Assistant Professor Recruitment : UKMSSB में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती
Manya Jain | Mar 05, 2025, 17:00 IST
Asistant Professor bharti 2025
उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 439 पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 21 मार्च 2025 तक UKMSSB की वेबसाइट ukmssb.org पर आवेदन कर सकते हैं।
Assistant Professor Recruitment : अगर आप भी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। हाल ही में उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने विभिन्न चिकित्सा विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती में कुल 439 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवारों को UKMSSB की आधिकारिक वेबसाइटukmssb.orgपर जाकर आवेदन करना होगा। इच्छुक उम्मीदवार 21 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
ये खबर भी पढ़िए...PhysicsWallah Recruitment 2025 : नामी एजुकेशन कंपनी में नौकरी का शानदार मौका
पदों की जानकारी
- एनेस्थीसिया
- एनाटॉमी
- बायोकेमिस्ट्री
- ब्लड बैंक
- कम्युनिटी मेडिसिन
- डेंटिस्ट्री, डर्मेटोलॉजी
- इमरजेंसी मेडिसिन
- फॉरेंसिक मेडिसिन
- जनरल मेडिसिन
- जनरल सर्जरी
- माइक्रोबायोलॉजी
- गायनी
- ऑप्थेल्मोलॉजी
- ऑर्थोपेडिक्स
- ओटो राइनो लैरिंजोलॉजी
- पैथोलॉजी
- पीडियाट्रिक्स
- फार्माकोलॉजी
- फिजिकल मेडिसिन
- रिहेबिलिटेशन
- फिजियोलॉजी
- साइकैट्रिस्ट
- रेडियोडाइग्नोसिस
- रेडियोथेरेपी
- रेस्पिरेटरी
योग्यता
असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए उम्मीदवारों को संबंधित चिकित्सा क्षेत्र में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पोस्टग्रेजुएट डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को संबंधित विषय में अनुभव होना भी आवश्यक है।
आयु सीमा
- आयु 21 साल से 42 साल के बीच होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
- सामान्य और ओबीसी के लिए 2000 रुपए
- SC, ST और EWS के लिए 1000 रुपए
आवेदन प्रक्रिया
- UKMSSB की आधिकारिक वेबसाइटukmssb.org पर जाएं।
- होमपेज पर "Assistant Professor Recruitment 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो अपनी व्यक्तिगत और संपर्क जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद, अपने रजिस्टर्ड ईमेल या मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवश्यक जानकारी जैसे शैक्षिक योग्यता, कार्य अनुभव आदि भरें।
- आवश्यक दस्तावेज़ जैसे फोटो, सिग्नेचर, और अन्य प्रमाणपत्र अपलोड करें।
- आवेदन पत्र की पूरी जानकारी की जांच करें और फिर सबमिट करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करने के बाद पुष्टि पृष्ठ का प्रिंट आउट ले लें।
thesootr links
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari