10वीं, 12वीं और ITI पास युवाओं के लिए मौका, NPCIL में 255 पदों पर भर्ती
Manya Jain | May 17, 2026, 18:51 IST
NPCIL Vacancy 2025 sarkari naukri
NPCIL ने कुडानकुलम न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट के लिए आवेदन मांगे हैं। इस सरकारी भर्ती के माध्यम से प्लांट ऑपरेटर और विभिन्न आईटीआई ट्रेड्स के कुल 255 पदों को भरा जाएगा।
Govt Jobs 2026:न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (
योग्य उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं (विज्ञान संकाय) और आईटीआई (ITI) रखी गई है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 जून 2026 से शुरू होगी और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 29 जून 2026 है। चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान आकर्षक स्टाइपेंड और बाद में बेहतरीन नियमित सैलरी दी जाएगी।
पदों की जानकारी
| पद का नाम (Post Name) | रिक्तियों की संख्या |
| प्लांट ऑपरेटर (Plant Operator) | 136 |
| इलेक्ट्रीशियन (Electrician) | 47 |
| फिटर (Fitter) | 30 |
| इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक (Electronics Mechanic) | 15 |
| इंस्ट्रूमेंटेशन मैकेनिक (Instrumentation Mechanic) | 15 |
| टर्नर, इंजीनियर, वेल्डर (अन्य पद) | 12 |
| कुल पदों की संख्या (Total Posts) | 255 |
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. प्लांट ऑपरेटर के लिए योग्यता
- उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं या 12वीं परीक्षा विज्ञान संकाय (Science Stream) में पास की हो।
- कक्षा 10वीं के स्तर तक अंग्रेजी (English) को एक मुख्य विषय के रूप में पढ़ा होना अनिवार्य है।
2. आईटीआई ट्रेड्स (इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मैकेनिक आदि) के लिए योग्यता
- उम्मीदवार ने कक्षा 10वीं में न्यूनतम 40% अंकों के साथ विज्ञान (Science) और गणित (Maths) विषयों की पढ़ाई की हो।
- संबंधित ट्रेड में 2 साल का आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।
- 10वीं कक्षा तक अंग्रेजी एक विषय के तौर पर पढ़ा होना चाहिए।
3. शारीरिक योग्यता (Physical Standards)
- न्यूनतम हाइट: 160 सेमी
- न्यूनतम वजन: 45.5 किलोग्राम
- नोट: मेडिकली पूरी तरह फिट होने पर शारीरिक मापदंडों में कुछ नियमों के तहत छूट दी जा सकती है।
आयु सीमा और छूट का गणित
- न्यूनतम आयु: 18 साल
- अधिकतम आयु: 24 साल
- आयु सीमा में छूट: अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 साल की और अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) के उम्मीदवारों को 5 साल की सरकारी नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
स्टाइपेंड और सैलरी स्ट्रक्चर
प्रथम साल का स्टाइपेंड: 20 हजार रुपए प्रति माह द्वितीय साल का स्टाइपेंड: 22 हजार रुपए प्रति माह बुक अलाउंस: 3 हजार रुपए (एक बार मिलने वाली सहायता) ट्रेनिंग के बाद नियमित बेसिक सैलरी: 21 हजार 700 रुपए प्रति माह भत्तों के साथ कुल मासिक सैलरी: 34 हजार 720 रुपए प्रति माह
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले एनपीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए 'करियर' (Careers) बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद "NPCIL Recruitment 2026 Registration Form" लिंक का चयन करें।
- अपने बुनियादी विवरण जैसे नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल भरकर पंजीकरण करें।
- लॉगिन करने के बाद मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर सही साइज में अपलोड करें।
- निर्धारित ₹100 आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म को सब्मिट कर दें। भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
जरूरी डेट्स
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 8 जून 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 29 जून 2026
सरकारी नौकरी अलर्ट: 28 मई से शुरू होंगे HAL के वॉक-इन-इंटरव्यू, ऐसे करें आवेदन
Gujarat High Court Vacancy: गुजरात हाईकोर्ट में सिविल जज की वैकेंसी
12वीं पास हैं? BPSSC Vacancy 2026 में 122 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
UPESSC Vacancy 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों पर भर्ती
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari