Ordnance Factory Khamaria Vacancy में 350 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें एलिजिबिलिटी
Manya Jain | Apr 05, 2026, 19:44 IST
Ordnance Factory Khamaria Vacancy
ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया भर्ती 2026 के तहत 350 DBW पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। आईटीआई पास उम्मीदवार 25 अप्रैल तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाली ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया ने भर्ती (govt jobs 2026) नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से टेन्योर बेस्ड डेंजर बिल्डिंग वर्कर (DBW) के कुल 350 पदों को भरा जाएगा। यह नियुक्ति अनुबंध (Contract) के आधार पर होगी, जिसे शुरू में 1 साल के लिए रखा जाएगा और बाद में प्रदर्शन के आधार पर 4 साल तक बढ़ाया जा सकता है। आवेदन की प्रक्रिया 04 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है।
350 पदों को विभिन्न श्रेणियों में इस प्रकार विभाजित किया गया है:
उम्मीदवारों को ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया DBW भर्ती 2026 (Latest Sarkari Naukri ) के लिए निम्नलिखित शैक्षणिक और आयु संबंधी शर्तों को पूरा करना होगा।
ये भी पढ़ें...
DSHM Recruitment: लैब टेक्नीशियन सहित 116 पदों पर सीधी भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया
UPSSSC Vacancy 2026 : PET पास के लिए 115 पदों पर भर्ती, जानें सैलरी
Punjab and Sind Bank Vacancy में एक हजार पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया
MPPSC Vacancy 2026: एमपीपीएससी ने इस विभाग में निकाली भर्ती, जानें सैलरी
पदों की जानकारी
- अनारक्षित (UR): 141 पद
- ओबीसी (NCL): 52 पद
- अनुसूचित जाति (SC): 52 पद
- अनुसूचित जनजाति (ST): 70 पद
- ईडब्ल्यूएस (EWS): 35 पद
- भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen): 35 पद (क्षैतिज आरक्षण)
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- उम्मीदवार के पास NCVT NAC (नेशनल अप्रेंटिस सर्टिफिकेट) होना चाहिए।
- ट्रेड: अटेंडेंट ऑपरेटर केमिकल प्लांट (AOCP) या फीडर ट्रेड (जैसे फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, वेल्डर आदि)।
- प्राथमिकता: ऑर्डनेंस फैक्ट्रियों से प्रशिक्षित AOCP ट्रेड अप्रेंटिस को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।
2. आयु सीमा (Age Limit - 25.04.2026 तक)
- न्यूनतम आयु: 18 साल
- अधिकतम आयु: 40 साल
- छूट: अनुसूचित जाति/जनजाति को 5 साल, ओबीसी (NCL) को 3 साल और भूतपूर्व सैनिकों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
सैलरी
- सैलरी: 19 हजार 900/- + महंगाई भत्ता (DA) कुशल श्रेणी के अनुसार।
- सालाना वृद्धि: संतोषजनक प्रदर्शन पर 3% वार्षिक सैलरी वृद्धि।
- अतिरिक्त लाभ: ईपीएफ (EPF), जोखिम भत्ता (Risk Allowance), और रात्रिकालीन ड्यूटी भत्ता भी नियमों के अनुसार देय होगा।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- शॉर्टलिस्टिंग: NCTVT (NAC) परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी। इसका वेटेज 80% होगा।
- ट्रेड टेस्ट/प्रैक्टिकल टेस्ट: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का ट्रेड टेस्ट लिया जाएगा, जिसका वेटेज 20% होगा।
- दस्तावेज सत्यापन (DV): मेरिट में आने वाले उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
- प्रशिक्षण: चयनित उम्मीदवारों को विस्फोटक और गोला-बारूद के सुरक्षित रख-रखाव के लिए 1 से 3 महीने का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
आवेदन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स विधिवत भरा हुआ आवेदन पत्र (Block Letters में)। 10वीं की अंकसूची (जन्म तिथि प्रमाण हेतु)। NCVT (NAC) सर्टिफिकेट और अंकसूची। जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)। दो अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो (पीछे नाम और जन्म तिथि के साथ)।
ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र का प्रारूपडाउनलोड करें और उसका प्रिंट लें।
- फॉर्म को केवल ब्लॉक लेटर्स (BLOCK LETTERS) में भरें।
- अपनी नवीनतम फोटो चिपकाएं और उस पर स्वयं के हस्ताक्षर करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित (Self-attested) प्रतियों को संलग्न करें।
- लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से लिखें: “APPLICATION FOR THE POST OF TENURE BASED DBW PERSONNEL ON CONTRACT BASIS”।
मुख्य महाप्रबंधक, ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया, जिला: जबलपुर, मध्य प्रदेश – 482005
DSHM Recruitment: लैब टेक्नीशियन सहित 116 पदों पर सीधी भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया
UPSSSC Vacancy 2026 : PET पास के लिए 115 पदों पर भर्ती, जानें सैलरी
Punjab and Sind Bank Vacancy में एक हजार पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया
MPPSC Vacancy 2026: एमपीपीएससी ने इस विभाग में निकाली भर्ती, जानें सैलरी
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman