UKPSC Vacancy 2026: 808 लेक्चरर पदों पर भर्ती, लास्ट डेट कल
Manya Jain | Jan 02, 2026, 14:08 IST
ukpsc lecturer vacancy 2026
UKPSC ने सरकारी स्कूलों में लेक्चरर के 808 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती 'उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा परीक्षा 2025' के माध्यम से होगी।
अगर आप सरकारी स्कूलों में लेक्चरर (प्रवक्ता) बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने 808 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
यह भर्ती 'उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा परीक्षा 2025' के जरिए की जाएगी। अगर आप शिक्षा (govt jobs 2025) के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना (Latest Sarkari Naukri) चाहते हैं, तो आवेदन करने का यह बेहतरीन मौका है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से शुरू हो रही है।
ये भी पढ़ें...यूपी पुलिस भर्ती 2026 के लिए, आवेदन शुरू, जानें सिलेक्शन प्रोसेस
आयोग ने इन पदों को पुरुष और महिला शाखाओं में विभाजित किया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने विषय के अनुसार पदों की संख्या देख लें।
पुरुष शाखा में सबसे अधिक पद नागरिक शास्त्र (Civics) के लिए 111 हैं, इसके बाद हिंदी के 78 और भौतिक विज्ञान (Physics) के 73 पद निर्धारित किए गए हैं। गणित, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान जैसे विषयों में भी महत्वपूर्ण रिक्तियां हैं।
महिला शाखा में कुल 83 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इसमें अंग्रेजी (14 पद) और अर्थशास्त्र (12 पद) में सबसे अधिक अवसर उपलब्ध हैं। इसके अलावा गृह विज्ञान (Home Science) के लिए भी 8 पद आरक्षित हैं।
ये भी पढ़ें...NMDC Steel Vacancy 2026: ITI अपरेंटिस के 100 पदों पर सीधी भर्ती
आवेदन प्रक्रिया (Application Process) पूरी तरह से डिजिटल है। आप नीचे दिए गए चरणों (सरकारी नौकरी) का पालन कर सकते हैं:
यह भर्ती 'उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा परीक्षा 2025' के जरिए की जाएगी। अगर आप शिक्षा (govt jobs 2025) के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना (Latest Sarkari Naukri) चाहते हैं, तो आवेदन करने का यह बेहतरीन मौका है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से शुरू हो रही है।
ये भी पढ़ें...यूपी पुलिस भर्ती 2026 के लिए, आवेदन शुरू, जानें सिलेक्शन प्रोसेस
पदों की जानकारी
1. सामान्य शाखा (पुरुष) - 725 पद
2. महिला शाखा - 83 पद
ये भी पढ़ें...NMDC Steel Vacancy 2026: ITI अपरेंटिस के 100 पदों पर सीधी भर्ती
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification): उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में भारत की किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर (Master’s Degree) होनी चाहिए।
- अनिवार्य प्रशिक्षण (Mandatory Training): इसके साथ ही उम्मीदवार के पास B.Ed (Bachelor of Education) की डिग्री या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से LT डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
- आयु सीमा (Age Limit): उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 42 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर लॉग इन करें।
- रजिस्ट्रेशन: 'How to Apply' लिंक पर क्लिक करें और अपनी बुनियादी जानकारी भरकर पंजीकरण करें।
- लॉगिन और विवरण: पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल के जरिए लॉगिन करें और अपनी शैक्षणिक योग्यता (High School, Intermediate, Graduation, PG, B.Ed) का विवरण भरें।
- डाक्यूमेंट्स अपलोड: अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर (Signature) को निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
- शुल्क और प्रिंट: आवेदन पत्र को सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava