राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जारी किया भर्ती परीक्षा का विज्ञापन, इस लिंक से करें चेक
Dolly patil | Sept 03, 2024, 11:55 IST
RAS Recruitment 2024
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी किया है। इसके तहत कुल 733 पदों पर भर्तियां निकाली गईं हैं। इसमें राज्य सेवाओं के 346 पद और अधीनस्थ सेवाओं के 387 पदों पर वैकेंसी निकली हैं।
राजस्थान लोक सेवा आयोग ( Rajasthan Public Service Commission ) हाल ही में भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी किया है। आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया 19 सितंबर से शुरू होगी। ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होते ही सभी उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के माध्यम से 733 पद भरे जाएंगे। इसमेंराज्य सेवाओं के 346 पद और अधीनस्थ सेवाओं के 387 पदों पर वैकेंसी निकली हैं।
इन भर्तियों के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना जरूरी है। अगर आपने स्नातक कर लिया है तो आप आरपीएससी आरएएस भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आरपीएससी आरएएस भर्ती 2024 (RPSC RAS Recruitment2024) के लिए आवेदन शुल्क भी निर्धारित किए गए हैं। सामान्य / ईबीसी / ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपए और एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के लिए 400 रुपए का शुल्क लगेगा।
राजस्थान लोक सेवा आयोग की इन भर्तियों के लिए अभ्यर्थी की उम्र एक जनवरी 2025 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। इसी के साथ आयु सीमा में एसटी/ एससी/ ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी जाएंगी। वहीं इस वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 10 साल तक की छूट मिलेगी। सामान्य वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 5 साल की छूट का प्रावधान है।
कितने पदों पर निकली भर्ती
किन पदों पर भर्ती
- राज्य सेवा के कुल पद- 346
- राजस्थान प्रशासनिक सेवा- 28 पद
- राजस्थान राज्य पुलिस सेवा- 50 पद
- राजस्थान लेखा सेवा- 109 पद
- राजस्थान सहकारी सेवा- 12 पद
- राजस्थान नियोजन सेवा- 3 पद
- राजस्थान उद्योग सेवा- 2 पद
- राजस्थान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सेवा- 7 पद
- राजस्थान राज्य बीमा सेवा- 3 पद
- राजस्थान वाणिज्यिक कर सेवा- 59
- अधीनस्थ सेवा के 387 पद
- राजस्थान सहकारिता अधीनस्थ सेवा- 43 पद
- राजस्थान देवस्थान अधीनस्थ सेवा- 13 पद
- राजस्थान तहसीलदार सेवा- 178 पद
- राजस्थान खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा- 18 पद
योग्यता
आवेदन शुल्क
आयु सीमा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari