GSSSB Exam 2026: 5 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन शुरू

गुजरात GSSSB ने संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 के लिए 5 हजार 370 पदों पर भर्ती निकाली है। स्नातक पास उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आज ही आवेदन करें।

author-image
Manya Jain
New Update
gsssb-cce-5370-post-vacancy-graduates-can-apply

सरकारी नौकरी: गुजरात सरकार में नौकरी पाने का बड़ा मौका आया है। जीएसएसएसबी ने भर्ती का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस बार कुल 5 हजार 370 खाली पद भरे जाएंगे। अलग-अलग सरकारी विभागों में यह नियुक्तियां होंगी। ग्रेजुएशन पूरी कर चुके युवा आवेदन कर सकते हैं। 

यह गुजरात के युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। आवेदन करने की प्रक्रिया 5 फरवरी से शुरू होकर 20 फरवरी तक चलेगी। सरकारी सिस्टम का हिस्सा बनने का यह बड़ा (Latest Sarkari Naukri) मौका है। आप अपनी योग्यता के अनुसार तुरंत फॉर्म भरें। 

पदों की जानकारी 

पद का नाम (Post Name)पदों की संख्या (No. of Posts)
जूनियर क्लर्क (Junior Clerk)3,005
रेवेन्यू क्लर्क (Revenue Clerk)1,600
सीनियर क्लर्क (Senior Clerk)503
सोशल वेलफेयर इंस्पेक्टर (Social Welfare Inspector)125
हेड क्लर्क (Head Clerk)134
ऑफिस सुपरिटेंडेंट (Office Superintendent)03
कुल पदों की संख्या5,370

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री (Graduation Degree) होनी चाहिए। इसके साथ ही, उम्मीदवारों को कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान (Computer Knowledge) होना आवश्यक है। साथ ही गुजराती या हिंदी (या दोनों) भाषाओं की अच्छी समझ होनी चाहिए।

आयु सीमा (Age Limit):

  • न्यूनतम आयु: 20 साल

  • अधिकतम आयु: 35 साल

  • आयु में छूट: गुजरात सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों (SC, ST, PwD) को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।

सैलरी

  • ऑफिस सुपरिटेंडेंट: 49 हजार 600 रुपए हर महीने

  • सोशल वेलफेयर इंस्पेक्टर / हेड क्लर्क: 40 हजार 800 रुपए हर महीने

  • सीनियर क्लर्क / जूनियर क्लर्क: 26 हजार रुपए हर महीने

परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया 

इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया (Selection Process) दो चरणों में आयोजित की जाएगी।

  1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam)

  2. मुख्य परीक्षा (Mains Exam)

मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम (Mains Exam Pattern)

मुख्य परीक्षा को दो समूहों (govt jobs 2026) में बांटा गया है:

ग्रुप ए (Group A - वर्णनात्मक):

इसमें गुजराती भाषा कौशल (100 अंक), अंग्रेजी भाषा कौशल (100 अंक) और सामान्य अध्ययन (150 अंक) शामिल हैं। कुल 350 अंकों की परीक्षा के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा।

ग्रुप बी (Group B - वस्तुनिष्ठ):

यह परीक्षा 200 अंकों की होगी। इसमें भारतीय संविधान (Indian Constitution), भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy), लोक प्रशासन (Public Administration), नीतिशास्त्र (Ethics), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), करेंट अफेयर्स, और गुजरात का भूगोल व इतिहास जैसे विषय शामिल हैं।

आवेदन कैसे करें?

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले gsssb.gujarat.gov.in पोर्टल पर लॉगिन करें।

  2. पंजीकरण (Registration): यदि आप नए हैं, तो 'One Time Registration (OTR)' पूरा करें।

  3. विज्ञापन चुनें: 'Current Advertisements' सेक्शन में जाकर GSSSB विज्ञापन (GSSSB bharti) संख्या 378/202526 को चुनें।

  4. विवरण भरें: अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करें।

  5. डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें: फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें।

  6. शुल्क का भुगतान: जनरल कैटेगरी के लिए 500 और आरक्षित वर्गों/महिलाओं के लिए 400 का भुगतान ऑनलाइन करें।

  7. प्रिंटआउट लें: फॉर्म सबमिट करने के बाद रसीद का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

ये भी पढ़ें...

परीक्षा पे चर्चा 2026: PM मोदी छात्रों को देंगे जीत का मंत्र, ऐसे देंखें लाइव

बोर्ड की तर्ज पर होंगी MP में 5वीं-8वीं की परीक्षाएं, जानें क्या है नया पैटर्न

UPSC Exam के नियम बदले, अब बार-बार परीक्षा नहीं दे सकेंगे चयनित उम्मीदवार

UPSC CSE 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 933 पदों के लिए आवेदन शुरू

GSSSB bharti सरकारी नौकरी Latest Sarkari Naukri sarkari naukri govt jobs 2026 jobs 2026
Advertisment