HPCL ने निकाली बंपर वैकेंसी, सैलरी 1 लाख से ज्यादा, जानें डिटेल
Vikram Jain | Jan 17, 2025, 14:33 IST
HPCL Recruitment 2025। Photograph: (the sootr)
युवाओं के पास हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) में नौकरी करने का शानदार मौका है। HPCL अलग-अलग पदों पर वैकेंसी निकली हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2025 से शुरू कर दी गई है। जानें लास्ट डेट पात्रता सहित अन्य डिटेल...
HPCL Recruitment 2025: सरकारी नौकरी के इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। भारत सरकार की महारत्न कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (JEO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने 234 रिक्त पदों की भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 14 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। योग्य और इच्छुक कैंडिडेट HPCL की आधिकारिक वेबसाइट http://www.hindustanpetroleum.com/ पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही इस वेवसाइट पर सारी डिटेल्स भी देख सकते हैं।
कितने पदों पर
उम्मीदवारों के पास मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन या केमिकल इंजीनियरिंग में फुल टाइम डिप्लोमा होना चाहिए। सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के 60 प्रतिशत अंक और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थियों के न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट, ग्रुप टास्क/डिस्कशन, स्किल टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा।
चयनित उम्मीदवारों को 30,000 रुपए से लेकर 1 लाख 20 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा। वार्षिक CTC लगभग 10.58 लाख रुपए होगा। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।
GDS के 25 हजार पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, इतनी मिलेगी सैलरी
कितने पदों पर वैकेंसी
- HPCL में टोटल 234 पदों पर होंगी भर्तियां
- मैकेनिकल जूनियर एग्जीक्यूटिव के लिए 130 पद,
- इलेक्ट्रिकल जूनियर एग्जीक्यूटिव के लिए 65 पद,
- इंस्ट्रूमेंटेशन जूनियर एग्जीक्यूटिव के लिए 37 पद,
- केमिकल जूनियर एग्जीक्यूटिव के लिए 2 पद
आवेदन के लिए पात्रता
- आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष।
- आयु सीमा में छूट: ओबीसी एनसीएल को 3 वर्ष, एससी/एसटी को 5 वर्ष और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट।
आवेदन शुल्क
- जनरल, ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 1180 रुपए।
- एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को शुल्क में छूट।
चयन प्रक्रिया
वेतन और लाभ
GDS के 25 हजार पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, इतनी मिलेगी सैलरी
अमित बघेल ने किया कोर्ट में सरेंडर : तीन महीने बाद खत्म हुई अंतरिम जमानत, 14 मामलों में आगे की सुनवाई
By Umeshwari Baghel
एमपी के सीनियर आईपीएस अफसर ने खुद को डीजीपी की रेस से किया अलग, प्रदेश में पहली बार हुआ ऐसा
By Aman Vaishnav
सांगानेर में जहरीले पानी का तांडव, 30 साल में दर्जनों अदालती आदेश.. फिर भी घुट रहा जिंदगी का गला!
By Mukesh Sharma
महादेव सट्टा केस: 4 अफसरों को CBI का समन, दिल्ली में होगी पूछताछ, आज कोर्ट में पेश होगा सौरभ चंद्राकर
By Umeshwari Baghel
आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही स्मार्ट तकनीक, पोर्टल की गड़बड़ी से बिगड़ा बिजली बिलों का गणित
By Aman Vaishnav
दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल
By Aman Vaishnav
विशेष विमान से भोपाल जा रहे हैं मुख्यमंत्री साय, जानिए क्यों खास है आज का यह एक दिवसीय दौरा
By Umeshwari Baghel