वैष्णो देवी बोर्ड वैकेंसी: 105 पदों पर भर्ती, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू से चयन
Manya Jain | Jun 18, 2026, 17:30 IST
mata vaishno devi shrine board bharti
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) ने जूनियर असिस्टेंट और स्टोरकीपर सहित कई पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत कुल 105 खाली पद भरे जाएंगे। योग्य उम्मीदवार 7 जुलाई 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं।
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने 12 अलग-अलग पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस सरकारी भर्ती नोटिफिकेशन के माध्यम से कुल 105 खाली पदों को भरा जाएगा।
आवेदन पूरी तरह ऑफलाइन होगा, फॉर्म डाक से या खुद जाकर जमा करना होगा। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 7 जुलाई 2026 तय की गई है।
चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग के बाद लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएगा।
आवेदन फॉर्म जमा होने के बाद बोर्ड द्वारा सभी कॉपियों की जांच की जाएगी। योग्य पाए गए उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
इसके बाद शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा (Written Test) के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा पास करने वालों का पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएगा। दोनों चरणों के अंकों के आधार पर ही फाइनल मेरिट बनेगी।
परीक्षा की तारीखों की जानकारी केवल श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही दी जाएगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें। डाक द्वारा कोई अलग से सूचना नहीं भेजी जाएगी।
ये भी पढ़ें...
बिजली कंपनी में भर्ती, जूनियर इंजीनियर 183 पदों के लिए आवेदन शुरू
यूपी में नौकरियों की बौछार: प्राइमरी स्कूलों में होगी 60 हजार शिक्षकों की भर्ती
RRB चयन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव: अब TBT मोड में होगी भर्ती परीक्षा, जानें क्यों
Govt Job Alert: फार्मासिस्ट के 454 पदों पर निकली सीधी भर्ती, यहाँ से भरें फॉर्म
आवेदन पूरी तरह ऑफलाइन होगा, फॉर्म डाक से या खुद जाकर जमा करना होगा। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 7 जुलाई 2026 तय की गई है।
चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग के बाद लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएगा।
पदों की जानकारी और सैलरी
- लेवल-8 के पद (सैलरी 35 हजार 600 से 1 लाख 12 हजार 800): इसके तहत प्रोग्रामर के 2 पद और असिस्टेंट कोच का 1 पद खाली है।
- लेवल-4 के पद (सैलरी 25 हजार 500 से 81 हजार 100): इसमें सेल्स एंड सर्विस एग्जीक्यूटिव के सबसे ज्यादा 11 पद हैं। जूनियर असिस्टेंट, स्टोरकीपर, सीनियर रिसेप्शनिस्ट और सीनियर इलेक्ट्रिशियन के 8-8 पद हैं। शेफ के 5 पद और जूनियर सैनिटेशन सुपरवाइजर के 4 पद शामिल हैं।
- लेवल-1 के पद (सैलरी 14 हजार 800 से 47 हजार 100): सबसे ज्यादा 30 पद एन्फोर्समेंट एंड सिक्योरिटी गार्ड के हैं। कुकिंग असिस्टेंट के 10 पद और सेल्स एंड सर्विस असिस्टेंट के 10 पद खाली हैं। सिक्योरिटी गार्ड का पद पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों के लिए ही आरक्षित रखा गया है।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. शैक्षणिक योग्यता (Post Wise Qualification)
- जूनियर असिस्टेंट: ग्रेजुएशन के साथ कंप्यूटर एप्लीकेशन में 1 साल का डिप्लोमा होना जरूरी है।
- स्टोरकीपर: साइंस, आर्ट्स या कॉमर्स में ग्रेजुएशन और 2 साल का स्टोर विभाग में अनुभव हो।
- प्रोग्रामर: कंप्यूटर साइंस या आईटी में मास्टर डिग्री (MCA/M.Sc) या बीटेक की डिग्री अनिवार्य है।
- इलेक्ट्रिशियन व गार्ड: 10वीं पास होने के साथ इलेक्ट्रिशियन के लिए आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट जरूरी है।
2. आयु सीमा (Age Limit)
- आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए।
- भूतपूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तय की गई है।
बॉक्स: नियुक्ति की प्रकृति और आवेदन शुल्क (Job Nature & Application Fee) नौकरी का प्रकार: यह भर्ती संविदा या निश्चित अवधि (Term Employment) के आधार पर 1 वर्ष के लिए होगी। अच्छा काम होने पर समय बढ़ाया जा सकता है। आवेदन शुल्क: प्रत्येक पद के लिए 200 का आवेदन शुल्क देना होगा। भुगतान का माध्यम: फीस केवल डिमांड ड्राफ्ट (Demand Draft) के जरिए ही जमा होगी। यह ड्राफ्ट FA/Chief Accounts Officer, SMVDSB, Katra के पक्ष में होना चाहिए।
ऑफलाइन आवेदन
- सबसे पहले एक सादे कागज पर अपना पूरा बायो-डाटा (Bio-Data) और आवेदन पत्र तैयार करें।
- अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र और जन्मतिथि के प्रमाण की फोटोकॉपी साथ लगाएं।
- सभी दस्तावेजों की कॉपियों पर खुद के हस्ताक्षर (Self-Attested) करना बिल्कुल न भूलें।
- अपने दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और बैंक से बनवाया गया 200 का मूल डिमांड ड्राफ्ट साथ जोड़ें।
- भूतपूर्व सैनिक अपने आवेदन के साथ अपनी डिस्चार्ज बुक (Discharge Book) की कॉपी भी जरूर लगाएं।
- इस पूरे फॉर्म को एक लिफाफे में बंद करके श्राइन बोर्ड के केंद्रीय कार्यालय कटरा के पते पर भेजें।
- आप इसे खुद जाकर भी जमा कर सकते हैं या स्पीड पोस्ट के जरिए भी भेज सकते हैं।
लिखित परीक्षा और इंटरव्यू से होगा चयन
इसके बाद शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा (Written Test) के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा पास करने वालों का पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएगा। दोनों चरणों के अंकों के आधार पर ही फाइनल मेरिट बनेगी।
परीक्षा की तारीखों की जानकारी केवल श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही दी जाएगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें। डाक द्वारा कोई अलग से सूचना नहीं भेजी जाएगी।
ये भी पढ़ें...
बिजली कंपनी में भर्ती, जूनियर इंजीनियर 183 पदों के लिए आवेदन शुरू
यूपी में नौकरियों की बौछार: प्राइमरी स्कूलों में होगी 60 हजार शिक्षकों की भर्ती
RRB चयन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव: अब TBT मोड में होगी भर्ती परीक्षा, जानें क्यों
Govt Job Alert: फार्मासिस्ट के 454 पदों पर निकली सीधी भर्ती, यहाँ से भरें फॉर्म
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman