भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण में निकली भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Dolly patil | Aug 27, 2024, 09:50 IST
IWAI Recruitment
दसवीं पास से लेकर बीटेक/बीई वालों के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है। हालही में भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण में कई पदों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं।
भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (Inland Waterways Authority of India) में कई पदों के लिए हाल ही में भर्तियां निकाली गई हैं। अगर आप भी इन भर्तियों की पूरी डिटेल्स चेक करना चाहते हैं तो आईडब्ल्यूएआई की वेबसाइट cdn.digialm.com पर पूरी डिटेल्स चेक कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन की आखिरी तारीख 21 सितंबर तक है।
आपको बता दें कि भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण ( IWAI ) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ, जूनियर लेखा अधिकारी, सहायक जल सर्वेक्षण सर्वेक्षक (एएचएस ), ड्रेज नियंत्रण ऑपरेटर, लाइसेंस इंजन ड्राइवर, स्टोर कीपर, मास्टर द्वितीय और तृतीय श्रेणी, स्टाफ कार चालक,तकनीकी सहायक और सहायक निदेशक समेत कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती के तहत कुल 37 पदों पर भर्तियां निकली गई हैं।
इन भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 25 से 35 वर्ष के होनी चाहिए। हालांकि आयु सीमा में आरक्षण के नियमानुसार छूट भी दी जाती है।
आपको बता दें कि अलग अलग पदों के लिए अलग योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। लाइसेंस इंजन ड्राइवर/ ड्रेज नियंत्रण ऑपरेटर/स्टोर कीपर के लिए 10वीं पास की योग्यता है। इसी के साथ सहायक निदेशक ( सइंजीनियरिंग ) के पद के लिए सिविल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। सहायक जल सर्वेक्षण सर्वेक्षक ( एएचएस ) के पदों पर अप्लाई के लिए सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए और जूनियर अकाउंटेंट ऑफिसर के लिए कॉमर्स की डिग्री होनी चाहिए।
इन पदों पर सिलेक्शन के लिए अलग अलग पदों के लिए अलग अलग परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। इसमें सीबीटी मोड में परीक्षा होगी इसके अलावा इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जाएगा।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
किन पदों पर होगी भर्ती
आयु सीमा
योग्यता
कैसे होगा चयन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari