Indian Army: अब महिलाएं भी टेरिटोरियल आर्मी में होंगी शामिल, यहां जानिए पूरी डिटेल

Anjali Dwivedi | Nov 17, 2025, 15:49 IST
Share
teritoriyal army
teritoriyal army

भारतीय सेना टेरिटोरियल आर्मी (TA) बटालियनों में महिला कैडर की भर्ती पर विचार कर रही है। शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर होगी। पूरी जानकारी और Territorial Army क्या है, यहां पढ़ें।

भारतीय सेना एक बड़ा और खास फैसला लेने वाली है। सेना टेरिटोरियल आर्मी (Territorial Army) बटालियनों में महिला कैडर की भर्ती पर सोच रही है। यह एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जाएगा। शुरुआती चरण में यह भर्ती कुछ चुनिंदा बटालियनों तक सीमित रहेगी।

इस फैसले में महिलाओं की भर्ती को और बटालियनों में बढ़ाया जा सकता है। सरकार लगातार आर्म्ड फोर्स में नारी शक्ति को बढ़ावा दे रही है। रक्षा राज्य मंत्री राजनाथ सिंह ने पहले ही इस पर बात कही थी। उन्होंने कहा था कि महिलाओं की भूमिका को विस्तार देने की नीति बन रही है। इस नीति की समय-समय पर समीक्षा भी की जाती है।

नई टेक्नोलॉजी का विस्तार

इंडियन आर्मी और एयर फोर्स मिलकर एक खास ऑर्डर दे रही हैं। यह ऑर्डर 16 स्वदेशी ड्रोन डिटेक्शन इंटरडिक्शन सिस्टम के लिए है। इस सिस्टम को DRDO ने विकसित किया है। इसकी खासियत है कि यह दुश्मन के ड्रोन को दो किलोमीटर दूर से पहचान लेता है। यह ड्रोन को लेजर बीम से मार गिराने की क्षमता रखता है।

DRDO लंबी दूरी के लेजर आधारित सिस्टम पर काम कर रहा है। यह सिस्टम ड्रोन की पहचान और उन्हें रोकने में बहुत मदद करेगा। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने भी ड्रोन इस्तेमाल किए थे। तब भारत ने एंटी ड्रोन सिस्टम से दुश्मन के ड्रोन को नाकाम किया था। यह नई तकनीक देश की सुरक्षा को और मजबूत बनाएगी।

ये खबरें भी पढ़ें...

PDCC Bank में सरकारी नौकरी: पुणे डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन

UPSC इंजीनियरिंग सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा डेट सीट जारी, जानें कब से है एग्जाम

क्या है टेरिटोरियल आर्मी?

टेरिटोरियल आर्मी (TA) ज्वॉइन करना एक खास अनुभव है। आप देश के आम नागरिक रहते हुए मिलिट्री अनुभव ले सकते हैं। यह एक तरह की वॉलंटियर सर्विस यानी स्वैच्छिक सेवा होती है। इसमें आपको पहले ट्रेनिंग दी जाती है। जरूरत पड़ने पर सेना आपकी सेवा ले सकती है। यह उन युवाओं के लिए दूसरा मौका है। जो कुछ वजहों से सेना में भर्ती नहीं हो पाते हैं।

टेरिटोरियल आर्मी भर्ती के जरिए आप देश सेवा कर सकते हैं। देश का आम आदमी अपनी जॉब या बिजनेस के साथ इसे जॉइन कर सकता है। यह एक स्वैच्छिक संगठन है। यह नियमित रोजगार की गारंटी बिल्कुल नहीं देता है।

यह लंबी अवधि के रोजगार का भी कोई वादा नहीं करता है। इसे रेगुलर जॉब की तरह नहीं माना जाता है। इसे सोर्स ऑफ इनकम के तौर पर नहीं देखना चाहिए। सेना के कई ऑपरेशंस में TA हिस्सा ले चुकी है। यह सेना प्राकृतिक आपदाओं के समय भी जरूरी सेवाएं बहाल करती है। इस तरह यह सेना अहम भूमिका निभाती है। यह देश की सुरक्षा में एक जरूरी स्तंभ है।

ये खबरें भी पढ़ें...

Daily Current Affairs Quiz: इन 10 सवालों से करें UPSC/PSC की मजबूत तैयारी

राजस्थान में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर भर्ती, 10वीं पास जल्दी करें अप्लाई

Tags:
  • इंडियन आर्मी
  • Territorial Army
  • टेरिटोरियल आर्मी
  • एयर फोर्स
  • DRDO
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज