MP में सरकारी नौकरी, MPESB ने निकाली बंपर वेकैंसी, देखें डिटेल
Vikram Jain | Dec 21, 2024, 22:09 IST
MPESB Recruitment 2024 Photograph: (BHOPAL)
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने कई पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। जिसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो देखें पूरी डिटेल....
MPESB Recruitment 2024: मध्य प्रदेश सरकार ने युवाओं के लिए नौकरी के बेहतरीन मौका लेकर आई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने कई पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। जिसमें नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टॉफ सहित कई अन्य पद भी शामिल है। MPESB ने ग्रुप-5 की संयुक्त भर्ती परीक्षा 2024 को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में कई महत्वपूर्ण पदों पर डायरेक्ट भर्ती की जाएगी। बैकलॉग और डायरेक्ट पदों के लिए भी आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
बता दें कि मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने ग्रुप-5 की संयुक्त भर्ती परीक्षा 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के तहत नर्सिंग स्टॉफ, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य कई पदों पर डायरेक्ट भर्ती निकाली गई है। मंडल ने सीटों की संख्या बढ़ाकर 1 हजार 170 कर दी है। साथ ही बैकलॉग और डायरेक्ट पदों के लिए भर्ती का भी अपडेट जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 13 जनवरी 2025 तय की गई है।
अग्निवीर वायु भर्ती के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन, ऐसे कर सकते हैं आवेदन
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पहले इस भर्ती के लिए 881 पदों की घोषणा की थी, लेकिन अब इन पदों की संख्या को बढ़ाकर 1170 कर दिया गया है। नए नोटिफिकेशन के मुताबिक, 289 अतिरिक्त पद जोड़े गए हैं, जिससे पदों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
आवेदन की शुरूआत: 30 दिसंबर, 2024
आवेदन की अंतिम तिथि: 13 जनवरी, 2025
परीक्षा की तिथि: 15 फरवरी 2025 से...
MPESB द्वारा जारी इस नोटिफिकेशन में मुख्य रूप से नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ और तकनीकी श्रेणी के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सबसे अधिक लेबोरेट्री टेक्नीशियन और टेक्नीशियन श्रेणी के 634 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके अतिरिक्त 197 पद लैब अटेंडेंट, डिसेक्शन हॉल अटेंडेंट और अन्य तकनीकी पदों के लिए भी भर्ती की जाएगी।
MPESB ने 1170 पदों पर निकाली भर्ती
अग्निवीर वायु भर्ती के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन, ऐसे कर सकते हैं आवेदन
MPESB ने पदों में किया इजाफा
आवेदन की तारीख...
आवेदन की अंतिम तिथि: 13 जनवरी, 2025
परीक्षा की तिथि: 15 फरवरी 2025 से...
कौन से पदों पर होगी भर्ती?
आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट: उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए MPESB की आधिकारिक वेबसाइट (https://esb.mp.gov.in/) पर जाना होगा
- आवेदन शुल्क: आवेदन शुल्क और अन्य विवरणों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।
- योग्यता: संबंधित पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव से संबंधित जानकारी भी नोटिफिकेशन में दी गई है, जिसे ध्यानपूर्वक पढ़ें।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari