IIFM Bhopal Recruitment: असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, नहीं लगेगी फीस
Manya Jain | Apr 26, 2026, 13:40 IST
IIFM Bhopal Recruitment
IIFM भोपाल में असिस्टेंट मैनेजर और लाइब्रेरी असिस्टेंट की भर्ती निकली है। डेपुटेशन पर होने वाली इस भर्ती के लिए 21 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा मौका।
MP Sarkari Naukri.भोपाल के आईआईएफएम (IIFM Bhopal) संस्थान ने नई भर्ती निकाली है। यह पर्यावरण और वन मंत्रालय के तहत एक बड़ा संस्थान है। यहां असिस्टेंट मैनेजर और सीनियर लाइब्रेरी असिस्टेंट के पद खाली हैं। असिस्टेंट ग्रेड-1 के पदों के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं। यह भर्ती पूरी तरह डेपुटेशन यानी प्रतिनियुक्ति के आधार पर होगी। अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं, तो यह सरकारी नौकरी काबढ़िया मौका है। डेपुटेशन पर होने वाली इस भर्ती के लिए 21 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार सैलरी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, IIFM के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क (No Fee) नहीं रखा गया है।
चयन पूरी तरह से डेपुटेशन (Deputation Basis) पर आधारित होगा। प्राप्त आवेदनों की स्क्रीनिंग के बाद, अधिकारियों के पिछले रिकॉर्ड, अनुभव और साक्षात्कार (यदि आवश्यक हो) के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें...
क्या आप हैं पोस्ट ग्रेजुएट? तो UPSSSC Recruitment 2026 में करें अप्लाई, 1 लाख तक सैलरी
JNKVV Jabalpur Vacancy: एमपी सरकारी एग्रीकल्चर कॉलेज में भर्ती
MP Board Results 2026: शिक्षकों की कमी ने बिगाड़ा छात्रों का रिजल्ट, जानें कैसे
BPCL Recruitment 2026: इंजीनियरिंग युवाओं के लिए 250 पदों पर वैकेंसी
पदों की जानकारी
| पद का नाम (Post Name) | कुल पद (Total Posts) | वेतन स्तर (Pay Level) |
| असिस्टेंट मैनेजर (हॉर्टिकल्चर) | 01 | लेवल-08 |
| सीनियर लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन असिस्टेंट | 02 | लेवल-06 |
| असिस्टेंट ग्रेड-I | 06 | लेवल-06 |
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. असिस्टेंट मैनेजर (हॉर्टिकल्चर)
- केंद्र/राज्य सरकार या स्वायत्त संगठनों के अधिकारी।
- हॉर्टिकल्चर (Horticulture) में मास्टर डिग्री या समकक्ष।
- संबंधित पद पर नियमित सेवा या लेवल-7 में 5 साल का अनुभव।
2. सीनियर लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन असिस्टेंट
- केंद्र/राज्य सरकार या स्वायत्त निकायों के अधिकारी जो समान पद (Analogue Post) पर नियमित आधार पर कार्यरत हों।
3. असिस्टेंट ग्रेड-I
- समान पद पर कार्यरत अधिकारी या लेवल-5 में असिस्टेंट के रूप में 3 साल की नियमित सेवा का अनुभव रखने वाले कर्मचारी।
4. आयु सीमा (Age Limit)
- डेपुटेशन के आधार पर भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 55 साल निर्धारित की गई है।
सैलरी
आवेदन शुल्क
जरूरी डेट्स
- आवेदन शुरू: 21 अप्रैल 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 21 मई 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट www.iifm.ac.in पर जाएं और 'Vacancies' सेक्शन से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
- फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें और अपनी शैक्षणिक योग्यता के डाक्यूमेंट्स अटैचमेंट करें।
- आवश्यक डाक्यूमेंट्स: (a) पिछले 5 सालों की ACRs और (b) सतर्कता मंजूरी प्रमाण पत्र (Vigilance Clearance Certificate)।
- आवेदन को 'उचित माध्यम' (Proper Channel) से भेजना होगा।
- लिफाफे के ऊपरलिखें: "Application for the post of ———– on deputation"।
डायरेक्टर, आईआईएफएम (IIFM), पोस्ट बॉक्स नंबर 01 (357), नेहरू नगर, भोपाल - 462003 (मध्य प्रदेश)।
क्या आप हैं पोस्ट ग्रेजुएट? तो UPSSSC Recruitment 2026 में करें अप्लाई, 1 लाख तक सैलरी
JNKVV Jabalpur Vacancy: एमपी सरकारी एग्रीकल्चर कॉलेज में भर्ती
MP Board Results 2026: शिक्षकों की कमी ने बिगाड़ा छात्रों का रिजल्ट, जानें कैसे
BPCL Recruitment 2026: इंजीनियरिंग युवाओं के लिए 250 पदों पर वैकेंसी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari