ITBP में असिस्टेंट कमांडेंट पद के लिए आवेदन शुरू, बिना देरी किए ऐसे भरें फॉर्म

Anjali Dwivedi | Apr 21, 2026, 18:33 IST
Share
ITBP Assistant Commandant
ITBP Assistant Commandant

ITBP ने असिस्टेंट कमांडेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। सिविल इंजीनियर ग्रेजुएट 20 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को एक लाख 77 हजार 500 तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) में ऑफिसर बनने का शानदार मौका आया है। आईटीबीपी ने असिस्टेंट कमांडेंट (इंजीनियर) के पदों के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 1.77 लाख रुपए तक हर महीने सैलरी मिलेगी। आवेदन करने की लास्ट डेट 20 मई 2026 निर्धारित की गई है।

आवेदन करने के लिए आईटीबीपी की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं। भर्ती से जुड़ी सभी शर्तें और विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। समय रहते अपना आवेदन ऑनलाइन मोड में पूरा करें।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

शैक्षणिक योग्यता

  • आवेदक के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन (B.E./B.Tech) की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • छूट: आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी। एससी (SC) एवं एसटी (ST) वर्ग को 5 साल और ओबीसी (OBC) वर्ग को तीन साल की छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • जनरल, ईडब्ल्यूएस (EWS) और ओबीसी (OBC) उम्मीदवारों के लिए फीस 400 रुपए है।
  • एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है।

सैलरी

  • चयनित उम्मीदवारों को 56 हजार 100 रुपए से लेकर 1 लाख 77 हजार 500 रुपए प्रतिमाह तक वेतनमान (Pay Scale) मिलेगा।

चयन प्रक्रिया

  • पेपर-1: सामान्य जागरूकता, रीजनिंग, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड और अंग्रेजी (100 अंक)।
  • पेपर-2: संबंधित इंजीनियरिंग विषय से सवाल (100 अंक)।
  • पेपर-1: सामान्य जागरूकता, रीजनिंग, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड और अंग्रेजी (100 अंक)।
  • पेपर-2: संबंधित इंजीनियरिंग विषय से सवाल (100 अंक)।
  • क्वालीफाइंग मार्क्स: जनरल/EWS/OBC के लिए 50% अंक और SC/ST के लिए 45% अंक लाना जरूरी है।
  • मेरिट और वेरिफिकेशन: लिखित परीक्षा और अन्य मापदंडों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर संबंधित पद के लिए New Registration लिंक पर क्लिक करें और अपनी बेसिक जानकारी भरकर अकाउंट बनाएं।
  • यूजरनेम और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • अपने आवश्यक डाक्यूमेंट्स जैसे पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म का Preview देखें और सुनिश्चित करें कि कोई गलती न हो, फिर Submit बटन पर क्लिक करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए सबमिट किए गए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।
ये खबरें भी पढ़ें...

जम्मू-कश्मीर बैंक 614 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट तुरंत करें अप्लाई

छत्तीसगढ़ में अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग, ऑनलाइन भी ले सकेंगे ट्रेनिंग

MPPSC Sports Officer Vacancy: 68 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी निरस्त

Anganwadi Bharti 2026: आंगनवाड़ी में सैकड़ों पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

Tags:
  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल
  • ITBP
  • इंजीनियर
  • आईटीबीपी
  • असिस्टेंट कमांडेंट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि