ऑयल इंडिया में निकली भर्ती, 70 हजार तक मिलेगी सैलरी

Dolly patil | Jun 29, 2024, 13:21 IST
Share
rrtrr
rrtrr

ऑयल इंडिया लिमिटेड ( OIL ) में नौकरी ( Govt Job ) पाने की ख्वाहिश रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है। जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो ऑयल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर अप्लाई कर सकते हैं।

ऑयल इंडिया लिमिटेड ( OIL ) में नौकरी ( Sarkari Naukri ) पाने का एक अच्छा अवसर है। दरअसल ऑयल इंडिया ने केमिस्ट के पदों पर वैकेंसी निकाली है। उम्मीदवार जो भी इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, वे ऑयल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट oil-india.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आपको बता दें कि इसके लिए ऑयल इंडिया में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

कब तक कर सकते हैं आवेदन

ऑयल इंडिया के इस भर्ती के तहत केमिस्ट के पदों पर भर्तियां की जाने वाली है। अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो 11 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

ऑयल इंडिया के इन पदों के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं, उनकी न्यूनतम आयु 24 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष होनी चाहिए।

कौन कर सकता है आवेदन

उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से केमेस्ट्री में न्यूनतम 02 ( दो ) वर्ष की अवधि की मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ उम्मीदवारों के पास औद्योगिक/संस्थागत/अनुसंधान प्रयोगशाला में न्यूनतम 01 ( एक ) वर्ष ( योग्यता-पश्चात अनुभव ) का कार्य अनुभव होना चाहिए।

कितनी मिलेगी सैलरी

ऑयल इंडिया के इस भर्ती के जरिए जिस किसी भी उम्मीदवार का चयन इन पदों के लिए होता है, उन्हें सैलरी के तौर पर 70 हजार रुपए प्रतिमाह भुगतान किया जाएगा।

कैसे होगा सिलेक्शन

ऑयल इंडिया भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं, उनका चयन वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए नीचे दिए गए पते पर उपस्थित होना होगा।

पता : ऑयल इंडिया लिमिटेड, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एनर्जी स्टडीज, 5वीं मंजिल, एनआरएल सेंटर, 122 ए क्रिश्चियन बस्ती, जी.एस. रोड, गुवाहाटी, असम, भारत, पिन-781005

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • ऑयल इंडिया लिमिटेड
  • ऑयल इंडिया लिमिटेड में  नौकरियां
  • ऑयल इंडिया लिमिटेड में कैसें करें आवेदन
  • sarkari naukri
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा