UP Anganwadi Bharti: महिलाओं के लिए 787 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

Manya Jain | Jun 29, 2026, 14:00 IST
Share
jhansi Anganwadi Bharti 2026
jhansi Anganwadi Bharti 2026

उत्तर प्रदेश बाल विकास विभाग ने बिजनौर और कानपुर नगर जिलों के लिए आंगनवाड़ी के 787 पदों पर संविदा भर्ती निकाली है। केवल महिला उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकती हैं।

यूपी बाल विकास विभाग ने बिजनौर और कानपुर नगर के लिए आंगनवाड़ी नोटिफिकेशन जारी की है।दोनों जिलों को मिलाकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 787 पद भरे जाएंगे।

इस सरकारी भर्ती के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पात्र हैं।आवेदन करने की अंतिम तिथि दोनों जिलों के लिए 15 जुलाई 2026 तय की गई है।

चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट आधारित होगी,इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी।

पदों की जानकारी

  • बिजनौर जिला (कुल 528 पद):इस जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 268 पद और आंगनवाड़ी सहायिका के 260 पद खाली हैं। यह भर्तियां ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए होंगी।
  • कानपुर नगर जिला (कुल 259 पद):इस जिले में केवल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती निकाली गई है। यहाँ भी शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के बाल विकास प्रोजेक्ट शामिल हैं।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए विभाग ने कुछ जरूरी नियम बनाए हैं। उम्मीदवारों को इन्हें पूरा करना होगा:

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता:आवेदक महिला का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 12वीं (Intermediate) पास होना अनिवार्य है।
  • आंगनवाड़ी सहायिका:इस पद के लिए न्यूनतम योग्यता केवल कक्षा 5वीं पास (Primary Level) रखी गई है।

2. आयु सीमा (Age Limit - As on 01/01/2026)

  • आवेदक महिला की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • उम्र की पुष्टि के लिए हाईस्कूल सर्टिफिकेट या जन्म प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।

3. स्थानीय निवासी होने की अनिवार्य शर्त

यह इस भर्ती की सबसे महत्वपूर्ण शर्त है। आवेदक महिला को उसी ग्राम सभा या वार्ड (शहरी क्षेत्र) का स्थायी निवासी होना चाहिए जहाँ पद खाली है। किसी अन्य गांव या वार्ड की महिलाएं वहां के लिए फॉर्म नहीं भर सकती हैं।

चयन के नियम (Priority Order) पहली वरीयता: उसी ग्राम सभा की गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन जीने वाली विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिला। दूसरी वरीयता: उसी ग्राम सभा की गरीबी रेखा से ऊपर (APL) जीवन जीने वाली विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिला। तीसरी वरीयता: यदि ऊपर की दो श्रेणियों में कोई नहीं मिलता है, तो सामान्य महिला को मेरिट से चुना जाएगा।

सीधे मेरिट के आधार पर चयन

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा। चयन पूरी तरह से आपके शैक्षणिक अंकों के आधार पर बनाई जाने वाली मेरिट सूची से होगा।

कार्यकर्ता पद के लिए 12वीं के अंकों को मुख्य आधार बनाया जाएगा। यदि दो महिलाओं के अंक बराबर होते हैं,तो अधिक उम्र वाली महिला को प्राथमिकता मिलेगी। यदि उम्र भी समान हुई,तो उच्च शिक्षा वाली महिला को चुना जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइटupanganwadibharti.inपर जाएं।
  • अपने जिले (बिजनौर या कानपुर नगर) और अपने पद का चयन ध्यान से करें।
  • अपने प्रोजेक्ट और अपनी ग्राम सभा या वार्ड का नाम चुनें।
  • अपनी सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारियां बिल्कुल सही-सही दर्ज करें।
  • तहसील द्वारा जारी डिजिटल निवास,जाति और आय प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  • विधवा या तलाकशुदा होने पर संबंधित कानूनी दस्तावेज और रसीद अपलोड करें।
  • फॉर्म का प्रीव्यू अच्छी तरह चेक करने के बाद सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।
Apply Online: Click here

Official Notification PDF: Click here

Official Website: Click here

ये भी पढ़ें...

Job Alert 2026: शिक्षा विभाग में 829 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी: सहायक सीनियर क्लर्क के 250 पदों पर मौका

Chhattisgarh Goverment Job: सरकारी वकील बनने का मौका, जल्द करें आवेदन

भोपाल में सरकारी नौकरी: NPCC ने इंजीनियरों के लिए निकाली भर्ती

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी भर्ती
  • GOVERMENT JOB
  • Job Alert 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा