HPRCA Vacancy में सिविल इंजीनियर्स के लिए मौका: 149 पदों के लिए 10 अप्रैल तक आवेदन
Manya Jain | Apr 13, 2026, 21:22 IST
HPRCA Vacancy
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 149 पदों पर भर्ती निकाली है। सिविल डिप्लोमा या बी.टेक पास युवा 10 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Latest Sarkari Naukri.हिमाचल प्रदेश युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका दे रहा है। राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने जूनियर इंजीनियर के पद निकाले हैं। सिविल इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करें। कुल 149 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती (govt jobs 2026) की जाएगी। डिप्लोमा या बी.टेक डिग्री वाले युवा इसके लिए पात्र हैं।
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू हो गई है। आप आधिकारिक बेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर 2 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
Apply Online for HPRCA JE 2026
Visit HPRCA Official Website
ये भी पढ़ें...
सरकारी नौकरी अलर्ट: 16 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां, देखें हफ्ते की टॉप जॉब्स
MPPCB Vacancy 2026: एमपी में इंजीनियर्स के लिए सरकारी नौकरी
Assam Rifles Vacancy: असम राइफल्स में जानें का सुनहरा मौका
SECL Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 1 हजार पदों पर भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू हो गई है। आप आधिकारिक बेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर 2 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों की जानकारी
- अनारक्षित (General/UR): 55 पद
- ईडब्ल्यूएस (EWS): 19 पद
- अनुसूचित जाति (SC): 36 पद (UR-30, BPL-05, WFF-01)
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 30 पद (UR-25, BPL-05)
- अनुसूचित जनजाति (ST): 07 पद (UR-05, BPL-02)
- अन्य (WFF): 02 पद
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो।
- एआईसीटीई (AICTE) से मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में नियमित डिप्लोमा (Diploma) होना चाहिए।
- अथवा, किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में बी.ई./बी.टेक (B.E./B.Tech) की डिग्री।
- 31.05.2013 से पहले नामांकित AMIE (Kolkata) के उम्मीदवार भी पात्र हैं।
2. आयु सीमा (Age Limit - 01 जनवरी 2026 तक)
- न्यूनतम आयु: 18 साल
- अधिकतम आयु: 45 साल
- हिमाचल प्रदेश के आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) और सरकारी कर्मचारियों को ऊपरी आयु सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी।
सैलरी
23 हजार 500 रुपए (समेकित निश्चित राशि) यह राशि ट्रेनी अवधि के दौरान नियत रहेगी। नियमितीकरण के बाद, उम्मीदवार राज्य सरकार के वेतनमान और अन्य भत्तों (DA, HRA, Medical) के हकदार होंगे।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- तकनीकी विषय (Technical): सिविल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्न।
- सामान्य ज्ञान (GK): हिमाचल प्रदेश का जीके, करंट अफेयर्स, तर्कशक्ति, हिंदी और अंग्रेजी (10वीं स्तर)।
- तकनीकी विषय (Technical): सिविल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्न।
- सामान्य ज्ञान (GK): हिमाचल प्रदेश का जीके, करंट अफेयर्स, तर्कशक्ति, हिंदी और अंग्रेजी (10वीं स्तर)।
- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को प्रमाण पत्रों की जांच के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
- सभी श्रेणियों के लिए: 800 रुपए (100 रुपए परीक्षा शुल्क + 700 रुपए प्रोसेसिंग शुल्क)
- त्रुटि सुधार शुल्क: 100 रुपए (यदि आवश्यक हो)
- भुगतान ऑनलाइन माध्यम (Net Banking/Debit/Credit Card) से किया जा सकता है।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- HPRCA की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं और 'Sign Up' करके अपना अकाउंट बनाएं।
- ओटीआर (One-Time Registration): अपनी व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक विवरण भरें।
- अपनी स्कैन की गई फोटो और हस्ताक्षर (अधिकतम 1 MB) अपलोड करें।
- पोस्ट कोड 26016 (JE Civil) के लिए 'Apply' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पसंदीदा परीक्षा जिला चुनें और विवरणों की समीक्षा करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के लिए 'Confirmation Page' डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
Apply Online for HPRCA JE 2026
Visit HPRCA Official Website
ये भी पढ़ें...
सरकारी नौकरी अलर्ट: 16 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां, देखें हफ्ते की टॉप जॉब्स
MPPCB Vacancy 2026: एमपी में इंजीनियर्स के लिए सरकारी नौकरी
Assam Rifles Vacancy: असम राइफल्स में जानें का सुनहरा मौका
SECL Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 1 हजार पदों पर भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari