इसरो में जाने का सुनहरा मौका: 410 पदों पर भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

Manya Jain | Jul 31, 2026, 19:16 IST
Share
ISRO इंटर्नशिप 2025
ISRO इंटर्नशिप 2025

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में काम करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। यू आर राव उपग्रह केंद्र (URSC) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए कुल 410 खाली पदों को भरा जाएगा।

इसरो के यू आर राव उपग्रह केंद्र ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से बेंगलुरु में कुल 410 पद भरे जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 तक चलेगी। बीई, बीटेक और डिप्लोमा पास छात्र इस भर्ती के लिए पूरी तरह पात्र हैं।

चयन के लिए कोई परीक्षा नहीं होगी, भर्ती सीधे अंकों की मेरिट पर होगी।

पदों की पूरी जानकारी

इसरो ने इस भर्ती को तीन मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया है। उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।

ग्रेजुएट अप्रेंटिस (B.E./B.Tech) के लिए कुल 220 पद आरक्षित किए गए हैं। इसमें कंप्यूटर साइंस के 40, इलेक्ट्रॉनिक्स के 83 और मैकेनिकल के 50 पद शामिल हैं। तकनीशियन अप्रेंटिस (Diploma) के लिए कुल 120 पद तय किए गए हैं। वहीं कमर्शियल प्रैक्टिस अप्रेंटिस के लिए 70 पद रखे गए हैं।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस: संबंधित विषय में बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए।
  • तकनीशियन अप्रेंटिस: राज्य तकनीकी बोर्ड से संबंधित विषय में डिप्लोमा पास होना अनिवार्य है।
  • कमर्शियल प्रैक्टिस: कमर्शियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए।

2. पास आउट साल की शर्त (Passing Year Condition)

इस भर्ती के लिए केवल वही छात्र पात्र हैं जिन्होंने साल 2022 से 2026 के बीच अपनी पढ़ाई पूरी की है। साल 2021 या उससे पहले पास आउट हुए छात्र इसमें आवेदन नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा प्राइवेट या डिस्टेंस मोड से पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थी भी अपात्र माने जाएंगे।

तारीखें और स्टाइपेंड ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 29 जुलाई 2026 (दोपहर 12:00 बजे से) आवेदन करने की अंतिम तिथि: 28 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक) ट्रेनिंग की कुल अवधि: 12 महीने (1 साल) मासिक स्टाइपेंड (Stipend): ग्रेजुएट अप्रेंटिस: बारह हजार 300 प्रति माह तकनीशियन व कमर्शियल प्रैक्टिस अप्रेंटिस: दस हजार 900 प्रति माह

बिना परीक्षा सीधे मेरिट लिस्ट से नौकरी

इस भर्ती (ISRO URSC Apprentice Selection Process) की सबसे खास बात यह है कि इसके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से किया जाएगा।

आपकी डिग्री या डिप्लोमा में मिले कुल अंकों के आधार पर सबसे पहले छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद चुने गए अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा। सत्यापन सफल होने के बाद मेरिट के हिसाब से अंतिम जॉइनिंग दी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले सरकार के NATS पोर्टल nats.education.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • वहां से मिला एनरोलमेंट नंबर सुरक्षित रख लें।
  • अब उमंग (UMANG) पोर्टल web.umang.gov.in पर जाएं और लॉगिन करें।
  • उमंग पोर्टल पर "URSC Apprenticeship" सर्च करें और अप्लाई बटन पर क्लिक करें।
  • फॉर्म में अपना NATS रजिस्ट्रेशन नंबर और सभी व्यक्तिगत जानकारियां ध्यान से भरें।
  • अपनी फोटो, सिग्नेचर और मार्कशीट स्कैन करके सही साइज में अपलोड करें।
  • फॉर्म को रीचेक करके 28 अगस्त 2026 से पहले सबमिट कर दें।
Download URSC Apprentice Recruitment 2026 Notification PDF

Apply Online NATS Portal

Official Website

ये भी पढ़ें...

Job Vacancy 2026: ट्रेनी के 120 पदों के लिए बीई, बीटेक पास युवा जल्द करें आवेदन

RRB Recruitment 2026: रेलवे सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर निकली भर्ती

Banking Jobs 2026: PNB और यूनियन बैंक में 900 के ज्यादा पदों पर भर्ती

ग्रेजुएशन पास के लिए सरकारी नौकरी: 1,539 पदों पर निकली बंपर भर्ती



    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

    By Arun Tiwari

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

    By Sandeep Kumar

    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

    By VINAY VERMA

    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

    By Ashish Bhardwaj

    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

    By Arun Tiwari

    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

    By Jitendra Shrivastava

    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
    UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

    By Sanjay Dhiman

    UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज