इंडियन आर्मी में एक लाख भर्ती करने की योजना, अग्निवीर होंगे शामिल, जानें क्यों बढ़ाई जा रही भर्ती

Anjali Dwivedi | Nov 26, 2025, 13:09 IST
Share
INDIAN ARMY
INDIAN ARMY

भारतीय सेना में करीब 1.8 लाख सैनिकों की कमी है। इस कमी को पूरा करने के लिए सेना अब अग्निवीर भर्ती की संख्या को बढ़ा सकती है। हर साल 45 हजार से 50 हजार की जगह 1 लाख से ज्यादा जवानों की भर्ती हो सकती है। उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है।

इंडियन आर्मी का सपना देखने वालों के लिए खुशखबरी है। भारतीय सेना में अभी सैनिकों की बड़ी कमी है। यह कमी लगभग 1.8 लाख जवानों की है। इस कमी को पूरा करने के लिए इंडियन आर्मी विचार कर रही है। वह अग्निवीरों की भर्ती के लिए नई वैकेंसी निकाल सकती है।

अब एक लाख से ज्यादा अग्निवीर होंगे भर्ती

Indian Army इस कमी को दूर करने में लगी है। इसके लिए एक खास प्लान बन रहा है। सेना अब अग्निवीरों की भर्ती संख्या बढ़ाएगी। अभी हर साल 45 हजारसे 50 हजार भर्तियां होती हैं।

इस संख्या को अब एक लाख से ज्यादा किया जा सकता है। इससे ज्यादा युवाओं को मौका मिलेगा। यह फैसला उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी राहत है।

कोविड के दौरान रुकी थी भर्ती

साल 2020 और 2021 में भर्ती रोक दी गई थी। यह रोक कोविड महामारी के कारण लगी थी। इन दो सालों में कोई भर्ती नहीं हो पाई। जबकि हर साल लगभग 60 हजारसे 65 हजार सैनिक रिटायर होते रहे।

यह बात अग्निपथ स्कीम शुरू होने से पहले की है। तब सैनिकों की भर्ती पुराने तरीके से होती थी। रिटायरमेंट चलती रही, पर नई भर्ती नहीं हुई। इसी वजह से सैनिकों की इतनी बड़ी कमी हुई है।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंडियन आर्मी भर्ती की क्या है योग्यता और सिलेक्शन प्रोसेस, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

सरकारी नौकरी : 10वीं पास को इंडियन आर्मी में जाने का मौका, 194 पदों पर भर्ती

अग्निपथ स्कीम की शुरुआत

अग्निपथ योजना 14 जून 2022 को लॉन्च हुई थी। इसके तहत इंडियन आर्मी, नेवी और इंडियन एयर फोर्स में नौकरी मिलती हैं। इसमें पहले साल में कुल 46 हजार वैकेंसी निकाली गई थीं। इनमें से आर्मी के लिए 40 हजार वैकेंसी थीं।

बाकी वैकेंसी navyऔर इंडियन एयर फोर्स (IFS) के लिए थीं। अब इस संख्या को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

अग्निवीर भर्ती क्यों बढ़ाई जा रही है

सेना की ताकत बनाए रखना बहुत जरूरी है। 1.8 लाख सैनिकों की कमी चिंता का विषय है। इस शॉर्टेज को जल्द ही भरना पड़ेगा। इसलिए सरकार और सेना मिलकर यह बड़ा कदम उठा रहे हैं। भर्ती की संख्या बढ़ने से युवाओं को मौका मिलेगा। देश की सुरक्षा भी मजबूत होगी।

अग्निवीरों को अब पहले से ज्यादा मौके मिल सकते हैं। यह खबर सेना में जाने के इच्छुक हर युवा को खुश करेगी।

भारतीय सेना में करियर बनाने का सुनहरा मौका

यह उन सभी उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन मौका है। देश सेवा करने का जज्बा रखने वाले सेना में भर्ती की तैयारी को तेज कर दें। अब पहले से ज्यादा भर्तियां निकलेंगी। अपनी फिटनेस और पढ़ाई पर ध्यान दें।

इंडियन आर्मी में शामिल होना गर्व की बात है। सेना जल्द ही इस बारे में आधिकारिक घोषणा करेगी। यह फैसला युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाएगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

सरकारी नौकरी : CGPSC 2025 के 240 पदों का नोटिफिकेशन आज हो सकता है जारी

सरकारी नौकरी: BSSC इंटर लेवल में 23 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, आवेदन की लास्ट डेट 25 नवंबर

Tags:
  • navy
  • Indian Army
  • भारतीय सेना
  • इंडियन आर्मी
  • अग्निपथ योजना
  • इंडियन एयर फोर्स में नौकरी
  • अग्निपथ स्कीम
  • अग्निवीर
  • IFS
  • अग्निवीर भर्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा