स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली इन पदों पर भर्ती, इस लिंक से करें अप्लाई

Dolly patil | Sept 13, 2024, 10:14 IST
Share
SAIL Recruitment
SAIL Recruitment

अगर आप भी चिकित्सा क्षेत्र में एक शानदार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है। दरअसल स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने हाल ही में कई पदों पर भर्ती निकाली है।

अगर आप भी चिकित्सा क्षेत्र में एक शानदार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए खास है। दरअसल स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ( SAIL ) और ओडिशा ग्रुप ऑफ माइंस ( OGOM ) ने राउरकेला और अन्य जगहों में स्थित अस्पतालों के लिए जीडीएमओ, स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली है।

योग्यता

नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए संबंधित मेडिकल क्षेत्र में मान्यता प्राप्त डिग्री और अनुभव की आवश्यकता होगी। विशेष योग्यता और अनुभव की जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ना जरूरी है।

किन पदों पर होगी भर्ती

  • इस भर्ती के तहत कुल 11 पदों पर कंसलटेंट की नियुक्ति की जाएगी।
  • राउरकेला इस्पात जनरल अस्पताल।
  • विभिन्न खानों में स्थित अस्पताल।

आयु सीमा

नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 31 अगस्त 2024 तक 69 वर्ष होनी चाहिए। बता दें कि यह आयु सीमा सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए है। हालांकि आरक्षित श्रेणियों के लिए अतिरिक्त छूट लागू हो सकती है।

सैलरी

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 2 लाख 50 हजार रुपए का वेतन प्रदान किया जाएगा।

कैसे होगा चयन

इस भर्ती के लिए चयन वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार की यात्रा भत्ता या दैनिक भत्ता ( टीए/डीए ) की सुविधा नहीं दी जाएगी।

यहां होगा इंटरव्यू

  • वॉक-इन इंटरव्यू की तारीख: 24 सितंबर 2024
  • रिपोर्टिंग समय: सुबह 9:30 बजे से 11:00 बजे तक
  • स्थान: कॉन्फ्रेंस हॉल, इस्पात जनरल अस्पताल, सेक्टर-19, राउरकेला - 769005 ( ओडिशा )

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • SAIL
  • स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड
  • govt job
  • ओडिशा ग्रुप ऑफ माइंस
  • Odisha Group of Mines
  • OGOM
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा