न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन भर्ती: 158 पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन शुरू

Manya Jain | May 28, 2026, 15:44 IST
Share
NPCIL APPRENTICE BHARTI
NPCIL APPRENTICE BHARTI

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने ट्रेड, डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 158 पदों पर भर्ती निकाली है। बिना परीक्षा मेरिट से सीधी भर्ती होगी। योग्य उम्मीदवार 30 जून 2026 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने मद्रास एटॉमिक पावर स्टेशन (MAPS) के लिए भर्ती जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत ट्रेड, डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कुल 158 पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन है और फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 है। चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, उम्मीदवारों का चयन केवल मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

वैकेंसी डिटेल्स

इस न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन भर्ती(govt jobs) के तहत सीटों को तीन मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया गया है। उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार सही पद का चुनाव कर सकते हैं:

ट्रेड अप्रेंटिस (Trade Apprentice) - कुल 124 पद

यह पद मुख्य रूप से आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए हैं:

  • फिटर (Fitter): 39 पद
  • इलेक्ट्रिशियन (Electrician): 18 पद
  • इन्स्ट्रूमेंट मैकेनिक (Instrument Mechanic): 18 पद
  • इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक (Electronic Mechanic): 18 पद
  • मशीनिस्ट (Machinist): 10 पद
  • टर्नर और वेल्डर: 06 - 06 पद
  • कारपेंटर, प्लंबर, मेशोन और ड्राफ्ट्समैन के लिए भी सीटें आरक्षित हैं।

डिप्लोमा अप्रेंटिस (Diploma Apprentice) - कुल 18 पद

  • मैकेनिकल (Mechanical): 06 पद
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्स्ट्रूमेंटेशन: 06 पद
  • इलेक्ट्रिकल और सिविल: 03 - 03 पद

ग्रेजुएट अप्रेंटिस (Graduate Apprentice - Non-Engineering) - कुल 16 पद

  • ह्यूमन रिसोर्स (HR): 07 पद
  • कॉन्ट्रैक्ट्स एंड मटेरियल मैनेजमेंट: 03 पद
  • फाइनेंस, केमिकल लैब और हेल्थ फिजिक्स: शेष पद

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • ट्रेड अप्रेंटिस: संबंधित विषय में फुल-टाइम और रेगुलर मोड में आईटीआई (ITI) पास सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
  • डिप्लोमा अप्रेंटिस: संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में रेगुलर डिप्लोमा होना चाहिए, जो आवेदन की अंतिम तिथि से 5 साल के भीतर पास किया गया हो।
  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से नॉन-इंजीनियरिंग स्ट्रीम (जैसे BA, B.Sc, B.Com) में फुल-टाइम डिग्री होनी चाहिए।

2. आयु सीमा और स्टाइपेंड

उम्र की गणना 30 जून 2026 के आधार पर की जाएगी:

  • ट्रेड अप्रेंटिस: उम्र 18 से 24 साल के बीच हो। स्टाइपेंड ₹9,600 (1 साल का ITI) या ₹10,560 (2 साल का ITI) मिलेगा।
  • डिप्लोमा अप्रेंटिस: उम्र 18 से 25 साल के बीच हो। स्टाइपेंड ₹10,900 प्रति माह मिलेगा।
  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस: उम्र 21 से 28 साल के बीच हो। स्टाइपेंड ₹12,300 प्रति माह मिलेगा।
  • नियमों के अनुसार एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और दिव्यांगों को 10 साल की छूट मिलेगी।

कौन से उम्मीदवार पात्र नहीं हैं?

  • जिन्होंने पहले कभी भी किसी सरकारी या प्राइवेट संस्थान से अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी की है।
  • जो वर्तमान में कहीं भी अप्रेंटिसशिप की ट्रेनिंग ले रहे हैं या बीच में छोड़कर भागे हैं।
  • जिन्होंने अपनी पढ़ाई डिस्टेंस, पार्ट-टाइम या पत्राचार माध्यम से पूरी की है।
  • डिप्लोमा या ग्रेजुएशन पास किए हुए जिन्हें 5 साल से अधिक का समय हो चुका है।

चयन प्रक्रिया

एनपीसीआईएल (NPCIL MAPS) की इस भर्ती में चयन पूरी तरह से पारदर्शी मेरिट सूची (Merit List) के आधार पर किया जाएगा। इसके मुख्य चरण निम्नलिखित हैं:

  • मेरिट शॉर्टलिस्टिंग
  • स्थानीय प्राथमिकता (Local Preference)
  • डाक्यूमेंट्स और पुलिस वेरिफिकेशन

ऑफलाइन आवेदन ऐसे करें

  • सबसे पहले ट्रेड अप्रेंटिस NAPS पर और डिप्लोमा/ग्रेजुएट उम्मीदवार NATS पोर्टल पर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें। आपका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए।
  • एनपीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट www.npcil.nic.in के 'HR Management' सेक्शन में जाकर एप्लीकेशन फॉर्म (Annexure-1) डाउनलोड करें।
  • फॉर्म को साफ अक्षरों में भरें, अपनी नवीनतम फोटो चिपकाएं और हस्ताक्षर करें।
  • अपने 10वीं/12वीं के मार्कशीट, आईटीआई/डिप्लोमा/डिग्री सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पुलिस वेरिफिकेशन और पोर्टल रजिस्ट्रेशन की कॉपी को स्व-सत्यापित (Self-Attested) करके फॉर्म के साथ नत्थी करें।
  • भरे हुए लिफाफे को स्पीड पोस्ट या साधारण डाक के जरिए 30 जून 2026 से पहले नीचे दिए गए पते पर भेजें:
आवेदन भेजने का पता

उप प्रबंधक (HRM), न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, मद्रास एटॉमिक पावर स्टेशन (MAPS), कल्पक्कम - 603102, जिला - चेंगलपट्टू, तमिलनाडु।
NAPS 2.0 Portal : Click here

NATS 2.0 Portal: Click here

Notification PDF: Click here

Website: Click here

ये भी पढ़ें...

अब गेट स्कोर से वायुसेना में मिलेगी डायरेक्ट एंट्री, जानें AFCAT New Rules

ITI और ग्रेजुएट्स के लिए sarkari naukri: सूरत महानगरपालिका भर्ती में करें आवेदन

MP बिजली विभाग में भर्ती: 222 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 25 जून लास्ट डेट

आ गई RAS 2026 की वैकेंसी, 607 पदों के लिए कर सकेंगे आवेदन

Tags:
  • sarkari naukri
  • govt jobs
  • NPCIL
  • न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन
  • न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन भर्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती