MP Govt Job: एमपी में इंजीनियरों की सीधी भर्ती, बिना परीक्षा नौकरी

Manya Jain | Published:
Share
mpbdc engineer vacancy gate score mp sarkari naukri
mpbdc engineer vacancy gate score mp sarkari naukri

एमपी भवन विकास निगम ने सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरों के लिए भर्ती निकाली है। इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, चयन सीधे GATE स्कोर के आधार पर होगा।

मध्य प्रदेश में इंजीनियरों के लिए सरकारी नौकरी का मौका है। भवन विकास निगम ने मैनेजर पदों पर भर्ती निकाली है। सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर इसमें आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती साल 2026 के लिए घोषित की गई है। खास बात है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा (Latest Sarkari Naukri) नहीं होगी।

आपका चयन गेट (GATE) स्कोर के आधार पर किया जाएगा। सीधी भर्ती के जरिए आपको सरकारी पद मिल सकता है। आवेदन के लिए आपके पास वैध गेट स्कोर होना चाहिए। इंजीनियरों के लिए करियर बनाने का यह सुनहरा मौका है। निगम की वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी जरूर देखें।

पदों की जानकारी

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 16 पदों को भरा जाना है। इसमें मैनेजर (सिविल) और असिस्टेंट मैनेजर (सिविल एवं इलेक्ट्रिकल) के पद शामिल हैं।

पद का नामकुल पदश्रेणी (Category)
मैनेजर (सिविल) - PwD02UR
असिस्टेंट मैनेजर (सिविल)02UR, SC
असिस्टेंट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल)12UR, OBC, SC, ST, EWS
कुल रिक्तियां16

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

क्वालिफिकेशन

  • डिग्री: उम्मीदवारों के पास AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से B.E./B.Tech (Civil or Electrical Engineering) में न्यूनतम 65% अंक होने चाहिए।
  • GATE स्कोर: उम्मीदवार ने साल 2023, 2024 या 2025 में से किसी भी एक साल में Graduate Aptitude Test in Engineering (GATE) उत्तीर्ण किया होना चाहिए।

आयु सीमा और आवेदन शुल्क

  • न्यूनतम आयु: 21 साल।
  • अधिकतम आयु: 35 साल (06/01/2026 तक)।
  • आयु में छूट: SC/ST/OBC उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार 5 साल की छूट दी जाएगी।
  • प्रोसेसिंग शुल्क: सभी श्रेणियों के लिए ₹295/- (250 + 18% GST) का गैर-प्रतिदेय शुल्क निर्धारित है।

सैलरी

  1. मैनेजर (सिविल): लेवल-12 पे-स्केल।
  2. असिस्टेंट मैनेजर: लेवल-10 पे-स्केल।
शुरुआत में उम्मीदवारों को 2 साल की प्रोबेशन परीयेड (एमपी सरकारी नौकरी) पर रखा जाएगा। सफलता पूर्वक प्रोबेशन पूरा करने के बाद उन्हें स्थाई तौर पर निगम में समाहित (Absorb) कर लिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

  1. मेरिट लिस्ट (Merit List): GATE स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों की छंटनी की जाएगी।
  2. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (Document Verification): शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अपने मूल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अपने फॉर्म (mp sarkari naukri) की हार्ड कॉपी डॉक्यूमेंट के साथ भेजनी होगी:

  1. आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से फॉर्म भरें और फोटो, सिग्नेचर व आईडी प्रूफ अपलोड करें।
  2. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  3. भरे हुए फॉर्म और स्व-सत्यापित डॉक्यूमेंट को इस पते पर 15 फरवरी 2026 से पहले (नोटिफिकेशन के निर्देशों के अनुसार) भेजें:
    पता: 16-A, CEDMAP बिल्डिंग, अरेरा हिल्स, हेड ऑफिस MPBDC, भोपाल, पिन: 462011।
Apply Online

Notification PDF

Official Website

ये भी पढ़ें...

HPSC Recruitment 2026: वेटरनरी ऑफिसर बनने का मौका, ऐसे करें अप्लाई

BEd पास के लिए सरकारी नौकरी, 21 फरवरी तक करें अप्लाई, जानें कैसे

बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर बनें, 418 पदों पर भर्ती, जानें सिलेक्शन प्रोसेस'

BSNL में निकली शानदार भर्ती, 50 हजार तक सैलरी, जानें सिलेक्शन प्रोसेस

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • sarkari naukri
  • एमपी सरकारी नौकरी
  • mp sarkari naukri
  • Latest Sarkari Naukri
राजस्थान पंचायत चुनाव: वोटर लिस्ट से नाम हटाने पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, निर्वाचन आयोग की अपील खारिज

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान पंचायत चुनाव: वोटर लिस्ट से नाम हटाने पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, निर्वाचन आयोग की अपील खारिज
MP में पुलिस बल की भारी कमी: नेशनल एवरेज से 41 हजार जवान कम, 69 साल में बजट 2 हजार गुना बढ़ा

By Arohi Raj

MP में पुलिस बल की भारी कमी: नेशनल एवरेज से 41 हजार जवान कम, 69 साल में बजट 2 हजार गुना बढ़ा
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए

By Aman Vaishnav

साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर