Bank Recruitment : 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा बैंक में नौकरी, जल्दी करें आवेदन

Manya Jain | Apr 17, 2025, 19:46 IST
Share
INDIAN BANK JOB WITHOUT EXAM
INDIAN BANK JOB WITHOUT EXAM

अगर आप भारतीय बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। तिरुवन्नामलाई जिले में अटेंडेंट के पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

अगर आप भारतीय बैंक में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने की इच्छा रखते हैं, तो आपके लिए 2025 की भर्ती एक बेहतरीन अवसर है। इंडियन बैंक ने तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई जिले में अटेंडेंट के पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आज हम आपको में हम आपको आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य आवश्यक जानकारियां देंगे। इस भर्ती में आप 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

पदों की जानकारी

इंडियन बैंक ने तिरुवन्नामलाई जिले में अटेंडेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में कुल पदों की संख्या और अन्य विवरण नोटिफिकेशन में दिए गए हैं। उम्मीदवारों को इन पदों के लिए 30 अप्रैल 2025 तक ऑफलाइन आवेदन करना होगा।

योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए।

ये भी पढ़ें... CSIR Sarkari Naukri : CSIR ने कई विभागों में निकली वैकेंसी, लास्ट डेट से पहले करें आवेदन

आयु सीमा

  • 22 साल से 40 साल

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। यह एक अच्छा अवसर है, क्योंकि इस भर्ती में किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें... MSU Baroda 2025 : सैकड़ों फैकल्टी पदों पर भर्ती, 30 अप्रैल 2025 तक करें आवेदन

चयन प्रक्रिया

इंडियन बैंक में इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू शामिल होगा। उम्मीदवारों को इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर चयनित किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज़ सही तरीके से प्रस्तुत करने होंगे ताकि इंटरव्यू प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा किया जा सके।

आवश्यक डाक्यूमेंट्स

  • पहचान प्रमाण (ID Proof)
  • आयु प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो)
  • बायोडाटा (Resume)
ये भी पढ़ें... High Court Recruitment : हाईकोर्ट में निकली सैकड़ों पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवोदन

आवेदन प्रक्रिया

इंडियन बैंक भर्ती 2025 के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आवेदन पत्र के साथ आवश्यक डाक्यूमेंट्स अटैच्ड करके निम्नलिखित पते पर भेजना होगा...

निदेशक,
भारतीय बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान,
संख्या 143/73, प्रथम तल,
रामलिंगनार मेन रोड,
तिरुवन्नामलाई – 606 601, तमिलनाडु

Indian Bank Recruitment 2025 के लिए अप्लाई करने का लिंक

Indian Bank Recruitment 2025 नोटिफिकेशन

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

bank job | BANK JOBS | सरकारी नौकरी | सरकारी बैंक में नौकरी

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • बैंक में नौकरी
  • bank job
  • Indian Bank Recruitment
  • BANK JOBS
  • सरकारी बैंक में नौकरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा