RBI में सरकारी नौकरी, 10वीं पास ऐसे करें आवेदन

Anjali Dwivedi | Published:
Share
rbi-office-attendant-recruitment-2026
rbi-office-attendant-recruitment-2026

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 10वीं पास के लिए ऑफिस अटेंडेंट की 572 वैकेंसी निकाली हैं। 4 फरवरी तक आवेदन करें और 46 हजार 029 तक की शुरुआती सैलरी पाएं।

News In Short

  • आरबीआई ने ऑफिस अटेंडेंट के 572 पदों पर भर्ती निकाली है।
  • केवल 10वीं पास और अंडरग्रेजुएट उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2026 है।
  • शुरुआती ग्रॉस सैलरी लगभग 46 हजार 029 प्रति माह होगी।
  • चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और लोकल भाषा टेस्ट के आधार पर होगा।

News In Detail

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश के कई राज्यों में ऑफिस अटेंडेंट के 572 खाली पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन मौका है।

जरूरी तारीखें

  • आवेदन शुरू: 15 जनवरी 2026
  • आवेदन की लास्ट डेट: 04 फरवरी 2026
  • फीस भरने की लास्ट डेट: 04 फरवरी 2026
  • परीक्षा की तारीख (Tentative): 28 फरवरी से 01 मार्च 2026 के बीच

वैकेसी डिटेल्स

कुल 572 पदों को श्रेणियों के आधार पर इस प्रकार बांटा गया है-

  • अनारक्षित (General): 291 पद
  • ओबीसी (OBC): 83 पद
  • एससी (SC): 89 पद
  • एसटी (ST): 58 पद
  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 51 पद

योग्यता और आयु सीमा

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है।
  • विशेष शर्त: 1 जनवरी 2026 तक उम्मीदवार अंडरग्रेजुएट होना चाहिए। ध्यान दें कि ग्रेजुएट या उससे अधिक शिक्षा वाले उम्मीदवार इस पद के लिए पात्र नहीं हैं।
  • आयु सीमा: 18 से 25 साल (जन्म 02/02/1996 से पहले और 01/02/2003 के बाद न हुआ हो)।
  • छूट: एससी/एसटी वर्ग को 5 साल और ओबीसी वर्ग को 3 साल की अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

RBI ऑफिस अटेंडेंट शहरवार वैकेंसी

शहर (City)पदों की संख्या (No. of Posts)
कानपुर एवं लखनऊ125
कोलकाता90
नई दिल्ली61
गुवाहाटी52
जयपुर42
पटना37
भुवनेश्वर36
हैदराबाद36
मुंबई33
अहमदाबाद29
बेंगलुरु16
चेन्नई09
भोपाल04
चंडीगढ़02
कुल पद572

RBI ऑफिस अटेंडेंट की सैलरी

चयनित उम्मीदवारों का शुरुआती सैलरी 24 हजार 250 होगा। सभी भत्तों को मिलाकर मासिक सकल वेतन (Gross Pay) लगभग 46 हजार 029 प्रति माह बनेगा। जो उम्मीदवार बैंक आवास का लाभ नहीं लेंगे, उन्हें 15% अतिरिक्त हाउस रेंट अलाउंस (HRA) दिया जाएगा।

RBI ऑफिस अटेंडेंट में सिलेक्शन प्रोसेस

  • ऑनलाइन परीक्षा: इसमें रीजनिंग, जनरल इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस और न्यूमेरिकल एबिलिटी से 30-30 क्वेशचन (कुल 120 अंक) पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी।
  • क्षेत्रीय भाषा टेस्ट (LPT): ऑनलाइन परीक्षा पास करने वालों को संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा के टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

एप्लीकेशन फीस

  • जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस: 450
  • एससी, एसटी, दिव्यांग: 50
कैसे करें आवेदन?

योग्य उम्मीदवार भारतीय रिजर्व बैंक में नौकरी के लिए RBIकी आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

ये खबरें भी पढ़ें....

प्रसार भारती में नौकरी, एमबीए स्टूडेंट्स करें आवेदन, देखें प्रोसेस

Bihar SDRF Bharti 2026: 10वीं पास के लिए 118 पदों पर मौका, करें आवेदन

प्रसार भारती में नौकरी, एमबीए स्टूडेंट्स करें आवेदन, देखें प्रोसेस

भोपाल में सरकारी नौकरी, ICAR-CIAE में निकली वैकेंसी, करें आवेदन

Tags:
  • RBI
  • आरबीआई
  • भारतीय रिजर्व बैंक
  • सरकारी नौकरी
  • भारतीय रिजर्व बैंक में नौकरी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर