दिव्यांगों के लिए रोजगाार, GSRTC Vacancy में मिलेगी सरकारी नौकरी

GSRTC ने दिव्यांगों के लिए हेल्पर के 297 पदों पर विशेष भर्ती निकाली है। तकनीकी योग्यता रखने वाले ITI पास उम्मीदवार 12 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

author-image
Manya Jain
New Update
gsrtc helper vacancy 2026 divyang special

गुजरात रोडवेज (GSRTC) ने दिव्यांगों के लिए नई भर्ती निकाली है। यह हेल्पर के पदों पर एक खास भर्ती अभियान है। विभाग ने इसके लिए 297 पद खाली रखे हैं। तकनीकी जानकारी रखने वाले युवाओं के लिए यह बड़ा मौका है। इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए अपना आवेदन 12 मार्च 2026 जमा कर सकते हैं। GSRTC में काम करना आपके लिए एक बेहतर शुरुआत होगी। दिव्यांग युवा इस भर्ती से सरकारी नौकरी पकार अपना करियर ब्राइट बना सकते हैं।

पदों की जानकारी

दिव्यांगता श्रेणी (Category)दिव्यांगता का प्रकार (Disability Type)कुल पद
श्रेणी Aअंधत्व और कम दृष्टि (B, LV)131
श्रेणी Bबधिर और सुनने में कठिनाई (D, HH)62
श्रेणी Cलोकोमोटर डिसेबिलिटी (OA, BA, OL, आदि)35
श्रेणी D & Eऑटिज्म, बौद्धिक दिव्यांगता व अन्य69
कुल योग297

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 

GSRTC में हेल्पर बनने के लिए तकनीकी कौशल अनिवार्य है। उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा:

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • ITI प्रमाणपत्र: आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम एक साल का ITI कोर्स किया हो। पात्र ट्रेड में मैकेनिक मोटर व्हीकल, डीजल मैकेनिक, फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, कारपेंटर और पेंटर शामिल हैं।

  • कंप्यूटर ज्ञान: बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान का प्रमाणपत्र अनिवार्य है। यदि कक्षा 10वीं/12वीं या डिग्री/डिप्लोमा में कंप्यूटर एक विषय के रूप में था, तो वह भी मान्य होगा।

  • अपेंटिसशिप (अतिरिक्त लाभ): यदि उम्मीदवार ने उसी ट्रेड में अप्रेंटिसशिप पूरी की है, तो उसे चयन प्रक्रिया में अतिरिक्त अंक (वेटेज) दिए जाएंगे।

आयु सीमा (Age Limit)

दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में विशेष छूट दी गई है।

  • न्यूनतम आयु: 18 साल

  • अधिकतम आयु: 45 साल (12 मार्च 2026 तक)

  • उम्मीदवारों का जन्म 12/03/1981 से 12/03/2008 के बीच होना चाहिए।

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में फिक्स्ड पे (Fixed Pay) पर नियुक्त किया जाएगा।

  • सैलरी: 21 हजार रुपए हर महीने

  • अनुबंध अवधि: यह नियुक्ति पहले 5 सालों के लिए अनुबंध (Contract) के आधार पर होगी।

  • नियमितीकरण: 5 साल की संतोषजनक सेवा पूरी करने के बाद, उम्मीदवार GSRTC के प्रचलित वेतनमान के अनुसार नियमित नियुक्ति के पात्र होंगे।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  1. शैक्षणिक वेटेज (70 अंक): इसमें ITI के अंकों के आधार पर 55 अंक और अप्रेंटिसशिप (govt jobs 2026) के आधार पर 15 अंक निर्धारित हैं।

  2. लिखित परीक्षा (OMR आधारित): 100 अंकों की प्रतियोगी परीक्षा होगी, जिसका वेटेज 30 अंक माना जाएगा।

  3. मेरिट लिस्ट: कुल 100 अंकों (70+30) के आधार पर फाइनल मेरिट तैयार की जाएगी।

  4. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV): मेरिट में आने वाले उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

महत्वपूर्ण: ओएमआर (OMR) परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 40 अंक लाना अनिवार्य है। गलत उत्तर पर 0.25 अंकों की निगेटिव मार्किंग होगी।

ऑनलाइन आवेदन  

इच्छुक उम्मीदवार 13 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 के बीच आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

  1. पंजीकरण: सबसे पहलेojas.gujarat.gov.in पर जाकर पंजीकरण करें।

  2. फॉर्म भरें: अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी जैसे ITI ट्रेड और कंप्यूटर सर्टिफिकेट का विवरण दर्ज करें।

  3. डॉक्यूमेंट अपलोड: अपनी फोटो (5cm x 3.6cm) और हस्ताक्षर (2.5cm x 7.5cm) की स्कैन कॉपी अपलोड करें (अधिकतम 10 KB)।

  4. कन्फर्मेशन: आवेदन जमा करने के बाद 'Confirm Application' बटन पर क्लिक करें। ध्यान दें, बिना कन्फर्मेशन के आवेदन अधूरा माना जाएगा।

  5. शुल्क भुगतान: ₹236 का आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से 14 मार्च 2026 से पहले जमा करें।

Apply Online: Click here

Official Notification PDFClick here

Official Website: Click here 

ये भी पढ़ें...

MP Sarkari Naukri: सागर आर्मी स्कूल में TGT, PRT सहित कई पदों पर भर्ती शुरू

10वीं पास हैं और सोशल वर्क में है इंटरेस्ट तो DLSA Vacacny में करें अप्लाई

देश में IAS, IPS और IFS के 2800 से ज्यादा पद खाली, यूपी टॉप पर

BPSC TRE 4.0 शिक्षक भर्ती: 40 हजार पदों पर बंपर वैकेंसी, जानें डिटेल

govt jobs 2026 jobs 2026 sarkari naukri सरकारी नौकरी GSRTC
Advertisment