JNV Bhopal Vacancy: नवोदय विद्यालय भोपाल में बंपर भर्ती: बिना परीक्षा टीचर बनने का मौका

Manya Jain | Apr 23, 2026, 14:35 IST
Share
JNV Bhopal Vacancy
JNV Bhopal Vacancy

JNV भोपाल में पीजीटी, टीजीटी और स्टाफ नर्स के 100 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में कोई आवेदन फीस नहीं है। सिलेक्शन सीधे वॉक-इन इंटरव्यू से होगा। आवेदन 30 अप्रैल तक और इंटरव्यू 20 मई 2026 को है।

Latest Sarkari Naukri.जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV), भोपाल संभाग ने सरकारी नौकरीभर्ती निकाली है। भोपाल संभाग के कई स्कूलों में शिक्षकों की जरूरत है। पीजीटी, टीजीटी, स्टाफ नर्स, लाइब्रेरियन के 100पदों पर नियुक्तियां होंगी।

क्रिएटिव टीचर्स और स्टाफ नर्स के पद भी भरे जाएंगे। केंद्र सरकार के स्कूलों में काम करने का यह बड़ा मौका है। शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवा इसे न छोड़ें। इस भर्ती की सबसे अच्छी बात इसकी कोई फीस नहीं है।

आवेदन करने के लिए आपको कोई पैसा नहीं देना होगा। चयन के लिए केवल वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होना होगा। आवेदन 30 अप्रैल 2026 तक चलेंगे, और इंटरव्यू 20 मई 2026 को होंगे।

पदों की जानकारी

1. पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT)

हिंदी,अंग्रेजी,गणित,भौतिकी,रसायन विज्ञान,जीव विज्ञान,कंप्यूटर साइंस,इतिहास,भूगोल,अर्थशास्त्र और वाणिज्य।

2. ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT)

हिंदी,अंग्रेजी,गणित,विज्ञान,सामाजिक विज्ञान,उड़िया और कंप्यूटर साइंस। इसके अलावा शारीरिक शिक्षा (Physical Education),संगीत (Music),कला (Art) और लाइब्रेरियन (Librarian) के पद भी शामिल हैं।

3. स्टाफ नर्स (Staff Nurse)

नर्सिंग क्षेत्र में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों के लिए स्टाफ नर्स के पदों पर भी भर्ती की जाएगी।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  • PGT (विषय शिक्षक):संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर (Post Graduate) + बी.एड (B.Ed)।
  • TGT (विषय शिक्षक):संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ स्नातक (Graduate) + बी.एड + सीटेट पेपर-II (CTET Paper-II) उत्तीर्ण।
  • स्टाफ नर्स:बी.एससी नर्सिंग (B.Sc Nursing) + नर्सिंग काउंसिल पंजीकरण + 6 महीने का अनुभव।
  • लाइब्रेरियन:लाइब्रेरी साइंस में स्नातक (B.Lib) + कंप्यूटर का ज्ञान।

आयु सीमा (Age Limit - 01/07/2026 तक)

  • शिक्षक पद के लिए:न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 50 साल। (NVS सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए अधिकतम आयु 65 साल है)।
  • स्टाफ नर्स के लिए:अधिकतम आयु 35 साल।

सैलरी

पद का नामसामान्य स्टेशन (Normal)कठिन स्टेशन (Hard Station)
PGTs35 हजार 750/- हर महीने42 हजार 250/- हर महीने
TGTs / क्रिएटिव टीचर्स34 हजार 125/- हर महीने40 हजार 625/- हर महीने
स्टाफ नर्स34 हजार 125/- हर महीने40 हजार 625/- हर महीने

चयन प्रक्रिया और इंटरव्यू की जानकारी

इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। चयन प्रक्रिया पूरी तरह सेवॉक-इन इंटरव्यू (Walk-in Interview)पर आधारित होगी।

  • इंटरव्यू की तिथि:20 मई 2026
  • इंटरव्यू का समय:सुबह 11:30 बजे
  • नोट:इंटरव्यू के लिए कोई यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेजों (Original Documents) के साथ उपस्थित होना होगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • नवोदय विद्यालय भोपाल संभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Recruitment' या 'Vacancies' लिंक पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र (Application Form) में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • आवश्यक डाक्यूमेंट्स जैसे फोटो,हस्ताक्षर,आईडी प्रूफ और योग्यता प्रमाण पत्र स्कैन करके अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी कॉलम की सावधानीपूर्वक जांच करें।
  • चूंकि इसमें कोई आवेदन शुल्क नहीं है,इसलिए सीधे फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट ले लें।
जरूरी डेट्स

  • आवेदन प्रारंभ: 18 अप्रैल 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2026
  • इंटरव्यू की तिथि: 20 मई 2026
Apply Online

Notification PDF

Short Notice

Official Website

ये भी पढ़ें...

MP Board Results 2026: शिक्षकों की कमी ने बिगाड़ा छात्रों का रिजल्ट, जानें कैसे

BPCL Recruitment 2026: इंजीनियरिंग युवाओं के लिए 250 पदों पर वैकेंसी, 1 लाख तक सैलरी

29 अप्रैल को बड़ा रोजगार मेला; 706 पदों पर होगी सीधी भर्ती, ये दस्तावेज रखें तैयार

Meta में बड़ी छंटनी, 16 हजार कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, जानें क्या है वजह?

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • PGT
  • TGT
  • jnv
  • जवाहर नवोदय विद्यालय
  • sarkari naukri
  • Latest Sarkari Naukri
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा