इंडियन आर्मी टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स 141 के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन, इस लिंक से करें अप्लाई

Dolly patil | Sept 23, 2024, 10:33 IST
Share
Indian Army TGC 141 Recruitment
Indian Army TGC 141 Recruitment

इंडियन आर्मी ने TGC 141 भर्ती के लिए आवेदन लेना शुरू कर दिया है। जिन उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग की डिग्री है और वो अविवाहित पुरुष हैं तो 17 अक्टूबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

भारतीय सेना ( Indian Army ) ने टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स ( Technical Graduate Course ) 141 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।Army TGC 141 Course July 2025 के लिए इंडियन आर्मी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइटjoinindianarmy.nic.inपर 18 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 17 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।इस भर्ती के माध्यम से भारतीय सेना विभिन्न इंजीनियरिंग ( Engineering ) स्ट्रीम में उम्मीदवारों का चयन करेगी। यह भर्ती विशेष रूप से इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले युवाओं के लिए है जो भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ( Lieutenant ) के पद पर काम करना चाहते हैं।

इंजीनियरिंग स्ट्रीम और वैकेंसी डिटेल्स

इंजीनियरिंग स्ट्रीम (Engineering Stream)

वैकेंसी (Vacancy)

सिविल (Civil)

08

कंप्यूटर साइंस (Computer Science)

06

इलेक्ट्रिकल (Electrical)

02

इलेक्ट्रॉनिक्स (Electronics)

06

मैकेनिकल (Mechanical)

06

Misc Engineering Streams

02

कुल (Total)

30

योग्यता

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग ( Engineering ) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, इंजीनियरिंग कोर्स के अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें कि इस भर्ती में केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन करने के पात्र हैं।

आयु सीमा

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमान्यूनतम आयु20 वर्ष औरअधिकतम आयु27 वर्ष होना चाहिए।उम्मीदवार की जन्मतिथि 02 जुलाई 1998 से 01 जुलाई 2005 के बीच होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। यानी आवेदन निशुल्क है।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन इंजीनियरिंग डिग्री में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग के माध्यम से किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू (SSB Interview) के लिए बुलाया जाएगा। एसएसबी इंटरव्यू में चयनित उम्मीदवारों को इंडियन मिलिट्री एकेडमी (Indian Military Academy - IMA) में 12 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी।

ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को शॉर्ट सर्विस कमीशन (Short Service Commission) के तहत भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

जरुरी तारीख

  • आवेदन की शुरुआत18 सितंबर 2024
  • आवेदन की अंतिम तिथि17 अक्टूबर 2024

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • govt jobs
  • Indian Army Recruitment 2024
  • Govt Jobs 2024
  • सरकारी नौकरी 2024
  • भारतीय सेना भर्ती 2024
  • टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स 141
  • Technical Graduate Course 141
  • इंजीनियरिंग भर्ती
  • मिलिट्री एकेडमी ट्रेनिंग
  • Indian Army TGC 2024 Notification
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा