UG इंजीनियर्स के लिए NALCO Vacancy 2026, GATE से सिलेक्शन

Manya Jain | Jan 02, 2026, 16:43 IST
Share
NALCO
NALCO

NALCO ने मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और केमिकल इंजीनियर्स के लिए 110 पदों पर भर्ती निकाली है। GATE स्कोर के आधार पर चयन होगा। 22 जनवरी 2026 तक आवेदन चलेंगे।

अगर आप इंजीनियरिंग ग्रैजुएट हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका है। नालको (NALCO) ने 110 ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी (GET) पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और केमिकल ब्रांच के लिए है। खास बात ये है कि इस भर्ती में चयन GATE 2025 के स्कोर के आधार पर होगा। अगर आप इस पद के लिए इच्छुक हैं, तो आप 22 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों की जानकारी

  • मैकेनिकल (Mechanical): 59 पद
  • इलेक्ट्रिकल (Electrical): 27 पद
  • केमिकल (Chemical): 24 पद
ये भी पढ़ें...Gujarat University Bharti में 129 पदों पर नौकरी, करें अप्लाई

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

उम्मीदवार के पास संबंधित विषय (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/केमिकल) में न्यूनतम 65% अंकों (UR/EWS/OBC के लिए) और 55% अंकों (SC/ST/PwBD के लिए) के साथ नियमित बी.ई./बी.टेक (Bachelor's Degree in Engineering) की डिग्री होनी चाहिए। अंतिम साल के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे साक्षात्कार के समय तक अपनी डिग्री पूरी कर लें।

आयु सीमा (Age Limit)

22 जनवरी 2026 तक उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC/PwBD) को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

ये भी पढ़ें...झारखंड होम गार्ड भर्ती: 7वीं पसा के लिए 446 पदों पर मौका

चयन प्रक्रिया और सैलरी

नलको गेट भर्ती 2026 (NALCO Recruitment through GATE 2025) की चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी:

  1. GATE 2025 स्कोर: कुल चयन में इसका 90% वेटेज होगा।
  2. व्यक्तिगत साक्षात्कार (Personal Interview): इसका 10% वेटेज होगा। उम्मीदवारों को 1:10 के अनुपात में साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
ये भी पढ़ें...UKPSC Vacancy 2026: 808 लेक्चरर पदों पर भर्ती, पढ़ें पूरी जानकारी

सैलरी स्ट्रक्चर

प्रशिक्षण के दौरान चयनित उम्मीदवारों को 40 हजार रुपए से 1 लाख 40 हजार रुपए की सैलरी में रखा जाएगा। सफलतापूर्वक एक साल का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद, उन्हें असिस्टेंट मैनेजर (E1 ग्रेड) के रूप में 60 हजार रुपए से 1 लाख 80 हजार रुपए की सैलरी पर नियुक्त किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...झारखंड होम गार्ड भर्ती: 7वीं पसा के लिए 446 पदों पर मौका

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

  1. आधिकारिक वेबसाइट www.nalcoindia.com के 'Careers' सेक्शन पर जाएं।
  2. "Apply Online" लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
  3. SBI Collect के माध्यम से आवेदन शुल्क (General/OBC/EWS के लिए ₹500 और अन्य के लिए ₹100) का भुगतान करें।
  4. अपना GATE 2025 विवरण, फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक अपलोड डाक्यूमेंट्स करें।
  5. फॉर्म की समीक्षा करें और अंतिम सबमिशन (Final Submission) करें।
Official Notification PDF: Click here

Official Website: Click here

    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

    By Arun Tiwari

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

    By Sandeep Kumar

    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

    By VINAY VERMA

    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

    By Ashish Bhardwaj

    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

    By Arun Tiwari

    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

    By Jitendra Shrivastava

    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
    UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

    By Sanjay Dhiman

    UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज