UPESSC Vacancy 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों पर भर्ती, 39 हजार तक मिलेगी सैलरी

Manya Jain | Apr 30, 2026, 14:52 IST
Share
assistant professor vacancy
assistant professor vacancy

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने नई भर्ती निकाली है। प्रयागराज से असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। यह भर्ती विशेष रूप से बी.एड. विभाग के लिए है। इस बार कुल 107 पद भरे जाएंगे।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने नई भर्ती निकाली है। प्रयागराज से असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए विज्ञापन जारी हुआ है। यह भर्ती विशेष रूप से बी.एड. विभाग के लिए है। इस बार कुल 107 पदों को भरा जाएगा। सैलरी 15 हजार 600 रुपए से लेकर 39 हजार रुपए तक है। साथ ही 6 हजार रुपए का ग्रेड पे भी मिलेगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर जाकर 27 मई 2026 आवेदन कर सकते हैं।

जरूरी डेट्स

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि: 28 अप्रैल 2026
  • आवेदन एवं शुल्क भुगतान की आखिरी मेरिट तिथि: 27 मई 2026
  • परीक्षा तिथि (Exam Date): 28 जुलाई 2026

पदों की जानकारी

श्रेणी (Category)पद (Posts)
सामान्य (General)44
ओबीसी (OBC)36
एससी (SC)20
ईडब्ल्यूएस (EWS)07
कुल (Total)107
नोट: आरक्षण का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को ही देय होगा।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

ऑप्शन-1

  1. साइंस/मैथ्स/सोशल साइंस/ह्यूमेनिटी में 55% अंकों के साथ पोस्टग्रेजुएट
  2. 55% अंकों के साथ M.Ed. डिग्री।
ऑप्शन-2

  1. संबंधित विषय में 55% अंकों के साथ पोस्टग्रेजुएट।
  2. 55% अंकों के साथ M.A. (Education) डिग्री।
  3. न्यूनतम 55% अंकों के साथ B.Ed. डिग्री।
अनिवार्य योग्यता (दोनों विकल्पों के लिए):

  • अभ्यर्थी ने यूजीसी द्वारा आयोजित NET (Education) परीक्षा पास की हो और 2009/2016 के नियमों के तहत Ph.D. की हो।

आवेदन शुल्क

विभिन्न श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार है:

  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: 2 हजार रुपए
  • एससी / एसटी (यूपी निवासी): 1 हजार रुपए
अगर आपने 2022 या 2025 के नोटिफिकेशन के तहत पहले ही आवेदन कर दिया था, तो आपको फिर से शुल्क देने की जरूरत नहीं है, बस आपको अपनी एलिजिबिलिटी पूरी करनी होगी। आपको अपने पुराने रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल करना होगा।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

1. लिखित परीक्षा (200 अंक)

  • MCQ आधारित होगी।
  • कुल 100 प्रश्न होंगे (सामान्य ज्ञान के 30 प्रश्न और विषय आधारित 70 प्रश्न)।
  • प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा। कोई निगेटिव मार्किंग (Negative Marking) नहीं होगी।

2 इंटरव्यू (30 अंक)

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

आखिरी मेरिट: लिखित परीक्षा (200) + इंटरव्यू (30) = कुल 230 अंक के आधार पर चयन होगा।

आवेदन कैसे करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर जाएं।
  • नोटिफिकेशन 51 (संशोधित) के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण (Registration) करें और व्यक्तिगत एवं एलिजिबिलिटी भरें।
  • निर्धारित साइज का फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से शुल्क का भुगतान करें और आवेदन को 'Submit' करें।
  • आगे के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट जरूर लें।
ये भी पढ़ें...

MP Ordnance Factory में सरकारी नौकरी पाएं, जानें क्वालिफिकेशन और आवेदन प्रोसेस

NITTTR Vacancy 2026: टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर सरकारी नौकरी

NDVSU assistant professor vaccancy नोटिफिकेशन जारी, जानें वॉक-इन-इंटरव्यू

IIFM Bhopal Recruitment: असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • असिस्टेंट प्रोफेसर
  • b.ed
  • NET
  • assistant professor vaccancy
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा