधी की 1978 की रैली याद दिलाई, बोले- तब जनता पार्टी की सरकार गई थी, अब वोट बचाने के लिए दिल्ली पहुंचें

By Raghvendra Singh Rathore

गहलोत ने इंदिरा गांधी की 1978 की रैली याद दिलाई, बोले- तब जनता पार्टी की सरकार गई थी, अब वोट बचाने के लिए दिल्ली पहुंचें
जयपुर की 112 ग्राम पंचायतों में वोटिंग जारी: दोपहर 1 बजे तक 45.09 फीसदी मतदान, देर रात तक आएंगे नतीजे

By Ashish Bhardwaj

जयपुर की 112 ग्राम पंचायतों में वोटिंग जारी: दोपहर 1 बजे तक 45.09 फीसदी मतदान, देर रात तक आएंगे नतीजे
ओबीसी केस में 13 फीसदी होल्ड रिजल्ट जारी करने की मांग, सीएस, पीएस, पीएससी को नोटिस

By Sanjay Gupta

ओबीसी केस में 13 फीसदी होल्ड रिजल्ट जारी करने की मांग, सीएस, पीएस, पीएससी को नोटिस
अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 448 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने रद्द करने का फैसला किया निरस्त

By Harrison Masih

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 448 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने रद्द करने का फैसला किया निरस्त
राजस्थान पंचायत चुनाव में एक रात में हाथ से लिखे हजारों उम्मीदवारों के नाम, मतपत्र में गलती हुई तो कौन जिम्मेदार?

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान पंचायत चुनाव में एक रात में हाथ से लिखे हजारों उम्मीदवारों के नाम, मतपत्र में गलती हुई तो कौन जिम्मेदार?
टल सकती है भोपाल निवेश समिट की तारीख, सतगढ़ी इन्वेस्टर समिट को लेकर सरकार का है बड़ा प्लान

By CHAKRESH

टल सकती है भोपाल निवेश समिट की तारीख, सतगढ़ी इन्वेस्टर समिट को लेकर सरकार का है बड़ा प्लान