सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, फरवरी में हो रही ये भर्तियां, जल्दी करें आवेदन

Manya Jain | Feb 07, 2025, 15:45 IST
Share
sarkari naukri list february 2025
sarkari naukri list february 2025

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो फरवरी 2025 का महीना आपके लिए बढ़िया मौके लेकर आया है। इस महीने टीचर, असिस्टेंट प्रोफेसर, रेलवे ग्रुप डी, सेंट्रल बैंक, समेत बड़ी सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं।

Sarkari Naukri February 2025 List:अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो फरवरी 2025 का महीना सरकारी भर्तियों के लिए बढ़िया मौके लेकर आया है। इस महीने टीचर, असिस्टेंट प्रोफेसर, रेलवे ग्रुप डी, सेंट्रल बैंक, समेत बड़ी सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं।अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं तो आप इन भर्तियों में आवेदन कर सकते हैं। आज हम आपके लिए फरवरी की टॉप 10 सरकारी नौकरियों की लिस्ट लेकर आए हैं। इन सभी भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया इसी महीने खत्म हो जाएगी।

DSSSB पीजीटी शिक्षक भर्ती

सरकारी जॉब की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हाल ही में दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर पीजीटी एग्जाम 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली DSSSB पीजीटी शिक्षक एग्जाम के लिए आगामी 14 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें हिंदी, गणित समेत कई विषयों के लिए पीजीटी शिक्षक भर्ती निकली है। आप आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर 14 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जा रहे हैं। उम्मीदवार दिल्ली पीजीटी शिक्षक पात्रता को ध्यान में रखते हुए इसमें आवेदन कर सकते हैं।

UPSC IAS IAF भर्ती

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE) और भारतीय वन सेवा (IFS) के लिए आवेदन फॉर्म जारी कर दिए हैं। सिविल सेवा परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 जनवरी से शुरू हो गए हैं, जिसमें उम्मीदवार 11 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इस साल UPSC इस भर्ती के जरिए 979 पदों को भरेगा।आप यहांUPSC CSE परीक्षा 2025की योग्यता देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Youth Welfare: अगले पांच साल में ढाई लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य

RRB ग्रुप डी भर्ती

हाल ही में रेलवे में 32000 से ज्यादा पदों पर RRB Group D की भर्ती निकली है। रेलवे लेवल-1 के पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 फरवरी 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइटindianrailways.gov.inयाwww.rrbapply.gov.inपर फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने के लिए जरूरी योग्यता, एज लिमिट की जानकारी के लिएRRB Group D भर्ती 2025 पात्रताइस लिंक पर क्लिक करें।

ये भी पढ़ें

Supreme Court Vacancy : सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का गोल्डन चांस, जल्द करें अप्लाई

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती

अगर आपकी बैंक में सरकारी नौकरी करने की इच्छा हैं तो सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) आपके लिए 1000 क्रेडिट ऑफिसर पदों पर भर्ती कर रहा है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन खुले हैं, जिसमें उम्मीदवार 20 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने का लिंकcentralbankofindia.co पर एक्टिव है। आप अधिक जानकारी के लिए यहां चेक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

MP Recruitment 2025 : MP में सरकारी नौकरी का मौका, 40 हजार तक मिलेगी सैलरी

मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती

मध्य प्रदेश के माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 10 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकली हैं। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.inपर अंतिम तिथि 11 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। एमपी टीचर वैकेंसी 2025 के फॉर्म में हुई गलतियों को 16 फरवरी तक सुधारा जा सकता है।

ये भी पढ़ें

सरकारी नौकरी का अच्छा मौका, डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में भर्ती, इस दिन से करें आवेदन







Tags:
  • एमपी में सरकारी नौकरी
  • सरकारी नौकरी
  • GOVERMENT JOB
  • sarkari naukri
  • new goverment jobs
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा