RRC : एनआर अप्रेंरटिस परीक्षा का रिजल्ट जारी, 4 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
Dolly patil | Oct 07, 2024, 10:45 IST
RRC NR Apprentices Result
उत्तर रेलवे ने एनआर अप्रेंरटिस के पदों पर भर्ती के लिए रिजल्ट जारी कर दिए हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने रेलवे आरआरसी एनआर अप्रेंरटिस परीक्षा दी थी वो इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
उत्तर रेलवे के रेलवे भर्ती सेल ने एनआर अप्रेंरटिस के पदों पर भर्ती के लिए रिजल्ट जारी कर दिए हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने रेलवे आरआरसी एनआर अप्रेंरटिस परीक्षा ( RRC NR Apprenticeship Exam ) दी थी वो इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.rrcnr.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आरआरसी एनआर अप्रेंरटिस के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू हुई और 16 सितंबर 2024 तक चली थी।
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 4096 पदों को भरना है, जिसमें क्लस्टर लखनऊ के लिए 1397 पद, अंबाला के लिए 914 पद, मुरादाबाद के लिए 16 पद, दिल्ली के लिए 1137 पद और फिरोजपुर के लिए 632 पद शामिल है।
अप्रेंटिस के चयन के अनुसार, आरआरसी एनआर मेरिट लिस्ट मैट्रिकुलेशन/एसएससी/10वीं ( न्यूनतम 50% कुल अंकों के साथ ) और आईटीआई परीक्षा दोनों में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त प्रतिशत अंकों का औसत लेकर तैयार की जाएगी, जिसमें दोनों को समान महत्व दिया जाएगा। यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान हैं, तोअधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि जन्म तारीख भी समान है तो मैट्रिकुलेशन परीक्षा पहले पास करने वाले उम्मीदवार पर पहले विचार किया जाएगा।
कितने पदों पर होगी भर्ती
ऐसे होगा चयन
कैसे करें रिजल्ट डाउनलोड
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.rrcnr.org पर जाएं।
- हेम पेज पर "Result" सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद "RRC NR Apprentice Result 2024" के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंट आउट ले लें।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari