IUAC Recruitment 2026: आईयूएसी में कई पदों पर भर्ती, 1.77 लाख मिलेगी सैलरी
Anjali Dwivedi | Jul 04, 2026, 19:24 IST
IUAC Recruitment 2026
नई दिल्ली के इंटर-यूनिवर्सिटी एक्सेलेरेटर सेंटर ने वैज्ञानिक, जूनियर इंजीनियर और लाइब्रेरी असिस्टेंट की भर्ती निकाली है। इसमें सैलरी 1.77 लाख रुपए तक है और आवेदन चार अगस्त तक किया जा सकता है।
नई दिल्ली की इंटर-यूनिवर्सिटी एक्सेलेरेटर सेंटर ने भर्ती निकाली है। वैज्ञानिक, जूनियर इंजीनियर और लाइब्रेरी असिस्टेंट पद शामिल हैं। उम्मीदवार चार अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। सैलरी 1.77 लाख रुपए तक मिल सकती है।
शिक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाली यह संस्था UGC (University Grants Commission) की स्वायत्त इकाई है। यहां वैज्ञानिक-सी पद के लिए पांच सीटें रखी गई हैं। जूनियर इंजीनियर-सी पद पर 2 और लाइब्रेरी असिस्टेंट-सी पद पर एक सीट है। कुल मिलाकर आठ पदों को भरा जाएगा।
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.iuac.res.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। अंतिम तारीख चार अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक तय की गई है। इसके बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
वैज्ञानिक-सी पद के लिए भौतिकी या अनुप्रयुक्त भौतिकी (Physics or Applied Physics) में एमएससी डिग्री जरूरी है। कम से कम 60 % अंक होने चाहिए।साल 2025-26 के फाइनल ईयर स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं। कंप्यूटर की जानकारी होना अतिरिक्त फायदा देगा। इस सरकारी नौकरी के लिए अधिकतम आयु सीमा 26 वर्ष रखी गई है।
वैज्ञानिक-सी पद पर लेवल-10 के तहत 56 हजार 100 से 1 लाख 77 हजार 500 रुपए प्रतिमाह तक सैलरी मिलेगी। यह सबसे ज्यादा वेतन वाला पद है। जूनियर इंजीनियर और लाइब्रेरी असिस्टेंट पद पर लेवल-6 के तहत 35 हजार 400 से 1 हजार 12 हजार 400 रुपए तक वेतन तय किया गया है।
वैज्ञानिक पद के लिए आवेदन शुल्क एक हजार रुपए रखा गया है। बाकी दोनों पदों के लिए यह शुल्क 500 रुपए है। एससी-एसटी उम्मीदवारों को 500 रुपए और महिला व दिव्यांग उम्मीदवारों को सिर्फ 250 रुपए देने होंगे। वैज्ञानिक पद के लिए लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू होगा। बाकी पदों पर लिखित परीक्षा के साथ स्किल टेस्ट भी लिया जाएगा। सभी चरण सिर्फ दिल्ली में आयोजित होंगे।
ये खबरें भी पढ़ें...
सेना में जाने का मौका, स्पोर्ट्स कोटा को मिलेगी स्पेशल जगह, ऐसे करें अप्लाई
NTPC Bharti 2026: एनटीपीसी में 114 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे भरें फॉर्म
एम्स रायबरेली में सीनियर रेजिडेंट भर्ती, 50 हजार से ज्यादा सैलरी
रेलवे भर्ती 2026: 55 हजार पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, देखें पूरा शेड्यूल
किस पद पर कितनी भर्ती
आवेदन कैसे और कब तक करें
वैज्ञानिक पद के लिए योग्यता
- जूनियर इंजीनियर पद के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा मांगा गया है।
- 10वीं में कम से कम 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं।
- इस पद के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष है।
- लाइब्रेरी असिस्टेंट पद के लिए बीएससी के साथ बीलिब डिग्री जरूरी है।
- कंप्यूटरीकृत लाइब्रेरी में चार साल का अनुभव भी मांगा गया है।
- इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 34 वर्ष तय है।
कितनी मिलेगी सैलरी
आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया
ये खबरें भी पढ़ें...
सेना में जाने का मौका, स्पोर्ट्स कोटा को मिलेगी स्पेशल जगह, ऐसे करें अप्लाई
NTPC Bharti 2026: एनटीपीसी में 114 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे भरें फॉर्म
एम्स रायबरेली में सीनियर रेजिडेंट भर्ती, 50 हजार से ज्यादा सैलरी
रेलवे भर्ती 2026: 55 हजार पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, देखें पूरा शेड्यूल
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari