क्या आप भी बनना चाहते हैं धुरंधर जैसे सीक्रेट एजेंट तो NIA Vacancy में करें अप्लाई

NIA ने इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकाली है। डेप्युटेशन आधारित इस भर्ती के लिए पुलिसकर्मी 21 फरवरी 2026 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा अधिकतम 56 साल तय की गई है।

author-image
Anjali Dwivedi
New Update
nia-recruitment-2026-inspector-sub-inspector

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली है। अगर आप जांच के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह एक बेहतरीन अवसर आपके लिए है।

NIA भर्ती 2026 विवरण

विवरणजानकारी
भर्ती निकायनेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA)
पद का नामइंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और हेड कॉन्स्टेबल
आवेदन प्रारंभ तिथि07 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि21 फरवरी 2026
चयन प्रक्रियाडेप्युटेशन (प्रतिनियुक्ति)
ऑफिशियल वेबसाइटnia.gov.in
नोटिफिकेशन
NIA Recruitment 2026 Notification PDF

पदों के अनुसार योग्यता और वेतन

पद का नामअनुभव / योग्यतावेतनमान (रुपये)
इंस्पेक्टरग्रेजुएशन + 2 साल का जांच अनुभव44,900 – 1,42,400
सब-इंस्पेक्टरग्रेजुएशन + लेवल-5 पर 6 साल की सर्विस35,400 – 1,12,400
ASIग्रेजुएशन + हेड कॉन्स्टेबल के रूप में 5 साल सर्विस29,200 – 92,300
हेड कॉन्स्टेबलकम से कम 12वीं पास + पुलिस विभाग में कार्यरत25,500 – 81,700

जरूरी शर्तें

  1. आवेदक की अधिकतम आयु 56 सालसे अधिक नहीं होनी चाहिए।

  2. उम्मीदवार पहले से ही केंद्र या राज्य सरकार के पुलिस विभाग में कार्यरत होने चाहिए।

आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट से बायो-डाटा फॉर्म डाउनलोड करें।

  2. फॉर्म में अपनी निजी जानकारी, शिक्षा और अनुभव की डिटेल्स भरें।

  3. अपने वर्तमान विभाग (कैडर कंट्रोलिंग अथॉरिटी) से फॉर्म प्रमाणित कराएं।

  4. भरे हुए आवेदन को स्पीड पोस्ट के जरिए NIA मुख्यालय भेज दें।

  5. याद रखें, आपका आवेदन 21 फरवरी तक पहुंच जाना चाहिए।

ये खबरें भी पढ़ें....

GSSSB Exam 2026: 5 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन शुरू

MP शिक्षा विभाग भर्ती, असिस्टेंट रजिस्ट्रार पदों के लिए करें आवेदन

बोर्ड की तर्ज पर होंगी MP में 5वीं-8वीं की परीक्षाएं, जानें क्या है नया पैटर्न

UPSC Exam के नियम बदले, अब बार-बार परीक्षा नहीं दे सकेंगे चयनित उम्मीदवार

कॉन्स्टेबल इंस्पेक्टर सब इंस्पेक्टर NIA नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी
Advertisment