12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, PNB बैंक में बिना परीक्षा के होगी भर्ती

Siddhi Tamrakar | Jan 11, 2025, 16:31 IST
Share
PNB BANK RECRUITMENT 2025
PNB BANK RECRUITMENT 2025

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 2025 के लिए सरकारी नौकरी के तहत 12वीं पास और ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर प्रदान किया है। जानें भर्ती से जुड़ी सारी डिटेल्स इस लेख में...

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 2025 के लिए सरकारी नौकरी के तहत 12वीं पास और ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर प्रदान किया है। यह भर्ती प्रक्रिया स्पोर्ट्स कोटे के तहत होगी, जहां उम्मीदवारों का चयन उनकी खेल प्रदर्शन और फील्ड ट्रायल के आधार पर किया जाएगा।

इन पदों पर होगी भर्ती

PNB ने ग्राहक सेवा सहयोगी (कस्टमर सर्विस एसोसिएट) और ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 24 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म बैंक की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in से डाउनलोड कर भरकर भेजा जा सकता है।

भर्ती के पद और संख्या

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 9 पदों पर भर्ती की जाएगी।

1. कस्टमर सर्विस एसोसिएट (क्लर्क कैडर)

2. ऑफिस असिस्टेंट

यह भर्ती खासतौर पर स्पोर्ट्स कोटे के तहत हो रही है, जिससे खिलाड़ियों को नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर मिलेगा।

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

शैक्षणिक योग्यता:

  • कस्टमर सर्विस एसोसिएट (क्लर्क कैडर): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन।
  • ऑफिस असिस्टेंट: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास।
उम्र सीमा:

  • कस्टमर सर्विस एसोसिएट (क्लर्क कैडर): न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष।
  • ऑफिस असिस्टेंट: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

चयन प्रक्रिया पूरी तरह से स्पोर्ट्स परफॉर्मेंस और फील्ड ट्रायल पर आधारित होगी।

1. शॉर्टलिस्टिंग:

उम्मीदवारों को उनके खेल प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

2. फील्ड ट्रायल:

चयनित उम्मीदवारों को फील्ड ट्रायल के लिए बुलाया जाएगा।

3. इंटरव्यू:

फील्ड ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।

कितनी रहेगी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को निम्नलिखित वेतनमान दिया जाएगा:

1. कस्टमर सर्विस एसोसिएट (क्लर्क कैडर): ₹24 हजार 050 से ₹64 हजार 480 प्रति माह।

2. ऑफिस असिस्टेंट: ₹19 हजार 500 से ₹37 हजार 815 प्रति माह।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह प्रक्रिया सभी उम्मीदवारों के लिए निशुल्क है।

आवेदन कैसे करें (How to Apply)

1. उम्मीदवार [PNB की आधिकारिक वेबसाइट https://pnbindia.in से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।

2. फॉर्म को सही जानकारी के साथ भरें और आवश्यक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियां संलग्न करें(Attach self attested copies)।

3. फॉर्म को नीचे दिए गए पते पर भेजें:

पता-

चीफ मैनेजर (भर्ती अनुभाग),

मानव संसाधन प्रभाग,

पंजाब नेशनल बैंक,

कॉर्पोरेट कार्यालय, प्रथम तल, पश्चिम विंग,

प्लॉट नंबर 4, सेक्टर 10, द्वारका,

नई दिल्ली - 110075

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • नेशनल न्यूज
  • सरकारी नौकरी
  • हिंदी न्यूज
  • pnb job
  • BANK JOBS
  • JOBS 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती