Banking Exam Tips : कम समय में बैंकिंग एग्जाम क्रैक करने का फुलप्रूफ प्लान

Kaushiki | Mar 06, 2025, 13:16 IST
Share
banking exam tips
banking exam tips

SBI PO परीक्षा बस कुछ ही दिन दूर है। सही रणनीति, मॉक टेस्ट और स्मार्ट प्रैक्टिस से आप सफलता पा सकते हैं – क्या आप तैयार हैं अपनी बैंकिंग जॉब पाने के लिए...

अगर आप एसबीआई पीओ (SBI PO) या किसी और बैंकिंग परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो अब समय आ गया है कि आप अपनी स्ट्रेटेजी को मजबूत करें। 8 मार्च से एसबीआई पीओ की प्रारंभिक परीक्षा शुरू हो रही है। तो ऐसे में आपको एक स्मार्ट स्टडी प्लान बनाना होगा ताकि कम समय में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। बैंकिंग परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए सही स्ट्रेटेजी और मेहनत दोनों की जरूरत होती है। आइए जानते हैं कि कैसे आप किसी भी बैंकिंग परीक्षाओं की तैयारी को अंतिम रूप दे कैसे दे सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

परीक्षा के लिए सही स्ट्रेटेजी बनाएं

बैंकिंग परीक्षाओं में तीन मेन फेज में होते हैं;
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) – क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग और इंग्लिश पर फोकस
मुख्य परीक्षा (Mains) – जनरल अवेयरनेस, कंप्यूटर, डाटा एनालिसिस और डिस्क्रिप्टिव टेस्ट
इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन – पर्सनालिटी और बैंकिंग नॉलेज की जांच
इसलिए, पहले अपनी परीक्षा के स्टेज को समझें और उसी के मुताबिक तैयारी करें।

टाइम मैनेजमेंट सबसे जरूरी

  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) में तीन सेक्शन होते हैं और सभी के लिए आपको अलग-अलग स्ट्रेटेजी बनानी होगी।
  • रीजनिंग (Reasoning): पजल, सीटिंग अरेंजमेंट, सिलॉजिज्म, कोडिंग-डिकोडिंग, इनपुट-आउटपुट पर फोकस करें।
  • क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (Maths): DI (Data Interpretation), नंबर सीरीज, सिम्प्लिफिकेशन और प्रतिशत/लाभ-हानि पर ध्यान दें।
  • अंग्रेजी (English): ग्रामर, रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन और वोकैबुलरी मजबूत करें।
  • टाइम मैनेजमेंट करें: हर सेक्शन को 20-20 मिनट में पूरा करने का अभ्यास करें।

मॉक टेस्ट के पेपर हल करें

  • रोज एक मॉक टेस्ट दें और अपनी स्पीड बढ़ाएं।
  • पिछले साल के प्रश्नपत्र हल करें, इससे परीक्षा का पैटर्न समझ आएगा।
  • गलतियों का विश्लेषण करें और कमजोर टॉपिक्स पर ज्यादा ध्यान दें।

ये खबर भी पढ़ें..

मुख्य परीक्षा (Mains) की तैयारी कैसे करें

  • मुख्य परीक्षा में अधिकतर कठिन प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • डाटा एनालिसिस और लॉजिक पर ज्यादा फोकस करें।
  • जनरल अवेयरनेस में बैंकिंग, अर्थव्यवस्था और करंट अफेयर्स पर अपडेट रहें।
  • डिस्क्रिप्टिव टेस्ट के लिए निबंध और पत्र लेखन का अभ्यास करें।

करंट अफेयर्स और बैंकिंग अवेयरनेस पढ़ें

  • करंट अफेयर्स रोज पढ़ें (पिछले 6 महीनों के महत्वपूर्ण विषय)।
  • RBI, बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े अपडेट्स पर ध्यान दें।
  • अर्थव्यवस्था और बजट से जुड़े सवालों की तैयारी करें।

गणित (Maths) और रीजनिंग मजबूत करें

  • ट्रिक्स और शॉर्टकट का अभ्यास करें, इससे तेजी से सवाल हल कर सकेंगे।
  • हर दिन 15-20 क्वांट और रीजनिंग प्रश्न हल करें।
  • DI (Data Interpretation) पर खास ध्यान दें, क्योंकि यह सबसे स्कोरिंग होता है।

ये खबर भी पढ़ें..

इंग्लिश की तैयारी कैसे करें

  • रोज Editorial और Newspaper पढ़ें (The Hindu, Economic Times)।
  • Reading Comprehension और Cloze Test को रोजाना हल करें।
  • Grammar (Active-Passive, Tenses, Error Detection) का अभ्यास करें।

इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन की तैयारी

  • बैंकिंग से जुड़े सवालों का जवाब देने की प्रैक्टिस करें।
  • करंट अफेयर्स और आर्थिक मुद्दों पर अपनी राय स्पष्ट रखें।
  • समझदारी से जवाब दें और आत्मविश्वास बनाए रखें।

समय का सही यूज करें

  • हर दिन 6-8 घंटे पढ़ाई करें।
  • सुबह करें नया टॉपिक कवर और रात में रिवीजन।
  • Revision और मॉक टेस्ट के लिए अलग से समय निकालें।

ये खबर भी पढ़ें..

पॉजिटिव रहें और खुद पर विश्वास रखें

बैंकिंग परीक्षा पास करना कोई असंभव काम नहीं है। सही योजना, अभ्यास और आत्मविश्वास के साथ आप SBI PO, IBPS PO, Clerk, RBI Grade B जैसी परीक्षाएं आसानी से पास कर सकते हैं। तो ऐसे में हमेशा फोकस रहें, ज्यादा मॉक टेस्ट दें और अपनी पूरी तैयारी को अंतिम रूप दें। मेहनत और सही रणनीति से आपकी सफलता निश्चित है।

thesootr links

Tags:
  • एजुकेशन न्यूज
  • sbi bank job
  • job in banking sector
  • जॉब्स न्यूज
  • JOBS 2025
  • banking exams
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा