12वीं पास के लिए खुशखबरी: 12 राज्यों में आधार ऑपरेटर भर्ती, एमपी में इतने पद

Manya Jain | Jul 31, 2026, 17:15 IST
Share
aadhaar vacancy 2026 supervisor operator sarkari naukri
aadhaar vacancy 2026 supervisor operator sarkari naukri

सीएससी ई-गवर्नेंस ने आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर की भर्ती निकाली है। देश के 12 राज्यों में कुल 348 खाली पदों को भरा जाएगा। 12वीं पास और आईटीआई/डिप्लोमा वाले युवा इसके लिए योग्य हैं। इसके लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा, यह पूरी तरह फ्री है।

अपने ही जिले में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने नई भर्ती की घोषणा की है।

इस भर्ती के तहत आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर के पद भरे जाएंगे। कुल 348 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्ती देश के 12 अलग-अलग राज्यों के जिलों के लिए निकाली गई है।

यदि आप 12वीं पास हैं तो आपके लिए यह एक अच्छा मौका हो सकता है। आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया बेहद आसान है।

राज्यों के अनुसार खाली सीट

यह भर्ती देश के 12 राज्यों के विभिन्न जिलों में की जा रही है। बिहार में सबसे ज्यादा 98 पदों पर भर्ती होनी है।

कर्नाटक राज्य के लिए कुल 142 पद आरक्षित किए गए हैं। उत्तर प्रदेश में 29 अलग-अलग जिलों में 1-1 पद खाली हैं। छत्तीसगढ़ में 18 और हरियाणा में 14 पदों पर भर्ती होगी।

इसके अलावा मध्य प्रदेश में 7,पंजाब में 9 और ओडिशा में 4 पद हैं। राजस्थान में 2,गोवा में 1 और महाराष्ट्र में 1 पद पर भर्ती होगी। युवा अपने जिले के हिसाब से आवेदन कर सकते हैं।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

इस भर्ती में शामिल होने के लिए शैक्षणिक योग्यता बहुत ही सामान्य रखी गई है। उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है।

अगर आपने 10वीं के बाद 2 साल का आईटीआई (ITI) किया है तो भी आप योग्य हैं। इसके अलावा 10वीं के बाद 3 साल का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा वाले भी आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा की जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है।

तारीखें और आवेदन शुल्क नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 25 जून 2026 ऑनलाइन आवेदन शुरू: 25 जून 2026 आवेदन की अंतिम तिथि: 20 अगस्त 2026 आवेदन शुल्क: सभी वर्गों के लिए बिल्कुल मुफ्त (₹0)

सैलरी पैकेज

इस पद पर चयनित होने वाले कर्मचारियों को राज्य सरकार के नियमानुसार मानदेय मिलेगा। अर्ध-कुशल जनशक्ति के लिए तय न्यूनतम वेतन के आधार पर सैलरी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इसके लिए कोई कठिन परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन उनके अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर किया जाएगा।

कुछ मामलों में एक छोटा इंटरव्यू भी लिया जा सकता है। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा और योग्य उम्मीदवारों को काम दे दिया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले सीएससी के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  • होमपेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • फॉर्म में मांगी गई अपनी सभी जानकारियां सही-सही दर्ज करें।
  • अपनी फोटो,हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  • फॉर्म में दिए गए सभी विवरणों की एक बार अच्छे से जांच कर लें।
  • अब फॉर्म को सबमिट करें और उसका एक प्रिंट आउट संभाल कर रख लें।
Apply Online

Official Website

ये खबरें भी पढ़ें...

MP Job Alerts: एमपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन में इंजीनियरों की बंपर भर्ती

Sarkari Naukri: एग्रीकल्चर बैचलर्स के लिए सरकारी नौकरी, ऐसे भरें फॉर्म

मध्य प्रदेश शहरी विकास कंपनी में भर्ती, बीई-बीटेक पास करें अप्लाई

MP ECHS Bharti: महू, इंदौर और उज्जैन में निकली 12 पदों पर सीधी भर्ती, करें आवेदन

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • आईटीआई
  • सीएससी
  • sarkari naukri
  • सुपरवाइजर
  • mp job alerts
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच